दुनिया के सबसे सुरक्षित माने जाने वाले अमेरिकी राष्ट्रपति के आधिकारिक निवास व्हाइट हाउस के नॉर्थ लॉन में रविवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब अचानक गोलियों की आवाजें गूंज उठीं। ईरान के साथ जारी कूटनीतिक तनाव के बीच हुई इस घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।
ओवल ऑफिस में थे राष्ट्रपति ट्रंप जिस समय यह फायरिंग हुई, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ओवल ऑफिस के अंदर मौजूद थे। वे ईरान संकट को लेकर अपने शीर्ष अधिकारियों के साथ एक बेहद अहम बैठक कर रहे थे। गोलियों की आवाज सुनते ही पूरे परिसर को हाई-अलर्ट पर डाल दिया गया।
ऐसा लगा जैसे दर्जनों गोलियां चली हों मौके पर मौजूद पत्रकारों ने उस खौफनाक मंजर को बयां किया। पत्रकार सेलिना वांग ने सोशल मीडिया पर बताया कि वह नॉर्थ लॉन में अपने आईफोन पर वीडियो रिकॉर्ड कर रही थीं, तभी गोलियों की तड़तड़ाहट सुनाई दी। उन्होंने कहा, यह आवाज इतनी तेज और डरावनी थी कि लगा जैसे वहां दर्जनों गोलियां एक साथ चलाई गई हों।
सुरक्षित स्थानों की ओर भागे पत्रकार फायरिंग की आवाज के तुरंत बाद सीक्रेट सर्विस के एजेंट सक्रिय हो गए। पत्रकारों को अपना काम बीच में ही छोड़कर प्रेस ब्रीफिंग रूम की तरफ भागने का आदेश दिया गया। सभी पत्रकारों को सुरक्षा कारणों से वहीं बंद कर दिया गया और स्थिति सामान्य होने तक उन्हें बाहर न निकलने की सलाह दी गई।
सीक्रेट सर्विस का कड़ा घेरा घटना के तुरंत बाद अमेरिकी सीक्रेट सर्विस के कमांडो ने पूरे इलाके को घेर लिया। व्हाइट हाउस के कुछ हिस्सों को पूरी तरह सील कर दिया गया और पूरे वाशिंगटन में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।
हमले का कारण अभी भी स्पष्ट नहीं राहत की बात यह है कि इस घटना में किसी के घायल होने की तत्काल कोई सूचना नहीं है। हालांकि, घटना के कई घंटों बाद तक न तो सीक्रेट सर्विस और न ही मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने इस फायरिंग के पीछे के कारणों का खुलासा किया है। फिलहाल, सुरक्षा एजेंसियां मामले की गंभीरता से जांच कर रही हैं।
I was in the middle of taping on my iPhone for a social video from the White House North Lawn when we heard the shots. It sounded like dozens of gunshots. We were told to sprint to the press briefing room where we are holding now. pic.twitter.com/iqdQwh4soq
— Selina Wang (@selinawangtv) May 23, 2026
टॉफी, गले मिलना और घुटनों पर झुकना: ‘वायरल डिप्लोमेसी’ की नई रानी बनीं मेलोनी
ट्रंप का बड़ा दावा: अमेरिका-ईरान के बीच ऐतिहासिक समझौते की तैयारी, क्या थम जाएगा खाड़ी का तनाव?
दिल्ली में दहला बाड़ा हिंदू राव: चलती कार बनी आग का गोला, बाल-बाल बची जान
13 मैचों का लंबा इंतजार खत्म: लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए अर्जुन तेंदुलकर का धमाकेदार डेब्यू
ट्विशा शर्मा केस: दूसरा पोस्टमार्टम और समर्थ सिंह पर शिकंजा, क्या खुलेगा मौत का राज?
शाबाश अर्जुन! तुम पर गर्व है : डेब्यू मैच में चमके अर्जुन तेंदुलकर, पिता सचिन का छलका प्यार
ट्रंप का संदेश लेकर भारत पहुंचे मार्को रूबियो: पीएम मोदी को मिला व्हाइट हाउस का न्योता!
ट्रंप का दुश्मन कौन? व्हाइट हाउस के बाहर 20 राउंड फायरिंग, एक हमलावर ढेर
कान्स के आखिरी दिन ऐश्वर्या राय का बॉस लेडी अवतार, व्हाइट पैंटसूट में बिखेरा जलवा
व्हाइट हाउस के बाहर खौफनाक फायरिंग: पत्रकारों को जमीन पर लेटकर बचानी पड़ी जान, हमलावर ढेर