भारत की चार दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर आए अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो शनिवार को दिल्ली की भीषण गर्मी का सामना करते नजर आए। पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पार होने के कारण शहर अग्निपरीक्षा से गुजर रहा था, जिसका असर अमेरिकी मेहमान पर भी साफ दिखा।
चिलचिलाती धूप में छोटा किया अपना भाषण
यह वाकया तब हुआ जब रूबियो दिल्ली में नए US दूतावास सपोर्ट एनेक्स भवन का उद्घाटन करने पहुंचे थे। चिलचिलाती धूप में भारी भीड़ को संबोधित करते हुए रूबियो ने अपना संबोधन संक्षिप्त रखने का फैसला किया। उन्होंने मुस्कराते हुए कहा, आप सभी के बीच होना सम्मान की बात है, लेकिन मैं अपनी बात बहुत संक्षेप में रखूंगा क्योंकि यहां वाकई बहुत गर्मी है।
मियामी की उमस से अलग है दिल्ली की धूप
गर्मी पर तंज कसते हुए रूबियो ने अपने गृह क्षेत्र मियामी का जिक्र किया। उन्होंने कहा, मैं मियामी से आता हूं जहां चिपचिपी उमस (humidity) होती है। दिल्ली की गर्मी सूखी है, लेकिन यह बहुत तेज है। मुझे लगा था कि अब तक मौसम ठंडा हो जाना चाहिए था, लेकिन ऐसा लगता है दिल्ली का सूरज अभी भी पूरे मिजाज में है।
उनके इस देसी अंदाज और हाजिरजवाबी ने वहां मौजूद राजनयिकों और मीडियाकर्मियों को हंसने पर मजबूर कर दिया।
परपोतों के लिए रखा खास संदेश
समारोह के दौरान रूबियो ने मई 2026 की तारीख वाली एक स्मारक पट्टिका का अनावरण किया, जिस पर उनका और डोनाल्ड ट्रंप का नाम अंकित था। अपने नाम के साथ पट्टिका देख वे काफी भावुक नजर आए।
उन्होंने मजाक में कहा, यह मेरे जीवन की पहली आधिकारिक पट्टिका है। आज से ठीक 100 साल बाद जब मेरे परपोते भारत आएंगे, तो वे इस इमारत में मेरा नाम देख सकेंगे। यह विचार ही मुझे बहुत सुखद लग रहा है।
📹 Can’t Take The Delhi Heat? Rubio Keeps It Brief Because ‘It’s Hot!’ https://t.co/dLSyHSahAm pic.twitter.com/99wp1N12jM
— RT_India (@RT_India_news) May 23, 2026
कॉकरोच जनता पार्टी पर छिड़ा घमासान: क्या भारतीय युवाओं को पाकिस्तानी कहना सही? अभिजीत दिपके ने किरेन रिजिजू को घेरा
आईपीएल के किंग ऑफ फर्स्ट बॉल : मोहम्मद शमी ने रचा इतिहास, बनाया वो रिकॉर्ड जो कोई नहीं छू सका
व्हाइट हाउस के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग: दहशत में पत्रकार और सीक्रेट सर्विस की जवाबी कार्रवाई
व्हाइट हाउस के बाहर खूनी खेल: ट्रंप की मीटिंग के दौरान फायरिंग, क्या है ईरान कनेक्शन ?
राजस्थान के खिलाफ आखिरी जंग से पहले मुंबई इंडियंस को तगड़ा झटका, टीम में हुए रातों-रात दो बड़े बदलाव
सरपंच के शतक से पंजाब की बल्ले-बल्ले, प्लेऑफ की जंग में अब 1 सीट के लिए 3 दावेदार!
भारत बनेगा ग्लोबल मैन्युफैक्चरिंग हब: 100 वर्ल्ड क्लास इंडस्ट्रियल पार्कों का रोडमैप तैयार
मौनी रॉय बनीं वरुण धवन की मां ! अजीब कास्टिंग देख सोशल मीडिया पर मचा बवाल
दिल्ली की हवा साफ करने का देसी मास्टरप्लान ! सड़कों पर उतरी हाईटेक मशीनें, क्या अब खत्म होगा प्रदूषण?
डोनाल्ड ट्रम्प जैसा दिखने वाला भैंसा: ईरान ने मीम बनाकर उड़ाया अमेरिका का मजाक