मतगणना प्रक्रिया शुरू पश्चिम बंगाल की चर्चित फालता विधानसभा सीट पर हुए पुनर्मतदान के नतीजे आज घोषित किए जाएंगे। डायमंड हार्बर स्थित वुमेन यूनिवर्सिटी में सुबह 8 बजे से मतगणना की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। सबसे पहले डाक मतपत्रों की गिनती की जा रही है, जिसके बाद ईवीएम के राउंड्स की गणना होगी। दोपहर तक स्थिति स्पष्ट होने की उम्मीद है।
दिलीप घोष का तंज मतगणना के बीच राज्य के मंत्री दिलीप घोष ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा, फालता के नतीजे सबको पहले से पता हैं। वहां कोई मुकाबला नहीं है। टीएमसी के लोग मैदान छोड़कर भाग चुके हैं, अब बस औपचारिकता पूरी होने का इंतजार है।
क्यों हुआ था पुनर्मतदान? इस सीट पर बीते 29 अप्रैल को दूसरे चरण के मतदान के दौरान ईवीएम में छेड़छाड़ और भारी अनियमितताओं की शिकायतें मिली थीं। इसके बाद चुनाव आयोग ने मतदान रद्द कर दिया था। 21 मई को हुए पुनर्मतदान में क्षेत्र के सभी 285 बूथों पर कुल 88.13 प्रतिशत वोटिंग दर्ज की गई थी।
सुरक्षा के कड़े इंतजाम मतगणना केंद्र के बाहर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। शांतिपूर्ण परिणाम सुनिश्चित करने के लिए निर्वाचन आयोग ने तैनाती बढ़ा दी है। पुनर्मतदान वाले दिन भी सुरक्षा के लिए केंद्रीय बलों की करीब 35 कंपनियां तैनात की गई थीं।
मैदान में कौन? इस सीट पर आधिकारिक तौर पर छह उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। हालांकि, टीएमसी उम्मीदवार जहांगीर खान ने चुनाव से ठीक पहले अपनी उम्मीदवारी वापस लेने का चौंकाने वाला फैसला लिया था। इसे लेकर राजनीतिक गलियारों में काफी चर्चा रही, जिसे पार्टी ने उनका निजी फैसला करार दिया था।
#WATCH | Kolkata: West Bengal Minister Dilip Ghosh says, The Falta election result is known to everyone; there is no fight. The TMC people fled, and now wait for the result—that too will come...
— ANI (@ANI) May 24, 2026
He also says, Yesterday, the central government gave jobs to 51,000 people. There… https://t.co/d1qOddYpAe pic.twitter.com/5slNnQtlwF
व्हाइट हाउस के पास खौफनाक फायरिंग: 30 राउंड गोलियों से गूंजा वाशिंगटन, हमलावर ढेर
भीषण गर्मी का असर: बंदर का सॉफ्ट ड्रिंक पीते वीडियो वायरल, पर्यावरण पर छिड़ी बहस
माइली साइरस के लिए सपनो की सड़क: हॉलीवुड वॉक ऑफ फेम पर दर्ज हुआ नाम
फालता चुनाव परिणाम: मतगणना जारी, दिलीप घोष बोले- नतीजे सबको पता हैं, कोई मुकाबला नहीं
ट्रंप का डबल गेम : शांति समझौते की बात, फिर ईरान के नक्शे पर अमेरिकी झंडा!
व्हाइट हाउस के बाहर खूनी खेल: कौन था नासिर बेस्ट, जो खुद को मानता था ईसा मसीह ?
वेट्रेस या जासूस? एलन मस्क के डिनर में चीनी मेजर की मौजूदगी से मचा हड़कंप
भेलपुरी के साथ बैंक का गोपनीय डेटा: स्ट्रीट फूड पैकिंग में लापरवाही से मच गया हड़कंप
LSG vs PBKS: जोश इंग्लिश और बडोनी की आतिशबाजी, पंजाब को मिला 197 रनों का लक्ष्य
दिल्ली की हवा साफ करने का देसी मास्टरप्लान ! सड़कों पर उतरी हाईटेक मशीनें, क्या अब खत्म होगा प्रदूषण?