लखनऊ, 23 मई 2026
आईपीएल 2026 के आखिरी लीग मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने युवा ऑलराउंडर अर्जुन तेंदुलकर को प्लेइंग इलेवन में शामिल कर सभी को चौंका दिया। पंजाब किंग्स के खिलाफ अपने डेब्यू मैच में अर्जुन ने न केवल बल्ले से योगदान दिया, बल्कि अपनी घातक गेंदबाजी से भी प्रभावित किया।
सचिन ने बेटे के लिए लिखा भावुक संदेश बेटे के लंबे इंतजार और शानदार प्रदर्शन को देखकर क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर खुद को रोक नहीं पाए। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट लिखकर अपनी खुशी जाहिर की। सचिन ने कहा कि उन्हें अर्जुन पर गर्व है कि उन्होंने बिना शोर मचाए पूरे सीजन कड़ी मेहनत की और मौके का संयम के साथ इंतजार किया।
सब्र और मेहनत की मिली मिसाल सचिन ने अपने पोस्ट में लिखा, क्रिकेट सिर्फ खेल का नहीं, बल्कि आपके सब्र का भी इम्तिहान लेता है। उन्होंने अर्जुन की तारीफ करते हुए कहा कि कठिन समय में सकारात्मक रहना और खुद पर भरोसा बनाए रखना ही एक खिलाड़ी की असली पहचान है। उन्होंने अर्जुन को सलाह दी कि सफलता मिलने के बाद भी हमेशा जमीन से जुड़े रहें और खेल के प्रति अपना जुनून बरकरार रखें।
बल्ले और गेंद से मचाया धमाल मैदान पर अर्जुन का प्रदर्शन काफी प्रभावशाली रहा। उन्होंने बल्लेबाजी करते हुए 5 गेंदों में 5 रन बनाए और टीम को 196 के सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाने में मदद की। वहीं, गेंदबाजी में उन्होंने संयम का परिचय दिया।
कैच छूटने के बाद भी नहीं मानी हार गेंदबाजी के दौरान जब कप्तान ऋषभ पंत ने एक आसान कैच छोड़ दिया, तो भी अर्जुन का मनोबल नहीं डगमगाया। उन्होंने अपनी अगली ही गेंदों पर शानदार यॉर्कर फेंककर पंजाब के खतरनाक बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह को क्लीन बोल्ड कर दिया। यह इस सीजन में अर्जुन का पहला विकेट रहा, जिसे देखकर स्टेडियम में मौजूद सभी दर्शक झूम उठे।
*Well done, Arjun. ❤️
— Sachin Tendulkar (@sachin_rt) May 23, 2026
Proud of the way you’ve carried yourself through this season, always believing in your ability, staying patient, working hard quietly, and remaining positive despite having to wait for your opportunity till the very last match.
Cricket tests patience as much… pic.twitter.com/3RdiGkXbfT
लौकहा बाजार रेलवे स्टेशन बनेगा हब: वाशिंग पिट और शंटिंग लाइन के लिए टेंडर जारी, बदल जाएगी मिथिलांचल की तस्वीर
व्हाइट हाउस के बाहर फायरिंग से मची भगदड़: जान बचाने के लिए भागे पत्रकार, सीक्रेट सर्विस ने हमलावर को किया ढेर
वेट्रेस या जासूस? एलन मस्क के डिनर में चीनी मेजर की मौजूदगी से मचा हड़कंप
धर्म परिवर्तन पर IRS अधिकारी का विवादित बयान: आदिवासी संस्कृति की जड़ों में नमक डालने जैसा
CBSE Re-Evaluation: कॉपियों की दोबारा जांच रद्द होने का दावा फर्जी, बोर्ड ने दी बड़ी सफाई
भारत-अमेरिका रिश्तों का नया अध्याय: विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने खोले सहयोग के नए दरवाजे
बांद्रा पूर्व का रण: घुसपैठिए बनाम बेसहारा , महायुति के दो नेताओं की अलग-अलग राह
कुछ लड़कियां शरीर बेचकर कमाती हैं... : ट्विशा शर्मा की सास का वायरल ऑडियो, मानसिक प्रताड़ना का काला सच आया सामने
आईपीएल डेब्यू में अर्जुन तेंदुलकर ने जीता दिल, सचिन और सारा ने ऐसे दी बधाई
जिस तरह तुमने खुद को संभाला, उस पर गर्व : बेटे अर्जुन तेंदुलकर के लिए सचिन का भावुक पोस्ट