वॉशिंगटन डीसी: अमेरिका की राजधानी में शनिवार शाम उस वक्त हड़कंप मच गया जब व्हाइट हाउस के बाहर गोलियों की तड़तड़ाहट गूंज उठी। जिस समय यह हमला हुआ, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अंदर ईरान के साथ संभावित शांति समझौते पर उच्च-स्तरीय बैठक कर रहे थे।
अचानक शुरू हुई अंधाधुंध फायरिंग घटना शाम करीब 6 बजे 17वीं स्ट्रीट और पेन्सिलवेनिया एवेन्यू के पास हुई। सुरक्षा चेकपॉइंट पर तैनात सीक्रेट सर्विस अधिकारियों पर एक युवक ने अचानक बैग से बंदूक निकालकर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। सीक्रेट सर्विस ने भी तुरंत जवाबी कार्रवाई की। मुठभेड़ में हमलावर गंभीर रूप से घायल हो गया और बाद में अस्पताल में उसकी मौत हो गई। इस दौरान एक राहगीर के भी घायल होने की खबर है।
हमलावर की पहचान और लॉकडाउन मारे गए हमलावर की पहचान 21 वर्षीय नसीर बेस्ट के रूप में हुई है। फायरिंग शुरू होते ही व्हाइट हाउस को तुरंत लॉक कर दिया गया। मौके पर मौजूद पत्रकारों को सुरक्षा कारणों से प्रेस ब्रीफिंग रूम में शिफ्ट कर दिया गया। नेशनल गार्ड और स्थानीय पुलिस ने पूरे क्षेत्र को सैन्य छावनी में तब्दील कर दिया है।
ट्रंप का रूख: काम जारी रहेगा व्हाइट हाउस के कम्युनिकेशन डायरेक्टर स्टीवन चुंग ने सोशल मीडिया पर स्पष्ट किया कि राष्ट्रपति ट्रंप सुरक्षित हैं और वे अपना काम जारी रखे हुए हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि ट्रंप की कार्यशैली में इस हमले से कोई रुकावट नहीं आएगी।
क्या है ईरान कनेक्शन की चर्चा? इस हमले के बाद सुरक्षा गलियारों में ईरान से संबंधों की चर्चा तेज हो गई है। पूर्व डिफेंस इंटेलिजेंस अधिकारी एंड्रयू बैजर का कहना है कि ईरान पहले भी ऐसे प्रॉक्सी समूहों या नेटवर्क का इस्तेमाल करता रहा है। हालांकि, एफबीआई (FBI) अधिकारियों ने अभी तक किसी भी अंतरराष्ट्रीय कनेक्शन की पुष्टि नहीं की है। जांच अभी शुरुआती दौर में है।
एक महीने में दूसरी बड़ी सुरक्षा चूक यह पिछले 30 दिनों में व्हाइट हाउस के पास हुई दूसरी बड़ी घटना है। 25 अप्रैल को भी एक संदिग्ध ने चेकपॉइंट पर फायरिंग की थी, जिसके पास से भारी मात्रा में हथियार बरामद हुए थे। लगातार हो रही इन वारदातों ने अमेरिकी सुरक्षा एजेंसियों के सामने बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।
परमाणु डील और तनाव का माहौल यह हमला तब हुआ है जब ईरान परमाणु समझौते को लेकर अमेरिकी दबाव में है। खबरें हैं कि ईरान ने अमेरिका को 440 किलोग्राम यूरेनियम सौंपने की सहमति दी है। क्या यह हमला इसी डील का कोई विरोध था या कोई सोची-समझी साजिश? फिलहाल एफबीआई की टीम हर पहलू से जांच कर रही है।
I was in the middle of taping on my iPhone for a social video from the White House North Lawn when we heard the shots. It sounded like dozens of gunshots. We were told to sprint to the press briefing room where we are holding now. pic.twitter.com/iqdQwh4soq
— Selina Wang (@selinawangtv) May 23, 2026
व्हाइट हाउस के पास खौफनाक फायरिंग: 30 राउंड गोलियों से गूंजा वाशिंगटन, हमलावर ढेर
उत्तराखंड के पहाड़ों पर धधकी आग: टिहरी में 14 हेक्टेयर जंगल स्वाहा
कान्स 2026: ऐश्वर्या राय का पावर-सूट अवतार, क्लोजिंग सेरेमनी में लूटी महफिल
रेलवे क्रॉसिंग पर जानलेवा जल्दबाजी: ट्रक और ट्रेन की टक्कर का खौफनाक वीडियो वायरल
व्हाइट हाउस के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग: रिपोर्टिंग कर रहे पत्रकारों में मची अफरा-तफरी, वीडियो वायरल
आईपीएल में अर्जुन तेंदुलकर का सब्र वाला डेब्यू: आखिरी मौके पर चमके तो भावुक हुए सचिन
वैश्विक मंच पर भारत का परचम: मेजर अभिलाषा बराक को मिलेगा प्रतिष्ठित यूएन जेंडर एडवोकेट अवार्ड
ट्रंप का संदेश लेकर भारत पहुंचे मार्को रूबियो: पीएम मोदी को मिला व्हाइट हाउस का न्योता!
क्वेटा में दहला रेलवे ट्रैक: जोरदार धमाके से पटरी से उतरी ट्रेन, गोलियों की आवाज से मची तबाही
मेलोडी खाने के लिए दुबई से भारत आए टेक्निकल गुरूजी , वीडियो देख भड़के लोग