वॉशिंगटन डीसी में शनिवार शाम उस समय हड़कंप मच गया जब व्हाइट हाउस के बाहर अचानक गोलियों की आवाजें गूंज उठीं। पेनसिल्वेनिया एवेन्यू और 17वीं स्ट्रीट के पास हुई इस झड़प के बाद पूरे परिसर को तुरंत हाई अलर्ट पर डाल दिया गया।
सीक्रेट सर्विस के साथ मुठभेड़ रिपोर्ट्स के मुताबिक, सीक्रेट सर्विस के अधिकारियों को एक व्यक्ति के हथियार चलाने की सूचना मिली थी। जब अधिकारी मौके पर पहुंचे, तो वहां मुठभेड़ शुरू हो गई। इस दौरान सुरक्षाबलों ने दो लोगों को गोली मारी। घटना के बाद इलाके को पूरी तरह लॉकडाउन कर दिया गया।
ट्रंप की मौजूदगी के कारण हड़कंप घटना के समय राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप व्हाइट हाउस के अंदर ही मौजूद थे। सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत, वहां मौजूद पत्रकारों और कर्मचारियों को तुरंत सुरक्षित स्थानों पर छिपने (कवर लेने) का निर्देश दिया गया। नॉर्थ लॉन में भारी हथियारों से लैस एजेंटों को मोर्चा संभालते देखा गया। शाम करीब 6:45 बजे स्थिति सामान्य होने के बाद लॉकडाउन हटाया गया।
क्या राष्ट्रपति को निशाना बनाया गया था? अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि हमलावर का मकसद क्या था और क्या वे राष्ट्रपति को निशाना बना रहे थे। एफबीआई के साथ मिलकर सीक्रेट सर्विस मामले की जांच कर रही है। फिलहाल घायल व्यक्तियों की स्थिति और उनकी पहचान को लेकर आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।
व्हाइट हाउस की सुरक्षा पर सवाल यह घटना एक महीने के भीतर हुई दूसरी बड़ी वारदात है। पिछले महीने व्हाइट हाउस कॉरेस्पॉन्डेंट्स डिनर के दौरान भी सुरक्षा घेरा तोड़ने की कोशिश की गई थी। व्हाइट हाउस का इतिहास ऐसी हिंसक घटनाओं से भरा रहा है:
जांच एजेंसियां अब यह पता लगाने में जुटी हैं कि सुरक्षा में चूक कहां हुई और इन हमलावरों के पीछे कौन है।
BREAKING: Shots were fired near the White House. pic.twitter.com/ajpcXqeV0q
— Clash Report (@clashreport) May 23, 2026
व्हाइट हाउस के बाहर खौफनाक फायरिंग: पत्रकारों को जमीन पर लेटकर बचानी पड़ी जान, हमलावर ढेर
अमेरिका का बड़ा दांव: अमेरिका फर्स्ट वीजा से भारतीय पेशेवरों और कारोबारियों की चमकेगी किस्मत
राम चरण से हुई बड़ी चूक: जसप्रीत बुमराह को कह बैठे फुटबॉलर , सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
कानपुर: CP ऑफिस में ITBP जवानों का शक्ति प्रदर्शन , मेडिकल लापरवाही पर बवाल
MI vs RR: प्लेऑफ की जंग या सम्मान की लड़ाई? वानखेड़े में आज होगा महामुकाबला
ट्रंप की एक तस्वीर से मिडिल ईस्ट में मची खलबली, ईरान ने दी साम्राज्य खत्म होने की चेतावनी
भगवंत मान के स्ट्रे डॉग्स हटाने के फैसले पर मचा बवाल, बॉलीवुड सितारों ने सरकार को घेरा
श्रेयस अय्यर का शतकीय प्रहार : पंजाब किंग्स ने लखनऊ को 7 विकेट से रौंदा, प्लेऑफ की उम्मीदें बरकरार
दिल्ली की तपती गर्मी से बेहाल हुए अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो, बोले- यहां तो बहुत गर्मी है!
व्हाइट हाउस के बाहर यीशु का खूनी खेल: 30 गोलियों से थर्राया अमेरिका, नासिर बेस्ट ने रची थी साजिश