16 बाउंड्री, 101 रन: श्रेयस अय्यर ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले बने पहले आईपीएल कप्तान
News Image

आईपीएल 2026 में 23 मई का दिन पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर के नाम रहा। लखनऊ के इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में अय्यर ने न केवल टीम को 7 विकेट से जीत दिलाई, बल्कि एक ऐसा रिकॉर्ड बना दिया जो आईपीएल के 19 साल के इतिहास में अब तक कोई नहीं कर सका था।

नंबर-4 पर मचाया कोहराम अय्यर ने इस मैच में नंबर-4 पर बल्लेबाजी करते हुए 51 गेंदों में नाबाद 101 रनों की तूफानी पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में 11 चौके और 5 छक्के जड़े। आईपीएल के इतिहास में अब तक कप्तानों ने 16 शतक लगाए हैं, लेकिन वे सभी टॉप-3 (ओपनर या नंबर-3) में आते थे। मध्यक्रम में बल्लेबाजी करते हुए बतौर कप्तान शतक जड़ने वाले श्रेयस अय्यर पहले खिलाड़ी बन गए हैं।

पंजाब किंग्स के खास क्लब में एंट्री श्रेयस अय्यर पंजाब किंग्स के लिए बतौर कप्तान शतक लगाने वाले तीसरे खिलाड़ी हैं। उनसे पहले साल 2020 में केएल राहुल (132*) और 2011 में एडम गिलक्रिस्ट (106) ने यह उपलब्धि हासिल की थी। यह 2020 के बाद से पंजाब के किसी कप्तान का पहला शतक है।

सहवाग और कोहली के क्लब में शामिल लक्ष्य का पीछा करते हुए शतक जड़ना किसी भी कप्तान के लिए बड़ी उपलब्धि है। ऐसा करने वाले अय्यर आईपीएल इतिहास के महज चौथे कप्तान बन गए हैं। उनसे पहले वीरेंद्र सहवाग (2011), विराट कोहली (2016) और संजू सैमसन (2021) ही बतौर कप्तान रन चेज के दौरान शतक लगा पाए थे।

क्या बोले कप्तान अय्यर? मैच के बाद प्लेयर ऑफ द मैच रहे श्रेयस अय्यर ने कहा, यह मेरा पहला आईपीएल शतक है और यह बिल्कुल सही समय पर आया है। मैच खत्म करते हुए शतक लगाना एक अलग ही एहसास है। मैं मानसिक रूप से बहुत अच्छी स्थिति में था और आज मुझे बल्लेबाजी में बहुत शानदार महसूस हो रहा था।

*

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

व्हाइट हाउस के बाहर खूनी खेल: कौन था नासिर बेस्ट, जो खुद को मानता था ईसा मसीह ?

Story 1

16 बाउंड्री, 101 रन: श्रेयस अय्यर ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले बने पहले आईपीएल कप्तान

Story 1

प्लेऑफ से पहले RCB को बड़ा झटका: चोट के कारण बाहर हुआ धाकड़ खिलाड़ी, अब इंग्लैंड लौटा सितारा

Story 1

आईपीएल डेब्यू में अर्जुन तेंदुलकर ने जीता दिल, सचिन और सारा ने ऐसे दी बधाई

Story 1

40 साल की मौनी रॉय बनीं 39 साल के वरुण धवन की मां , ट्रेलर देखते ही भड़के सोशल मीडिया यूजर्स

Story 1

पीएम मोदी से मिले मार्को रुबियो: व्हाइट हाउस का न्योता और ईरान पर क्या हुई बात?

Story 1

वेट्रेस या जासूस? एलन मस्क के डिनर में चीनी मेजर की मौजूदगी से मचा हड़कंप

Story 1

ट्विशा शर्मा केस: मौत के 14 दिन बाद आज होगा दूसरा पोस्टमॉर्टम, दिल्ली एम्स की टीम भोपाल में तैनात

Story 1

माइली साइरस के लिए सपनो की सड़क: हॉलीवुड वॉक ऑफ फेम पर दर्ज हुआ नाम

Story 1

सिंगरौली को 512 करोड़ की सौगात: CM मोहन यादव ने पेंशनभोगियों और बहनों के खातों में भेजे करोड़ों रुपये