अमेरिकी सत्ता के केंद्र व्हाइट हाउस के बाहर शनिवार शाम उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक बंदूकधारी ने सुरक्षा घेरे के पास अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। घटना के समय राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप व्हाइट हाउस के अंदर ही मौजूद थे।
कैमरे के सामने गूंजी गोलियां घटना शाम करीब 6:00 बजे हुई। उस वक्त परिसर के नॉर्थ लॉन में कई पत्रकार और पर्यटक मौजूद थे। गोलियों की आवाज सुनकर एबीसी न्यूज की पत्रकार सेलिना वांग समेत अन्य रिपोर्टर अपनी जान बचाने के लिए जमीन पर लेट गए। वांग ने बताया कि ऐसा लगा जैसे दर्जनों गोलियां एक साथ चली हों। मौके पर मौजूद कनाडाई पर्यटक के अनुसार, गोलियों की आवाज पटाखों जैसी लग रही थी, जिससे वहां भगदड़ मच गई।
हमलावर की पहचान और सीक्रेट सर्विस का पलटवार हमलावर की पहचान 21 वर्षीय नासिर बेस्ट के रूप में हुई है। अधिकारियों के मुताबिक, बेस्ट ने अपने बैग से हथियार निकालकर सुरक्षाकर्मियों को निशाना बनाया। सीक्रेट सर्विस के एजेंटों ने तत्परता दिखाते हुए उसे मौके पर ही ढेर कर दिया। हालांकि, इस क्रॉसफायरिंग में एक राहगीर के भी घायल होने की खबर है। सीक्रेट सर्विस ने स्पष्ट किया है कि राष्ट्रपति ट्रंप सुरक्षित हैं और वे घटना के समय अंदर मौजूद थे।
सुरक्षा घेरे का बार-बार उल्लंघन जांच में सामने आया है कि नासिर बेस्ट इससे पहले भी कई बार व्हाइट हाउस में घुसपैठ की कोशिश कर चुका था। यह घटना सुरक्षा एजेंसियों के लिए एक बड़ी चुनौती बनी है, क्योंकि पिछले एक महीने में यह इस तरह का दूसरा बड़ा सुरक्षा उल्लंघन है। इससे पहले अप्रैल के अंत में भी ट्रंप पर हमले की कोशिश की गई थी।
ट्रंप का ड्रोन-प्रूफ बंकर और सुरक्षा कवच लगातार मिल रही धमकियों के बाद, राष्ट्रपति ट्रंप ने व्हाइट हाउस में एक अभूतपूर्व सुरक्षा ढांचा तैयार करना शुरू किया है। इस 400 मिलियन डॉलर की परियोजना में एक ड्रोन-प्रूफ बॉलरूम और जमीन के नीचे छह मंजिला बंकर का निर्माण किया जा रहा है, जिसमें अत्याधुनिक सैन्य चिकित्सा सुविधाएं भी होंगी। फिलहाल, इस ताजा घटना के बाद पूरे इलाके को छावनी में बदल दिया गया है और संघीय एजेंसियां मामले की गहन जांच कर रही हैं।
WASHINGTON DC WHITE HOUSE SECRET SERVICE SHOOTING:
— Just Lookin 🪙🦩 (@JustLookingMon) May 24, 2026
The alleged shooter has been identified as 21yo Nasire Best
Best had previously attempted to Infiltrate & breach Trump s WhiteHouse multiple times per: USSS
He s now dead.
At least One bystander shot.pic.twitter.com/whqYKg6CfG
स्मार्ट-बॉर्डर का जाल: ड्रोन और रडार से अभेद्य होगी पाकिस्तान-बांग्लादेश सीमा, अमित शाह का मास्टरप्लान तैयार
ट्रंप का दुश्मन कौन? व्हाइट हाउस के बाहर 20 राउंड फायरिंग, एक हमलावर ढेर
जर्मनी की सुस्ती बनाम भारत की रफ्तार: पासपोर्ट रिन्यूअल के अनुभव ने छेड़ दी नई बहस
इस्लामाबाद में आतंकी का गार्ड ऑफ ऑनर : खूंखार आतंकवादी हमजा बुरहान के अंतिम संस्कार में जुटे वांटेड कमांडरों का मजमा
बिजली का बिल कम करना है? बंद रखें ये उपकरण, UPPCL ने दी खास सलाह
दो पत्नियों की घमासान से परेशान पति का हाई-वोल्टेज ड्रामा: टावर पर चढ़कर रखी ऐसी शर्त
सिंगरौली को 512 करोड़ की सौगात: CM मोहन यादव ने पेंशनभोगियों और बहनों के खातों में भेजे करोड़ों रुपये
केरल में CEO की नियुक्ति पर फंसी कांग्रेस, बीजेपी ने राहुल गांधी के ही तर्कों से घेरा
पीएम मोदी से मिले मार्को रुबियो: व्हाइट हाउस का न्योता और ईरान पर क्या हुई बात?
राजस्थान में मिला ऊर्जा का नया खजाना , भारत की बढ़ती ऊर्जा सुरक्षा के लिए साबित होगा गेम चेंजर