वॉशिंगटन डीसी: अमेरिकी राष्ट्रपति के आधिकारिक आवास, व्हाइट हाउस के पास शनिवार शाम को गोलीबारी की एक भयावह घटना सामने आई है। इस घटना ने अमेरिकी सुरक्षा व्यवस्था और राष्ट्रपति की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंताएं पैदा कर दी हैं।
ट्रंप थे परिसर में मौजूद गोलीबारी की यह घटना उस समय हुई, जब राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप व्हाइट हाउस के भीतर मौजूद थे। घटना के तुरंत बाद सुरक्षा एजेंसियां हरकत में आ गईं। हालांकि, अधिकारियों ने पुष्टि की है कि राष्ट्रपति पूरी तरह सुरक्षित हैं और उन्हें कोई नुकसान नहीं पहुंचा है।
25 राउंड फायरिंग से दहली राजधानी प्रत्यक्षदर्शियों और वहां मौजूद पत्रकारों ने बताया कि शाम करीब 6 बजे 17वीं स्ट्रीट और पेनसिल्वेनिया एवेन्यू के पास एक बंदूकधारी ने अपने बैग से हथियार निकाला और ताबड़तोड़ गोलियां चलानी शुरू कर दीं। हमलावर ने लगभग 25 राउंड फायरिंग की, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।
सीक्रेट सर्विस और एफबीआई की कार्रवाई जवाबी कार्रवाई करते हुए व्हाइट हाउस की सुरक्षा में तैनात सीक्रेट सर्विस के अधिकारियों ने भी गोलियां चलाईं, जिसमें दो संदिग्धों को लगने की खबर है। एफबीआई डायरेक्टर काश पटेल ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी कि एजेंसियां मामले की संयुक्त जांच कर रही हैं। संदिग्धों की स्थिति के बारे में अभी कोई आधिकारिक अपडेट नहीं दिया गया है।
प्रेस ब्रीफिंग रूम में कैद हुए पत्रकार गोलीबारी की आवाजें सुनते ही सुरक्षा अधिकारियों ने इलाके में तैनात पत्रकारों को तुरंत प्रेस ब्रीफिंग रूम के अंदर जाने का निर्देश दिया। सुरक्षा कारणों से उन्हें कुछ देर के लिए वहीं रहने और बाहर न निकलने के आदेश दिए गए थे, जिससे व्हाइट हाउस के आसपास तनाव का माहौल बना रहा।
बढ़ाया गया सुरक्षा घेरा घटना के बाद वॉशिंगटन डीसी में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पूरे इलाके की घेराबंदी कर ली गई है और एफबीआई व मेट्रोपॉलिटन पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है। फिलहाल क्षेत्र में कड़ी निगरानी रखी जा रही है ताकि किसी भी अन्य अप्रिय स्थिति को रोका जा सके।
#WATCH | Security tightened around the area after shots were fired near the White House grounds.
— ANI (@ANI) May 23, 2026
(Source: Reuters) pic.twitter.com/1nIOR3TVnr
हम सिर ऊंचा रखेंगे, अच्छे-बुरे की परवाह नहीं : हार के बाद भावुक हुए ऋषभ पंत, LSG के प्रदर्शन पर तोड़ी चुप्पी
फाल्टा में भगवा सुनामी: BJP की प्रचंड बढ़त, TMC उम्मीदवार मुकाबले से बाहर
थॉमस एडिसन से भी आगे निकले IIT दिल्ली के गुरतेज संधू: 1382 पेटेंट के साथ रचा इतिहास
ट्विशा शर्मा केस: सुप्रीम कोर्ट सख्त, अब संस्थागत पूर्वाग्रह पर होगी सुनवाई
अर्जुन तेंदुलकर की गेंद पर ऋषभ पंत ने छोड़ा कैच, फिर मैदान पर दिखा युवा गेंदबाज का गुस्सा
खुशखबरी: राजस्थान में मिला गैस का नया खजाना, ऊर्जा सुरक्षा की दिशा में भारत को बड़ी कामयाबी
IPL 2026: पिता सचिन का गर्व से फूला सीना, अर्जुन तेंदुलकर के डेब्यू ने जीता सबका दिल
उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 19 IAS अधिकारियों के तबादले, देहरादून और बागेश्वर को मिले नए जिलाधिकारी
जर्मनी की सुस्ती बनाम भारत की रफ्तार: पासपोर्ट रिन्यूअल के अनुभव ने छेड़ दी नई बहस
IPL 2026: 6 हार के बाद पंजाब किंग्स का कदम , श्रेयस अय्यर बोले- अब मुंबई इंडियंस को सपोर्ट करेंगे