आईपीएल 2026 के आखिरी लीग मैच में अर्जुन तेंदुलकर ने अपनी गेंदबाजी से सभी का ध्यान खींचा। लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) की ओर से खेलते हुए अर्जुन ने पंजाब किंग्स के खिलाफ प्रभावित किया। गौरतलब है कि मुंबई इंडियंस से ट्रेड होकर आए अर्जुन को पूरे सीजन बेंच पर बैठना पड़ा था, लेकिन आखिरी मैच में मिले मौके को उन्होंने बखूबी भुनाया।
सचिन तेंदुलकर ने की धैर्य की सराहना बेटे के प्रदर्शन पर क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर ने सोशल मीडिया पर एक भावुक संदेश साझा किया। उन्होंने लिखा, बहुत बढ़िया, अर्जुन! इस पूरे सीजन तुमने जिस तरह से खुद को संभाला, काबिलियत पर भरोसा रखा और सब्र बनाए रखा, उस पर मुझे गर्व है।
सचिन ने आगे लिखा, क्रिकेट न केवल आपकी काबिलियत, बल्कि आपके सब्र की भी परीक्षा लेता है। आज तुमने इन दोनों का खूबसूरती से संतुलन बनाया। हमेशा जमीन से जुड़े रहना और खेल के प्रति अपना प्यार बनाए रखना।
कैसा रहा अर्जुन का प्रदर्शन? अर्जुन ने अपने 4 ओवर के कोटे में 36 रन देकर 1 विकेट हासिल किया। उनकी इकॉनमी 9 की रही, जो उस मैच में लखनऊ के सभी पांच गेंदबाजों में सबसे किफायती थी।
मैच के दौरान अर्जुन ने अपनी यॉर्कर और बाउंसर से बल्लेबाजों को परेशान किया। उन्होंने 15वें ओवर में प्रभसिमरन सिंह को शानदार यॉर्कर पर एलबीडब्ल्यू आउट किया। अगर विकेटकीपर ऋषभ पंत से एक कैच नहीं छूटा होता, तो अर्जुन के खाते में और भी विकेट हो सकते थे।
LSG के गेंदबाजों में रहे सबसे बेहतर टीम के अन्य गेंदबाजों की बात करें तो वे काफी महंगे साबित हुए। मोहम्मद शमी ने 11.25 की इकॉनमी से 45 रन दिए, जबकि मोहसिन खान ने 4 ओवर में 48 रन लुटाए। वहीं, दिग्वेश सिंह राठी की इकॉनमी 13 से भी ऊपर रही।
ऐसे में अर्जुन का संयमित प्रदर्शन टीम मैनेजमेंट के लिए एक सकारात्मक संकेत है। हालांकि, टीम के खराब प्रदर्शन के चलते यह सीजन एलएसजी के लिए निराशाजनक रहा, लेकिन अर्जुन ने अंत में अपनी उपयोगिता साबित कर दी है।
*Well done, Arjun. ❤️
— Sachin Tendulkar (@sachin_rt) May 23, 2026
Proud of the way you’ve carried yourself through this season, always believing in your ability, staying patient, working hard quietly, and remaining positive despite having to wait for your opportunity till the very last match.
Cricket tests patience as much… pic.twitter.com/3RdiGkXbfT
व्हाइट हाउस के बाहर खौफनाक फायरिंग: रिपोर्टिंग करती पत्रकार जान बचाकर भागीं, हमलावर ढेर
दिल्ली की आग ने अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो को किया बेहाल, मजाकिया तंज से जीता सबका दिल
भारत में रेड अलर्ट, दुनिया में हाई वोल्टेज: आज सुबह की 10 बड़ी खबरें
ईरान पर हमले के संकेत? मार्को रूबियो ने युद्ध और परमाणु हथियार को लेकर तोड़ी चुप्पी
व्हाइट हाउस के पास खूनी संघर्ष: हमलावर ढेर, ट्रंप सुरक्षित
IPL 2026: 6 हार के बाद पंजाब किंग्स का कदम , श्रेयस अय्यर बोले- अब मुंबई इंडियंस को सपोर्ट करेंगे
ट्विशा शर्मा मौत मामला: सुप्रीम कोर्ट का बड़ा कदम, स्वतः संज्ञान लेकर सोमवार को होगी सुनवाई
खुशखबरी: राजस्थान में मिला गैस का नया खजाना, ऊर्जा सुरक्षा की दिशा में भारत को बड़ी कामयाबी
IPL 2026: पंजाब किंग्स की बड़ी जीत से पलटी बाजी, राजस्थान रॉयल्स की प्लेऑफ की राह हुई मुश्किल
भारत-अमेरिका रिश्तों का नया अध्याय: विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने खोले सहयोग के नए दरवाजे