नई दिल्ली: अमेरिका के व्हाइट हाउस के पास रविवार को हुई गोलीबारी की एक भयावह घटना ने पूरे परिसर में हड़कंप मचा दिया। राष्ट्रपति परिसर के पास गोलियों की आवाज सुनाई देने के बाद वहां मौजूद पत्रकारों और स्टाफ को अपनी जान बचाने के लिए सुरक्षित स्थानों की ओर भागना पड़ा।
रिपोर्टिंग के दौरान खौफनाक मंजर घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें साफ देखा जा सकता है कि एक महिला पत्रकार अपना काम कर रही थीं, तभी अचानक फायरिंग शुरू हो गई। गोलियों की आवाज सुनकर पत्रकार अपना संतुलन खो बैठीं और गिरते-गिरते बचीं।
पत्रकारों ने सुनाई आपबीती एबीसी न्यूज की पत्रकार सेलिना वांग ने सोशल मीडिया पर अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने बताया कि वह व्हाइट हाउस के नॉर्थ लॉन में अपने फोन पर वीडियो रिकॉर्ड कर रही थीं, तभी अचानक गोलियों की आवाज सुनाई दी। उन्होंने कहा, ऐसा लगा जैसे दर्जनों गोलियां एक साथ चली हों। इसके बाद सुरक्षा एजेंसियों ने सभी को तुरंत प्रेस ब्रीफिंग रूम में जाने का निर्देश दिया।
ओवल ऑफिस में मौजूद थे राष्ट्रपति जिस समय यह घटना हुई, उस वक्त अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ओवल ऑफिस में ईरान से संबंधित संवेदनशील मुद्दों पर चर्चा कर रहे थे। घटना के तुरंत बाद अमेरिकी सीक्रेट सर्विस ने मोर्चा संभाल लिया और पूरे इलाके को सील कर दिया।
सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर सीक्रेट सर्विस ने आनन-फानन में पत्रकारों को उनके रिपोर्टिंग पॉइंट्स खाली करने का आदेश दिया। भारी हथियारों से लैस पुलिस और सुरक्षाकर्मी पूरे इलाके में तैनात कर दिए गए हैं। काउंटर-स्नाइपर्स को भी हाई अलर्ट पर रखा गया है ताकि किसी भी अनहोनी से निपटा जा सके। फिलहाल, मामले की जांच की जा रही है कि फायरिंग किसने और क्यों की।
I was in the middle of taping on my iPhone for a social video from the White House North Lawn when we heard the shots. It sounded like dozens of gunshots. We were told to sprint to the press briefing room where we are holding now. pic.twitter.com/iqdQwh4soq
— Selina Wang (@selinawangtv) May 23, 2026
क्या ईरान पर हमले की तैयारी में हैं डोनाल्ड ट्रंप? रद दी गई सैन्य अफसरों की छुट्टियां
आखिरी गेंद तक धैर्य : अर्जुन तेंदुलकर के संयम पर गर्व से भर गए पिता सचिन
माइली साइरस के लिए सपनो की सड़क: हॉलीवुड वॉक ऑफ फेम पर दर्ज हुआ नाम
ट्रंप का डबल गेम : शांति समझौते की बात, फिर ईरान के नक्शे पर अमेरिकी झंडा!
जनता को दिया जा रहा धीमा जहर : पेट्रोल-डीजल की महंगाई पर केजरीवाल का मोदी सरकार पर बड़ा हमला
कॉकरोच जनता पार्टी पर प्रशांत किशोर का बड़ा बयान, सरकार के लिए खतरे की घंटी!
दिल्ली की लू ने मार्को रुबियो को किया बेहाल, अमेरिका फर्स्ट वीजा नीति का किया ऐलान
40 साल का सफर, पिता की यादें और 23 मई का खास संयोग: भावुक हुए सुपरस्टार नागार्जुन
टॉफी, गले मिलना और घुटनों पर झुकना: ‘वायरल डिप्लोमेसी’ की नई रानी बनीं मेलोनी
थॉमस एडिसन से भी आगे निकले IIT दिल्ली के गुरतेज संधू: 1382 पेटेंट के साथ रचा इतिहास