अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन में व्हाइट हाउस के पास हुई गोलीबारी की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। शनिवार शाम को हुई इस सनसनीखेज वारदात में एक संदिग्ध ने सुरक्षा घेरे के पास करीब 30 राउंड फायरिंग की, जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई।
हमले के समय अंदर मौजूद थे ट्रंप जिस वक्त यह हमला हुआ, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप व्हाइट हाउस के भीतर ही मौजूद थे। वे ईरान के साथ किसी समझौते को लेकर काम कर रहे थे। सीक्रेट सर्विस के अनुसार, राष्ट्रपति पूरी तरह सुरक्षित हैं और उन्हें किसी प्रकार का नुकसान नहीं पहुंचा है।
हमलावर की मौत, एक नागरिक घायल यूएस सीक्रेट सर्विस ने बताया कि घटना शाम करीब 6 बजे (ET) हुई। एक संदिग्ध चेकपॉइंट के पास पहुंचा और बैग से हथियार निकालकर सुरक्षाकर्मियों पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में सुरक्षाबलों ने हमलावर को गोली मार दी, जिससे उसकी अस्पताल में मौत हो गई। इस गोलीबारी के दौरान एक आम नागरिक के भी घायल होने की खबर है।
40 मिनट तक रहा लॉकडाउन फायरिंग के बाद व्हाइट हाउस परिसर में तनाव बढ़ गया। वहां मौजूद पत्रकारों और स्टाफ को तुरंत प्रेस ब्रीफिंग रूम में शरण लेने और नीचे झुकने के निर्देश दिए गए। सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को सील कर दिया था और करीब 40 मिनट तक वहां लॉकडाउन जैसी स्थिति बनी रही।
क्या यह सुरक्षा में बड़ी चूक है? यह घटना पिछले एक महीने के भीतर व्हाइट हाउस के पास हुई दूसरी बड़ी वारदात है। इससे पहले व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर के दौरान भी ऐसी ही स्थिति पैदा हुई थी। बार-बार हो रही ऐसी घटनाएं अब सुरक्षा घेरे और राष्ट्रपति की सुरक्षा पर कई बड़े सवाल खड़े कर रही हैं। फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है।
FBI is on the scene and Secret Service is responding to shots near the White House grounds.
— Selina Wang (@selinawangtv) May 23, 2026
The President is currently at the White House.
I was in the middle of taping from the White House North Lawn when I heard what sounded like dozens of gunshots fired nearby.
We… pic.twitter.com/XFP7QcmSiZ
अर्जुन का सटीक निशाना: IPL 2026 में सिर्फ एक मौके ने बदली किस्मत, पिता सचिन और बहन सारा हुए भावुक
श्रेयस अय्यर का ऐतिहासिक धमाका! IPL चेज में शतक जड़कर बने दिग्गजों के साथी
मिशन वर्ल्ड कप: इंग्लैंड पहुंची हरमन ब्रिगेड , फैंस ने ढोल-नगाड़ों के साथ दी भावुक विदाई
उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 19 IAS अधिकारियों के तबादले, देहरादून और बागेश्वर को मिले नए जिलाधिकारी
क्वेटा में भीषण धमाके से दहला पाकिस्तान: जाफर एक्सप्रेस को बनाया गया निशाना, 30 लोगों की मौत
रेलवे क्रॉसिंग पर जानलेवा जल्दबाजी: ट्रक और ट्रेन की टक्कर का खौफनाक वीडियो वायरल
क्या ईरान पर हमले की तैयारी में हैं डोनाल्ड ट्रंप? रद दी गई सैन्य अफसरों की छुट्टियां
राजस्थान से भिड़ने से पहले MI का बड़ा फैसला, दो नए खिलाड़ियों की हुई एंट्री
कान्स के आखिरी दिन ऐश्वर्या राय का बॉस लेडी अवतार, व्हाइट पैंटसूट में बिखेरा जलवा
श्रेयस का पहला शतक और पंजाब की धमाकेदार वापसी, प्लेऑफ की उम्मीदें बरकरार