वाशिंगटन: अमेरिका के व्हाइट हाउस के पास शनिवार शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक हमलावर ने सुरक्षा घेरे को भेदते हुए अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। घटना के दौरान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप व्हाइट हाउस परिसर में ही मौजूद थे।
क्या हुआ था उस शाम? अमेरिकी सीक्रेट सर्विस के अनुसार, घटना शाम करीब 6 बजे (ईस्टर्न टाइम) 17वीं स्ट्रीट और पेनसिल्वेनिया एवेन्यू के पास हुई। एक संदिग्ध व्यक्ति अचानक सुरक्षा चेकपॉइंट के पास पहुंचा और अपने बैग से हथियार निकालकर अधिकारियों पर गोलियां बरसाने लगा।
सीक्रेट सर्विस की त्वरित कार्रवाई हमले का जवाब देते हुए सीक्रेट सर्विस के जवानों ने तुरंत जवाबी फायरिंग की। सुरक्षाकर्मियों की सटीक कार्रवाई में हमलावर को गोली लगी, जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहाँ उसकी मौत हो गई। इस मुठभेड़ में किसी सुरक्षाकर्मी के घायल होने की सूचना नहीं है, लेकिन एक राहगीर के भी घायल होने की खबर है।
हमलावर की पहचान और मकसद मारे गए हमलावर की पहचान 21 वर्षीय नेसिर बेस्ट के रूप में हुई है। खबरों के अनुसार, नेसिर खुद को यीशु मसीह समझता था। उसने रिवॉल्वर से कई राउंड फायर किए थे, लेकिन सीक्रेट सर्विस की मुस्तैदी ने उसे अपने मंसूबों में कामयाब नहीं होने दिया।
व्हाइट हाउस में हाई अलर्ट घटना के तुरंत बाद व्हाइट हाउस के नॉर्थ लॉन को पूरी तरह खाली करा लिया गया। हथियारों से लैस सीक्रेट सर्विस एजेंटों ने पूरे इलाके को घेर लिया। सुरक्षा कारणों से मौजूद पत्रकारों को दौड़कर प्रेस ब्रीफिंग रूम में शरण लेनी पड़ी और उस क्षेत्र को कुछ समय के लिए बंद कर दिया गया।
एफबीआई कर रही है जांच घटना की पुष्टि करते हुए एफबीआई डायरेक्टर काश पटेल ने कहा कि एफबीआई की टीम मौके पर मौजूद है और सीक्रेट सर्विस के साथ मिलकर पूरे मामले की गहन जांच कर रही है। वर्तमान में स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और सुरक्षा एजेंसियां हमलावर के बैकग्राउंड और इस घटना के पीछे के वास्तविक कारणों का पता लगा रही हैं।
U.S. Secret Service Office of Communications tweets, Shortly after 6 PM Saturday, an individual in the area of 17th street and Pennsylvania Avenue pulled a weapon from his bag and began firing. Secret Service Police returned fire, striking the suspect, who was transported to an… pic.twitter.com/nIxsm5gClS
— ANI (@ANI) May 24, 2026
अमरनाथ यात्रा से पहले ही बाबा बर्फानी के दिव्य दर्शन, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
भारत-अमेरिका रिश्तों में नया अध्याय: दिल्ली में पीएम मोदी से मिले मार्को रूबियो, कहा- भारत हमारा महान साझेदार
भीषण गर्मी का असर: बंदर का सॉफ्ट ड्रिंक पीते वीडियो वायरल, पर्यावरण पर छिड़ी बहस
पेट्रोल-डीजल की छुट्टी! 5 जून को भारत में कदम रखेगी पहली फ्लेक्स फ्यूल कार
क्या आईपीएल में गूंजेगा बिहार का नाम? वेदांता प्रमुख अनिल अग्रवाल ने जगाई नई उम्मीद
भेलपुरी के साथ बैंक का गोपनीय डेटा: स्ट्रीट फूड पैकिंग में लापरवाही से मच गया हड़कंप
पीएम मोदी और मार्को रुबियो की पहली मुलाकात: क्या भारत-अमेरिका की दोस्ती नए मुकाम पर?
राजस्थान में मिला ऊर्जा का नया खजाना , भारत की बढ़ती ऊर्जा सुरक्षा के लिए साबित होगा गेम चेंजर
व्हाइट हाउस के पास ताबड़तोड़ फायरिंग: दहशत में भागे रिपोर्टर, जवाबी कार्रवाई में ढेर हुआ हमलावर
व्हाइट हाउस के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग: रिपोर्टिंग कर रहे पत्रकारों में मची अफरा-तफरी, वीडियो वायरल