आईपीएल 2026 के 69वें लीग मुकाबले में आज मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स की टीमें आमने-सामने होंगी। वानखेड़े स्टेडियम में होने वाला यह मैच राजस्थान रॉयल्स के लिए करो या मरो की स्थिति है, जबकि मुंबई इंडियंस इस सीजन का समापन जीत के साथ करना चाहेगी।
दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 32 मुकाबले खेले गए हैं। आंकड़ों में मुंबई का पलड़ा हल्का सा भारी है। मुंबई ने 16 मैच जीते हैं, तो राजस्थान ने 15 बार जीत हासिल की है। एक मुकाबला बेनतीजा रहा है। दोनों टीमों के बीच हाई-स्कोरिंग मुकाबलों का इतिहास रहा है, जहां स्कोर 217 रनों तक भी पहुंचा है।
वानखेड़े की पिच अपनी लाल मिट्टी के लिए जानी जाती है, जो बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग है। गेंद बल्ले पर अच्छी तरह आती है और छोटी बाउंड्रीज के कारण यहां चौकों-छक्कों की बरसात होना तय है। हालांकि, जो गेंदबाज सटीक लाइन और लेंथ बनाए रखेंगे, उन्हें विकेट मिलने की संभावना भी बनी रहेगी।
मैच देखने वालों के लिए थोड़ी चिंता की खबर है। मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को मैच के दौरान बारिश की 25% संभावना है। तापमान 33 से 31 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है, जबकि 71% ह्यूमिडिटी खिलाड़ियों के लिए चुनौती पेश कर सकती है।
मुकाबला शाम 7:30 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस 7:00 बजे फेंका जाएगा। फैंस इस मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियोसिनेमा ऐप पर देख सकते हैं।
मुंबई इंडियंस: रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), विल जैक्स, कॉर्बिन बॉश, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह, रघु शर्मा।
राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जायसवाल (कप्तान), लुआन-ड्रे प्रिटोरियस, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), डोनोवन फरेरा, शुभम दुबे, दासुन शनाका, जोफ्रा आर्चर, सुशांत मिश्रा, संदीप शर्मा, बृजेश शर्मा, यशराज पुंजा।
The golden hour grind with one day to go for a do-or-die evening at Wankhede 👊🔥 pic.twitter.com/OfzYJ8711h
— Rajasthan Royals (@rajasthanroyals) May 23, 2026
ईरान पर हमले के संकेत? मार्को रूबियो ने युद्ध और परमाणु हथियार को लेकर तोड़ी चुप्पी
मिशन वर्ल्ड कप: इंग्लैंड पहुंची हरमन ब्रिगेड , फैंस ने ढोल-नगाड़ों के साथ दी भावुक विदाई
व्हाइट हाउस के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग: सीक्रेट सर्विस ने दो लोगों को मारी गोली, सुरक्षा घेरे में ट्रंप
व्हाइट हाउस के पास गूंजीं गोलियां: ट्रंप की मौजूदगी में 25 राउंड फायरिंग, दो संदिग्ध ढेर
राम चरण की बड़ी भूल: जसप्रीत बुमराह को बताया फुटबॉलर , सोशल मीडिया पर ट्रोल होने के बाद मांगी माफी
अर्जुन तेंदुलकर का शानदार IPL डेब्यू: पिता सचिन ने लुटाया प्यार, दी ये खास सीख
अर्जुन का सटीक निशाना: IPL 2026 में सिर्फ एक मौके ने बदली किस्मत, पिता सचिन और बहन सारा हुए भावुक
दृश्यम 3 का बॉक्स ऑफिस धमाल: 58 घंटों में 100 करोड़ या 76 करोड़? आंकड़ों का उलझा खेल
2026 Tata Tiago Facelift: इंटीरियर की पहली झलक ने बढ़ाई धड़कनें, 28 मई को होगी धमाकेदार एंट्री
अर्जुन का गोल्डन मौका: पिता सचिन का सीना गर्व से हुआ चौड़ा