दुनिया के सबसे सुरक्षित माने जाने वाले व्हाइट हाउस के बाहर रविवार तड़के उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक 21 वर्षीय बंदूकधारी ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। घटना के वक्त राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप परिसर के अंदर ही एक महत्वपूर्ण बैठक में व्यस्त थे।
बैग से निकली बंदूक और दनादन बरसीं गोलियां हमलावर नासिर बेस्ट अचानक व्हाइट हाउस के पश्चिमी हिस्से के चेकपॉइंट पर पहुंच गया। उसने अपने बैग से हैंडगन निकाली और तैनात सुरक्षाकर्मियों पर निशाना साधते हुए गोलियां चलानी शुरू कर दीं। चश्मदीदों के मुताबिक, चंद मिनटों के भीतर ही 20 से 30 राउंड गोलियां चलीं, जिससे पूरा इलाका दहल उठा। सीक्रेट सर्विस के एजेंटों ने तुरंत मोर्चा संभाला और जवाबी कार्रवाई की। मुठभेड़ में हमलावर नासिर बेस्ट की मौत हो गई, जबकि उसके साथ मौजूद एक अन्य व्यक्ति घायल हुआ है जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
खुद को यीशु मानता था हमलावर शुरुआती जांच में नासिर बेस्ट के बारे में जो जानकारी सामने आई है, वह बेहद चौंकाने वाली है। रिपोर्ट्स के अनुसार, 21 साल का नासिर गंभीर मानसिक भ्रम (Delusion) का शिकार था और खुद को यीशु (Jesus Christ) मानता था। वह लंबे समय से मानसिक और भावनात्मक रूप से अस्थिर था।
सीक्रेट सर्विस के रडार पर था नासिर नासिर बेस्ट के लिए यह कोई पहली हरकत नहीं थी। वह पहले भी सीक्रेट सर्विस के रिकॉर्ड में था। 26 जून 2025 को उसने एजेंट्स को धमकी दी थी, जिसके बाद 10 जुलाई को उसे प्रतिबंधित इलाके में घुसने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। कोर्ट ने उस पर व्हाइट हाउस से दूर रहने के आदेश दे रखे थे, लेकिन इन आदेशों को दरकिनार कर उसने फिर से सुरक्षा को चुनौती दी।
बढ़ती सुरक्षा चिंताएं और एफबीआई की जांच पिछले एक महीने में व्हाइट हाउस के आसपास सुरक्षा में चूक की यह दूसरी बड़ी घटना है। इससे पहले 25 अप्रैल को होटल डिनर के दौरान ट्रंप पर जानलेवा हमले का प्रयास किया गया था। एफबीआई निदेशक काश पटेल ने पुष्टि की है कि मामले की गहन जांच की जा रही है। फेडरल एजेंट यह पता लगाने में जुटे हैं कि क्या नासिर किसी बड़े षड्यंत्र का हिस्सा था या यह पूरी तरह से एक मानसिक रोगी की सनक थी। फिलहाल, पूरे इलाके की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक कड़ा कर दिया गया है।
I was in the middle of taping on my iPhone for a social video from the White House North Lawn when we heard the shots. It sounded like dozens of gunshots. We were told to sprint to the press briefing room where we are holding now. pic.twitter.com/iqdQwh4soq
— Selina Wang (@selinawangtv) May 23, 2026
IPL 2026: पिता सचिन का गर्व से फूला सीना, अर्जुन तेंदुलकर के डेब्यू ने जीता सबका दिल
श्रेयस अय्यर का तूफानी शतक: पंजाब किंग्स ने लखनऊ को 7 विकेट से रौंदा, प्लेऑफ की दौड़ में फूंकी जान
अर्जुन का गोल्डन मौका: पिता सचिन का सीना गर्व से हुआ चौड़ा
फालता चुनाव परिणाम: मतगणना जारी, दिलीप घोष बोले- नतीजे सबको पता हैं, कोई मुकाबला नहीं
CBSE का बड़ा अलर्ट: री-चेकिंग रद्द होने की खबर फर्जी, आवेदन की समय-सीमा बढ़ाई गई
श्रेयस अय्यर का शतकीय तूफान: एक पारी और चकनाचूर हुए 4 बड़े रिकॉर्ड
हज 2026: काबा की सुरक्षा के लिए सऊदी अरब ने मक्का-मदीना के आसमान में तैनात किया अभेद कवच
कानपुर: ITBP जवान की मां का कटा हाथ लेकर कमिश्नर ऑफिस पहुंचे कमांडेंट, मचा हड़कंप
व्हाइट हाउस के पास ताबड़तोड़ फायरिंग: दहशत में भागे रिपोर्टर, जवाबी कार्रवाई में ढेर हुआ हमलावर
राम चरण की बड़ी भूल: जसप्रीत बुमराह को बताया फुटबॉलर , सोशल मीडिया पर ट्रोल होने के बाद मांगी माफी