व्हाइट हाउस के बाहर शनिवार शाम अचानक हुई गोलीबारी से वॉशिंगटन में हड़कंप मच गया। 17वीं स्ट्रीट और पेनसिल्वेनिया एवेन्यू पर शाम करीब 6 बजे हुए इस हमले के समय राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप व्हाइट हाउस के भीतर ही मौजूद थे।
हमले की पूरी घटना प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, एक युवक संदिग्ध बैग लेकर सीक्रेट सर्विस के चेकपॉइंट की ओर बढ़ा। अधिकारियों के कुछ समझ पाते, उससे पहले ही उसने पिस्तौल निकालकर अंधाधुंध गोलियां बरसाना शुरू कर दिया। सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत मोर्चा संभाला और जवाबी कार्रवाई की। इस दौरान हमलावर गंभीर रूप से घायल हो गया और अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई।
कौन था हमलावर? मृतक की पहचान मैरिलैंड निवासी 21 वर्षीय नसीरे बेस्ट के रूप में हुई है। वह पिछले करीब 18 महीनों से वॉशिंगटन में रह रहा था। शुरुआती जांच में पता चला है कि बेस्ट मानसिक रूप से अस्थिर था और खुद को ईसा मसीह का अवतार मानता था। उसकी ये सनक ही हमले की मुख्य वजह मानी जा रही है।
पुरानी रंजिश का एंगल जांच में यह भी सामने आया है कि बेस्ट का सीक्रेट सर्विस से पुराना नाता था। जुलाई 2025 में उसने व्हाइट हाउस में घुसने की कोशिश की थी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर मनोरोग वार्ड में रखा गया था। आशंका जताई जा रही है कि शनिवार की फायरिंग उसी घटना का बदला लेने के लिए की गई हो।
सीक्रेट सर्विस ने संभाला मोर्चा सीनेट नेता जॉन थून और हाउस स्पीकर माइक जॉनसन ने सीक्रेट सर्विस की त्वरित कार्रवाई की सराहना की है। अधिकारियों ने कहा कि एजेंट्स की निर्णायक कार्रवाई के कारण ही राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अन्य लोग पूरी तरह सुरक्षित रहे।
फिलहाल सीक्रेट सर्विस और स्थानीय एजेंसियां इस बात की जांच कर रही हैं कि क्या इस हमले में कोई और भी शामिल था या हमलावर पूरी तरह अकेला था।
The gunman who opened fire at the Secret Service checkpoint outside the White House has been identified as Nasire Best, a report by the New York Post said.
— IndiaToday (@IndiaToday) May 24, 2026
Although the motive behind the attack is unclear yet, the report mentions that the gunman was mentally disturbed and was… pic.twitter.com/1VS4PORLWh
व्हाइट हाउस के पास खौफनाक फायरिंग: 30 राउंड गोलियों से गूंजा वाशिंगटन, हमलावर ढेर
फालता चुनाव परिणाम: मतगणना जारी, दिलीप घोष बोले- नतीजे सबको पता हैं, कोई मुकाबला नहीं
पीएम मोदी से मिले मार्को रुबियो: व्हाइट हाउस का न्योता और ईरान पर क्या हुई बात?
₹631 करोड़ का साइबर महाघोटाला: गुजरात पुलिस ने तोड़ा 13 ठगों का म्यूल नेटवर्क , 28 राज्यों में फैले हैं तार
ट्रंप की एक तस्वीर से मिडिल ईस्ट में मची खलबली, ईरान ने दी साम्राज्य खत्म होने की चेतावनी
व्हाइट हाउस के बाहर खूनी खेल: कौन था नासिर बेस्ट, जो खुद को मानता था ईसा मसीह ?
कीव पर पुतिन का ओरेशनिक प्रहार: यूक्रेन में मची तबाही, क्या भारत की अग्नि-V से ज्यादा खतरनाक है यह मिसाइल?
भारत में रेड अलर्ट, दुनिया में हाई वोल्टेज: आज सुबह की 10 बड़ी खबरें
चंद सेकंड की जल्दबाजी बनी काल: रेलवे क्रॉसिंग पर ट्रक और ट्रेन की टक्कर, वीडियो देख दहल जाएगा दिल
भारत-अमेरिका की 500 बिलियन डॉलर की मेगा डील : चीन की बढ़ेगी बेचैनी, बदलेंगे वैश्विक समीकरण