IPL 2026 के 68वें मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराकर टूर्नामेंट में अपनी वापसी का ऐलान कर दिया है। करो या मरो के इस मुकाबले में पंजाब के कप्तान श्रेयस अय्यर ने 101 रनों की नाबाद शतकीय पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई। 197 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए अय्यर ने न केवल अपना फॉर्म साबित किया, बल्कि टीम को प्लेऑफ की दौड़ में भी बनाए रखा।
आखिरकार जीत मिली, अब मुंबई का इंतजार लगातार छह हार झेलने के बाद मिली इस जीत से श्रेयस अय्यर बेहद राहत महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा, सच कहूं तो मैं बहुत खुश हूं। यह इस सीजन का मेरा पहला शतक है और यह बिल्कुल सही समय पर आया। छह हार के बाद जीतना बड़ी बात है। अब कल मैं मुंबई इंडियंस को सपोर्ट करूंगा।
गेंदबाजों और चहल की तारीफ अय्यर ने जीत का श्रेय टीम के गेंदबाजों को दिया। उन्होंने कहा कि अजमतुल्लाह की शानदार गेंदबाजी ने शुरुआत में ही दबाव बना दिया था। साथ ही, उन्होंने युजवेंद्र चहल की जमकर तारीफ की। अय्यर ने कहा, ईमानदारी से कहूं तो युजी ने जिस तरह से वापसी की, वह काबिले तारीफ है। पिछले मैच में रन लुटाने के बाद आज उन्होंने ऋषभ पंत का कीमती विकेट लिया और अपना कैरेक्टर दिखाया।
प्रभसिमरन के साथ शानदार केमिस्ट्री अपनी शतकीय पारी के दौरान प्रभसिमरन सिंह के साथ हुई साझेदारी पर अय्यर ने कहा, टैंगो के लिए दो लोगों की जरूरत होती है और उसने दिखाया कि वह क्या करने में सक्षम है। बीच पिच पर हमारा कम्युनिकेशन जबरदस्त था। जब आप शतक बनाकर मैच खत्म करते हैं, तो वह एहसास अद्भुत होता है।
मीटिंग नहीं, बस खेल पर फोकस इस महत्वपूर्ण मैच से पहले टीम को कोई भारी-भरकम निर्देश देने के बजाय श्रेयस ने चीजों को सरल रखा। उन्होंने कोच रिकी पोंटिंग से कहा कि कोई टीम मीटिंग करने की जरूरत नहीं है। अय्यर ने बताया, हमने लड़कों पर दबाव बनाने के बजाय उन्हें फ्री रहने दिया। बहुत ज्यादा डिस्कस करने से खिलाड़ी पिछली हारों के बारे में ही सोचते रहते हैं। हमने बस अपने सामान्य रिचुअल्स फॉलो किए और परिणाम सबके सामने है।
इस जीत के साथ पंजाब किंग्स ने खुद को टूर्नामेंट में जीवित रखा है और अब सबकी निगाहें कल के मुकाबले पर टिकी हैं।
*Keeping it simple 🧘♂️
— IndianPremierLeague (@IPL) May 23, 2026
Making it count 👏
🎥 Captain Shreyas Iyer on the secret behind @PunjabKingsIPL s clutch show tonight 🧊#TATAIPL | #KhelBindaas | #LSGvPBKS | @ShreyasIyer15 pic.twitter.com/rhd5DGcXD0
40 साल की मौनी रॉय बनीं 39 साल के वरुण धवन की मां , ट्रेलर देखते ही भड़के सोशल मीडिया यूजर्स
फालता चुनाव परिणाम: मतगणना जारी, दिलीप घोष बोले- नतीजे सबको पता हैं, कोई मुकाबला नहीं
श्रेयस अय्यर का ऐतिहासिक धमाका! IPL चेज में शतक जड़कर बने दिग्गजों के साथी
उत्तराखंड: टिहरी के जंगलों में लगी भीषण आग, धू-धू कर जल रहा 14 हेक्टेयर क्षेत्र
व्हाइट हाउस के बाहर खौफनाक फायरिंग: रिपोर्टिंग करती पत्रकार जान बचाकर भागीं, हमलावर ढेर
दिल्ली की आग ने अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो को किया बेहाल, मजाकिया तंज से जीता सबका दिल
ट्विशा शर्मा केस: सुप्रीम कोर्ट सख्त, अब संस्थागत पूर्वाग्रह पर होगी सुनवाई
व्हाइट हाउस के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग: दहशत में पत्रकार और सीक्रेट सर्विस की जवाबी कार्रवाई
राम चरण की बड़ी भूल: जसप्रीत बुमराह को बताया फुटबॉलर , सोशल मीडिया पर ट्रोल होने के बाद मांगी माफी
डोनाल्ड ट्रम्प जैसा दिखने वाला भैंसा: ईरान ने मीम बनाकर उड़ाया अमेरिका का मजाक