कानपुर में शनिवार का दिन भारी तनाव के बीच बीता। महाराजपुर में तैनात ITBP की 32वीं बटालियन के करीब 60 हथियारबंद जवान 15 गाड़ियों में सवार होकर सीधे पुलिस कमिश्नर (CP) ऑफिस पहुँच गए। अचानक हुई इस घेराबंदी से शहर के प्रशासनिक गलियारों में हड़कंप मच गया।
यह विवाद 19 मई से शुरू हुआ, जब ITBP जवान विकास सिंह अपनी मां का कटा हुआ हाथ लेकर CP ऑफिस पहुँचे थे। विकास ने आरोप लगाया कि एक प्राइवेट अस्पताल की घोर लापरवाही के कारण उनकी मां का हाथ काटना पड़ा। जवान का आरोप है कि पुलिस और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मिलकर संबंधित डॉक्टरों को बचाने की कोशिश कर रहे हैं।
जवान विकास सिंह के अनुसार, उनकी 56 वर्षीय माँ निर्मला देवी को सांस लेने में दिक्कत थी। आरोप है कि टाटमिल स्थित कृष्णा हॉस्पिटल में गलत इंजेक्शन लगाने से उनकी माँ के हाथ में इन्फेक्शन फैल गया। हालत इतनी बिगड़ गई कि दूसरे अस्पताल में ले जाने पर डॉक्टरों को मजबूरी में उनका हाथ काटना पड़ा। विकास का दर्द छलक पड़ा, जिस हाथों ने मुझे पाला, आज वे मेरे सामने काट दिए गए और मैं एक फौजी होकर भी उन्हें न्याय नहीं दिला पा रहा हूँ।
शनिवार को जब जवान हथियारों के साथ CP ऑफिस पहुँचे, तो स्थानीय पुलिसकर्मियों के हाथ-पैर फूल गए। करीब एक घंटे तक चले इस तनावपूर्ण माहौल में ITBP अधिकारियों, पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल और ACP विपिन कुमार टाडा के बीच बंद कमरे में वार्ता हुई। जवानों का सीधा कहना था कि स्वास्थ्य विभाग की शुरुआती रिपोर्ट खानापूर्ति वाली है, जिसमें दोषियों को बचाने की कोशिश की गई है।
विवाद की मुख्य जड़ CMO द्वारा सौंपी गई वह रिपोर्ट है, जिसे पुलिस ने अस्पष्ट बताकर वापस लौटा दिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि रिपोर्ट संभावनाओं (Probability) पर आधारित है, जबकि उन्हें ठोस सबूत और कानूनी कार्रवाई की अनुशंसा चाहिए।
ACP विपिन कुमार टाडा ने स्पष्ट किया है कि पीड़ित पक्ष के सभी बिंदुओं पर फिर से विचार किया जा रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए CMO हरिदत्त नेमी ने दो सीनियर अधिकारियों के नेतृत्व में एक विशेष जांच टीम गठित की है। यह टीम अब मौके पर जाकर निष्पक्ष जांच करेगी। फिलहाल, प्रशासन ने दोषियों पर कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया है, लेकिन ITBP जवानों का रुख अभी भी सख्त बना हुआ है।
*Indo-Tibetan Border Police(ITBP)के जवान कानपुर पुलिस कमिश्नर ऑफिस पहुंच गए।
— Public Decode (@PublicDecode) May 23, 2026
मामला एक कमांडो की मां से जुड़ा है, जिनका हाथ कटने के बाद इलाज में कथित लापरवाही हुई
अब इस घटना को लेकर सवाल लगातार बढ़ रहे हैं।#ITBP #Kanpur #Police #MedicalNegligence #UttarPradesh pic.twitter.com/PYurMNlEE9
केरल में CEO की नियुक्ति पर फंसी कांग्रेस, बीजेपी ने राहुल गांधी के ही तर्कों से घेरा
ट्रंप का संदेश लेकर भारत पहुंचे मार्को रूबियो: पीएम मोदी को मिला व्हाइट हाउस का न्योता!
कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर को जान से मारने की धमकी, प्रकाश आंबेडकर ने घेरी सरकार
16 बाउंड्री, 101 रन: श्रेयस अय्यर ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले बने पहले आईपीएल कप्तान
थॉमस एडिसन से भी आगे निकले IIT दिल्ली के गुरतेज संधू: 1382 पेटेंट के साथ रचा इतिहास
शाबाश अर्जुन! बेटे का दमदार प्रदर्शन देख भावुक हुए सचिन तेंदुलकर, आधी रात को लिखा खास संदेश
धर्म परिवर्तन पर IRS अधिकारी का विवादित बयान: आदिवासी संस्कृति की जड़ों में नमक डालने जैसा
व्हाइट हाउस के पास ताबड़तोड़ फायरिंग: दहशत में भागे रिपोर्टर, जवाबी कार्रवाई में ढेर हुआ हमलावर
व्हाइट हाउस के बाहर खौफनाक फायरिंग: रिपोर्टिंग करती पत्रकार जान बचाकर भागीं, हमलावर ढेर
सेंट्रल और नॉर्थ दिल्ली में आज भारी जाम का अलर्ट, घर से निकलने से पहले पढ़ें यह ट्रैफिक एडवाइजरी