ट्रंप का दुश्मन कौन? व्हाइट हाउस के बाहर 20 राउंड फायरिंग, एक हमलावर ढेर
News Image

अमेरिका एक बार फिर दहल गया है। दुनिया के सबसे सुरक्षित माने जाने वाले व्हाइट हाउस के बाहर शनिवार शाम अंधाधुंध गोलीबारी हुई। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप उस वक्त परिसर के भीतर ही मौजूद थे। महज एक महीने के भीतर ट्रंप को निशाना बनाने की यह दूसरी बड़ी घटना है, जिसने अमेरिकी सुरक्षा तंत्र की नींव हिला दी है।

व्हाइट हाउस के बाहर हड़कंप वॉशिंगटन डीसी के पेंसिल्वेनिया एवेन्यू और 17वीं स्ट्रीट के पास अचानक गोलियों की आवाज से सन्नाटा टूट गया। हमलावरों ने करीब 20 राउंड फायरिंग की। सीक्रेट सर्विस ने तुरंत मोर्चा संभालते हुए जवाबी कार्रवाई की। मुठभेड़ में एक हमलावर मौके पर ही ढेर हो गया, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। घायल हमलावर की पहचान 21 वर्षीय नासिर बेस्ट के रूप में हुई है।

राहगीर भी बना निशाना इस घटना में एक राहगीर के भी घायल होने की खबर है। हमलावर व्हाइट हाउस के मुख्य परिसर में घुसने की फिराक में थे। सुरक्षा की तमाम परतों के बावजूद हमलावरों का इतनी करीब तक पहुंच जाना और बैखौफ होकर गोलियां बरसाना सुरक्षा एजेंसियों की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है।

एक महीने में दूसरी बार हमला इससे पहले 26 अप्रैल को व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर के दौरान भी फायरिंग हुई थी। उस वक्त राष्ट्रपति ट्रंप, फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रंप और उपराष्ट्रपति जेडी वेंस कार्यक्रम में मौजूद थे। आनन-फानन में राष्ट्रपति को सुरक्षित स्थान पर ले जाना पड़ा था। उस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया था, जिसमें लोगों को जान बचाने के लिए टेबल के नीचे छिपते देखा गया था।

बड़ा सवाल: कौन है ट्रंप का दुश्मन? बार-बार होते हमलों ने एक बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है—आखिर डोनाल्ड ट्रंप को निशाना क्यों बनाया जा रहा है? इन हमलों के पीछे क्या कोई संगठित साजिश है या यह लोन वुल्फ अटैक का परिणाम हैं? गनीमत रही कि दोनों ही घटनाओं में राष्ट्रपति बाल-बाल बच गए, लेकिन लगातार हो रहे ये हमले भविष्य के लिए एक बड़ी चेतावनी हैं। सुरक्षा एजेंसियां अब इस बात की तहकीकात कर रही हैं कि इन हमलों के तार कहां से जुड़े हैं और इनका मास्टरमाइंड कौन है।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

खुशखबरी: राजस्थान में मिला गैस का नया खजाना, ऊर्जा सुरक्षा की दिशा में भारत को बड़ी कामयाबी

Story 1

RCB को प्लेऑफ से पहले बड़ा झटका: स्टार खिलाड़ी जैकब बेथेल हुए बाहर, घर लौटे स्वदेश

Story 1

व्हाइट हाउस पर हमला: कौन था नासिर बेस्ट, जिसने ट्रंप के सुरक्षा घेरे को दी चुनौती?

Story 1

दो पत्नियों की घमासान से परेशान पति का हाई-वोल्टेज ड्रामा: टावर पर चढ़कर रखी ऐसी शर्त

Story 1

जर्मनी की सुस्ती बनाम भारत की रफ्तार: पासपोर्ट रिन्यूअल के अनुभव ने छेड़ दी नई बहस

Story 1

राम चरण से हुई बड़ी चूक: जसप्रीत बुमराह को कह बैठे फुटबॉलर , सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

Story 1

क्या बीजेपी का दामन थामेंगे खेसारी लाल यादव? पटना में हुई मुलाकात ने बढ़ाई सियासी सरगर्मियां

Story 1

ईरान के नक्शे पर अमेरिकी झंडा: ट्रंप की एक तस्वीर से मचा हड़कंप, तेहरान ने दी तीखी चेतावनी

Story 1

फाल्टा में बीजेपी की आंधी: 15,500 वोटों से आगे, टीएमसी धूल फांकती हुई चौथे नंबर पर

Story 1

मौत से पहले अजमेर का टिकट, फिर फांसी का फंदा: ट्विशा शर्मा केस में पल-पल बदलते खुलासे