वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सुरक्षा में एक बार फिर गंभीर सेंधमारी का मामला सामने आया है। शनिवार शाम व्हाइट हाउस के ठीक बाहर एक हमलावर ने अचानक अंधाधुंध गोलियां बरसाकर हड़कंप मचा दिया। इस घटना ने एक बार फिर राष्ट्रपति की सुरक्षा को लेकर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।
करीब 25 राउंड फायरिंग से गूंजा इलाका घटना शाम करीब 6 बजे की है। 17वीं स्ट्रीट और पेंसिल्वेनिया एवेन्यू के पास एक संदिग्ध व्यक्ति ने अचानक अपने बैग से हथियार निकाला और पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। हमलावर ने ताबड़तोड़ करीब 25 राउंड गोलियां चलाईं। गनीमत यह रही कि इस हमले में कोई पुलिसकर्मी हताहत नहीं हुआ।
सीक्रेट सर्विस की जवाबी कार्रवाई हमले की भनक लगते ही मौके पर मौजूद सीक्रेट सर्विस के जवानों ने मोर्चा संभाल लिया। सुरक्षाबलों की जवाबी कार्रवाई में हमलावर को गोली लगी और वह घायल हो गया। उसे तुरंत हिरासत में लेकर अस्पताल पहुंचाया गया। इस दौरान एक अन्य व्यक्ति के भी घायल होने की खबर है।
हमले के वक्त अंदर ही थे ट्रंप फायरिंग की आवाज सुनते ही व्हाइट हाउस को पूरी तरह लॉकडाउन कर दिया गया। राष्ट्रपति ट्रंप उस दौरान सुरक्षित रूप से व्हाइट हाउस के भीतर मौजूद थे। सीक्रेट सर्विस ने तुरंत पूरे परिसर को अपने घेरे में ले लिया। एफबीआई (FBI) निदेशक काश पटेल ने भी घटनास्थल का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया।
लगातार बढ़ रहे हैं हमले के प्रयास ट्रंप की सुरक्षा में सेंध का यह पहला मामला नहीं है। पिछले महीने ही होटल हिल्टन में आयोजित एक डिनर पार्टी के दौरान एक हमलावर ने फायरिंग कर दहशत फैलाई थी। उस कार्यक्रम में ट्रंप अपनी पत्नी मेलानिया और कैबिनेट के वरिष्ठ मंत्रियों के साथ मौजूद थे। बार-बार हो रहे ऐसे हमले सुरक्षा एजेंसियों के लिए बड़ी चुनौती बन गए हैं।
इवांका ट्रंप भी निशाने पर सिर्फ राष्ट्रपति ही नहीं, बल्कि उनका परिवार भी कट्टरपंथियों के निशाने पर है। हाल ही में जांच एजेंसियों ने इवांका ट्रंप की हत्या की साजिश रच रहे एक आतंकी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से इवांका के घर का ब्लूप्रिंट बरामद हुआ था। जांच में सामने आया कि आरोपी कासिम सुलेमानी की मौत का बदला लेने के लिए इवांका को निशाना बनाना चाहता था।
U.S. Secret Service Office of Communications tweets, Shortly after 6 PM Saturday, an individual in the area of 17th street and Pennsylvania Avenue pulled a weapon from his bag and began firing. Secret Service Police returned fire, striking the suspect, who was transported to an… pic.twitter.com/nIxsm5gClS
— ANI (@ANI) May 24, 2026
मौत के मुंह से दोस्त को खींच लाया फ्लाइंग किक , रोंगटे खड़े कर देगा यह वीडियो
शाबाश अर्जुन! बेटे का दमदार प्रदर्शन देख भावुक हुए सचिन तेंदुलकर, आधी रात को लिखा खास संदेश
13 मैचों का लंबा इंतजार खत्म: लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए अर्जुन तेंदुलकर का धमाकेदार डेब्यू
राम चरण से हुई बड़ी चूक: जसप्रीत बुमराह को कह बैठे फुटबॉलर , सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
श्रेयस अय्यर का शतकीय तूफान: एक पारी और चकनाचूर हुए 4 बड़े रिकॉर्ड
क्या ऋषभ पंत से छिन जाएगी लखनऊ की कप्तानी? शर्मनाक सीजन के बाद मैनेजमेंट ने दिया बड़ा संकेत
फाल्टा में बीजेपी की आंधी: पुनर्मतदान की गिनती में बड़ी बढ़त, टीएमसी उम्मीदवार रेस से बाहर
विराट कोहली से विवाद के बाद ट्रैविस हेड का सोशल मीडिया पर तंज! क्या है पूरी सच्चाई?
आखिरी गेंद तक धैर्य : अर्जुन तेंदुलकर के संयम पर गर्व से भर गए पिता सचिन
कॉकरोच जनता पार्टी पर सियासी घमासान: बीजेपी बोली- पाकिस्तान से हैं 49% फॉलोअर्स , संस्थापक ने बताया विरोध को दबाने की साजिश