ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत के 14 दिनों बाद आज (रविवार) मामले में एक बड़ा मोड़ आने वाला है। आज ट्विशा का दूसरा पोस्टमॉर्टम किया जाएगा। इसके लिए दिल्ली एम्स (AIIMS) के चार वरिष्ठ डॉक्टरों की टीम अत्याधुनिक उपकरणों के साथ शनिवार रात ही भोपाल पहुंच चुकी है।
वीडियो ग्राफी के बीच होगी जांच भोपाल एम्स की मोर्चरी में रखे ट्विशा के शव का पोस्टमॉर्टम फॉरेंसिक विभाग के प्रमुख डॉ. सुधीर गुप्ता की अगुवाई में किया जाएगा। पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी की जाएगी। साथ ही, टीम घटना की बारीकियों को समझने के लिए घटनास्थल का निरीक्षण भी कर सकती है।
अंतिम संस्कार की उम्मीद परिजनों को उम्मीद है कि पोस्टमॉर्टम प्रक्रिया पूरी होने के बाद आज ही शव उन्हें सौंप दिया जाएगा। माता-पिता की इच्छा है कि वे भोपाल में ही अपनी बेटी का अंतिम संस्कार पूरी गरिमा के साथ करें। परिजनों ने शुरुआत से ही दोबारा पोस्टमॉर्टम की मांग की थी, जिसके लिए उन्होंने हाईकोर्ट तक लंबी कानूनी लड़ाई लड़ी है।
पति समर्थ से पूछताछ जारी आरोपी पति और क्रिमिनल लॉयर समर्थ सिंह फिलहाल 7 दिन की पुलिस रिमांड पर है। शुरुआती पूछताछ में उसने दावा किया कि 17 अप्रैल को प्रेग्नेंसी की पुष्टि के बाद से ट्विशा का व्यवहार बदल गया था। समर्थ के मुताबिक, 12 मई को अजमेर जाने की जिद को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था। पुलिस अब इस बयान की सत्यता की जांच कर रही है।
सुप्रीम कोर्ट का कड़ा रुख इस मामले ने अब राष्ट्रीय स्तर पर तूल पकड़ लिया है। सुप्रीम कोर्ट ने वैवाहिक घर में अस्वाभाविक मौत और जांच में कथित पक्षपात को लेकर स्वतः संज्ञान लिया है। कोर्ट में 25 मई को सुनवाई होनी है, जिससे यह स्पष्ट है कि शीर्ष अदालत निष्पक्ष जांच को लेकर बेहद गंभीर है।
सास को नोटिस और जांच में बाधा पुलिस ने ट्विशा की सास और पूर्व जज गिरिबाला सिंह को भी हाईकोर्ट का नोटिस सौंपा है। उन पर जांच में सहयोग न करने का आरोप है। पुलिस ने उनकी अग्रिम जमानत रद्द करने की भी मांग की है। वहीं, मामले की गंभीरता को देखते हुए मध्य प्रदेश सरकार ने सीबीआई जांच के लिए केंद्र को प्रस्ताव भेजा है।
क्या है पूरा मामला? दिसंबर 2025 में डेटिंग ऐप के जरिए मिले समर्थ और ट्विशा की शादी हुई थी। शादी के महज 5 महीने बाद, 12 मई 2026 को ट्विशा की संदिग्ध मौत हो गई। परिजनों ने पति और सास पर हत्या का गंभीर आरोप लगाया है। बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) ने भी आरोपी समर्थ सिंह का वकालत करने का लाइसेंस सस्पेंड कर दिया है।
*#WATCH | Bhopal, Madhya Pradesh: A medical team consisting of four senior doctors of AIIMS Delhi arrive in Bhopal to conduct a second autopsy of Twisha Sharma.
— ANI (@ANI) May 24, 2026
The Madhya Pradesh High Court directed that a second post-mortem of Twisha Sharma be conducted by a team of doctors… pic.twitter.com/b7HJeKjmtp
बांद्रा पूर्व का रण: घुसपैठिए बनाम बेसहारा , महायुति के दो नेताओं की अलग-अलग राह
कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर को जान से मारने की धमकी, प्रकाश आंबेडकर ने घेरी सरकार
उत्तराखंड: टिहरी के जंगलों में लगी भीषण आग, धू-धू कर जल रहा 14 हेक्टेयर क्षेत्र
ट्रंप का संदेश लेकर भारत पहुंचे मार्को रूबियो: पीएम मोदी को मिला व्हाइट हाउस का न्योता!
हम सिर ऊंचा रखेंगे, अच्छे-बुरे की परवाह नहीं : हार के बाद भावुक हुए ऋषभ पंत, LSG के प्रदर्शन पर तोड़ी चुप्पी
IPL 2026: आखिरी मौके पर चमके अर्जुन तेंदुलकर, पिता सचिन का आया भावुक संदेश
पटना में 4000 AI कैमरों से होगी अपराधियों की पहचान, सम्राट चौधरी का हरा गमछा वाला बयान चर्चा में
1 करोड़ का इंश्योरेंस और खौफनाक साजिश: पत्नी की हत्या के आरोप में पति गिरफ्तार
लग्जरी कारों को पछाड़ बैलगाड़ी पर निकली बारात, PM मोदी के संदेश से प्रेरित कांस्टेबल की अनूठी शादी
राम चरण की बड़ी भूल: जसप्रीत बुमराह को बताया फुटबॉलर , सोशल मीडिया पर ट्रोल होने के बाद मांगी माफी