पश्चिम बंगाल की फाल्टा विधानसभा सीट पर हुए पुनर्मतदान (Re-polling) की मतगणना जारी है। रुझानों में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के उम्मीदवार देबांग्शु पांडा ने ऐतिहासिक बढ़त बना ली है। ताजा आंकड़ों के अनुसार, बीजेपी 21,500 से अधिक वोटों से आगे चल रही है।
तीसरे चरण तक निर्णायक बढ़त मतगणना के तीसरे चरण तक बीजेपी के देबांग्शु पांडा को 21,883 वोट मिल चुके हैं। वहीं, तृणमूल कांग्रेस (TMC) के जहांगीर खान महज 1,061 वोटों के साथ काफी पीछे चल रहे हैं। दूसरे चरण तक बीजेपी की बढ़त 12,563 वोटों की थी, जो अब और भी मजबूत हो गई है।
पहले चरण से ही पिछड़ी TMC पहले दौर की गिनती पूरी होने के साथ ही बीजेपी ने अपनी पकड़ मजबूत कर ली थी। पहले चरण में देबांग्शु पांडा को 9,534 वोट मिले, जबकि TMC उम्मीदवार जहांगीर खान महज 210 वोटों के साथ चौथे नंबर पर फिसल गए थे। इस दौरान CPIM के शंभू नाथ कुर्मी दूसरे स्थान पर बने हुए थे।
क्यों हुई थी री-पोलिंग? 29 अप्रैल को हुए चुनाव के दौरान कई मतदान केंद्रों से धांधली की शिकायतें मिली थीं। ईवीएम पर संदिग्ध पदार्थ और टेप लगाने के आरोपों के बाद चुनाव आयोग ने सभी 285 केंद्रों पर पुनर्मतदान का आदेश दिया था। गुरुवार को यह मतदान पूरी तरह शांतिपूर्ण रहा और 86.11 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने वोट डाले।
जहांगीर खान का नाम वापस लेना बना टर्निंग पॉइंट पुनर्मतदान से दो दिन पहले ही TMC उम्मीदवार जहांगीर खान ने चुनाव से हटने की घोषणा कर दी थी। हालांकि, उनका नाम EVM पर मौजूद रहा, लेकिन उनके मैदान छोड़ने से राजनीतिक समीकरण पूरी तरह बीजेपी के पक्ष में झुक गए।
सुरक्षा के कड़े इंतजाम डायमंड हार्बर महिला विश्वविद्यालय के स्ट्रॉन्ग रूम में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। यदि बीजेपी यह सीट जीतती है, तो पश्चिम बंगाल विधानसभा में उसकी सीटों की कुल संख्या बढ़कर 208 हो जाएगी, जो राज्य की राजनीति में एक बड़ा बदलाव माना जा रहा है।
#WATCH | South 24 Parganas, West Bengal | Security deployed outside the strong room at Diamond Harbour Women s University amid vote counting for re-polling in Falta assembly constituency
— ANI (@ANI) May 24, 2026
The re-poll across all 285 polling stations in 144-Falta Assembly Constituency, after… pic.twitter.com/xusC4p8eD3
दिल्ली की लू ने मार्को रुबियो को किया बेहाल, अमेरिका फर्स्ट वीजा नीति का किया ऐलान
मानसून की दस्तक और 15 राज्यों में तूफानी बारिश का अलर्ट: 70 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
ईरान का बड़ा सरेंडर! परमाणु टकराव टालने के लिए ट्रंप के सामने झुका तेहरान
धर्म परिवर्तन पर IRS अधिकारी का विवादित बयान: आदिवासी संस्कृति की जड़ों में नमक डालने जैसा
फाल्टा चुनाव परिणाम: बीजेपी की एकतरफा जीत तय, टीएमसी उम्मीदवार रेस से बाहर
ईरान पर हमले के संकेत? मार्को रूबियो ने युद्ध और परमाणु हथियार को लेकर तोड़ी चुप्पी
भारत में रेड अलर्ट, दुनिया में हाई वोल्टेज: आज सुबह की 10 बड़ी खबरें
राजस्थान में मिला ऊर्जा का नया खजाना , भारत की बढ़ती ऊर्जा सुरक्षा के लिए साबित होगा गेम चेंजर
आखिरी गेंद तक धैर्य : अर्जुन तेंदुलकर के संयम पर गर्व से भर गए पिता सचिन
शाबाश अर्जुन! तुम पर गर्व है : डेब्यू मैच में चमके अर्जुन तेंदुलकर, पिता सचिन का छलका प्यार