वॉशिंगटन डीसी में व्हाइट हाउस के पास उस समय हड़कंप मच गया जब गोलियों की आवाज ने सन्नाटा चीर दिया। पेनसिल्वेनिया एवेन्यू और 17वीं स्ट्रीट के पास हुई इस फायरिंग के बाद सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गईं।
इस मुठभेड़ में हमलावर नासिर बेस्ट की मौत हो गई है। उसकी पहली तस्वीर सामने आने के बाद चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं।
एफबीआई डायरेक्टर काश पटेल ने पुष्टि की है कि हमलावर की पहचान 21 वर्षीय नासिर बेस्ट के रूप में हुई है। न्यूयॉर्क पुलिस के सूत्रों के अनुसार, नासिर मानसिक रूप से भ्रमित था और खुद को ईसा मसीह (Jesus Christ) समझता था।
प्राथमिक जांच में पता चला है कि वह वाइट हाउस के सुरक्षा घेरे को भेदकर अंदर घुसने की फिराक में था।
नासिर बेस्ट एक रिवॉल्वर लेकर सुरक्षा चेकपॉइंट के बेहद करीब पहुंच गया था। जैसे ही उसने बैग से हथियार निकालकर फायरिंग शुरू की, मौके पर तैनात सीक्रेट सर्विस के कमांडो ने मोर्चा संभाल लिया।
जवाबी कार्रवाई में नासिर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत इलाज के लिए जॉर्ज वाशिंगटन यूनिवर्सिटी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां उसने दम तोड़ दिया।
इस गोलीबारी के दौरान एक राहगीर के भी घायल होने की खबर है। गनीमत रही कि सीक्रेट सर्विस के किसी भी सुरक्षाकर्मी को चोट नहीं आई।
घटना के तुरंत बाद पूरे इलाके को सील कर दिया गया। सुरक्षा घेरा इतना सख्त कर दिया गया है कि परिंदा भी पर नहीं मार सके।
फिलहाल एफबीआई और सीक्रेट सर्विस की संयुक्त टीम इस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि क्या नासिर के साथ कोई और भी था या वह किसी बड़े संगठन से जुड़ा हुआ था।
सुरक्षा एजेंसियां अब इस बात की भी जांच कर रही हैं कि इतनी कड़ी सुरक्षा के बावजूद वह हथियार लेकर कैसे वहां तक पहुंच गया।
BREAKING: Gunman near White House identified as 21-year-old Nasir Best, believed he was Jesus Christ (NYP) pic.twitter.com/JHJv3PDzrh
— Intel Point Alert (@IntelPointAlert) May 24, 2026
क्वेटा में भीषण धमाके से दहला पाकिस्तान: जाफर एक्सप्रेस को बनाया गया निशाना, 30 लोगों की मौत
फाल्टा चुनाव परिणाम: बीजेपी की एकतरफा जीत तय, टीएमसी उम्मीदवार रेस से बाहर
व्हाइट हाउस के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग: रिपोर्टिंग कर रहे पत्रकारों में मची अफरा-तफरी, वीडियो वायरल
ईरान का बड़ा सरेंडर! परमाणु टकराव टालने के लिए ट्रंप के सामने झुका तेहरान
दिल्ली की हवा साफ करने का देसी मास्टरप्लान ! सड़कों पर उतरी हाईटेक मशीनें, क्या अब खत्म होगा प्रदूषण?
दिल्ली की आग ने अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो को किया बेहाल, मजाकिया तंज से जीता सबका दिल
आईपीएल डेब्यू में अर्जुन तेंदुलकर ने जीता दिल, सचिन और सारा ने ऐसे दी बधाई
3000 किलोमीटर दूर, एक क्लिक में सफल सर्जरी: भारत-चीन के बीच मेडिकल इतिहास का नया अध्याय
वेट्रेस या जासूस? एलन मस्क के डिनर में चीनी मेजर की मौजूदगी से मचा हड़कंप
दिल्ली की गर्मी देख चकराए अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो, बोले- मियामी से भी कहीं ज्यादा गर्म है ये शहर