आईसीसी विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम शनिवार को मुंबई से इंग्लैंड के लिए रवाना हो गई। कप्तान हरमनप्रीत कौर की अगुआई में टीम का उत्साह देखते ही बन रहा था।
एयरपोर्ट पर फैंस ने ढोल-नगाड़ों के साथ खिलाड़ियों का स्वागत किया। टीम को तिलक लगाकर और आरती उतारकर ऐतिहासिक जीत के लिए शुभकामनाएं दी गईं। पिछली बार भारत को वनडे वर्ल्ड कप जिताने वाली हरमनप्रीत पर अब टी-20 फॉर्मेट में भी पहली बार विश्व चैंपियन बनाने की जिम्मेदारी है।
इंग्लैंड के खिलाफ अग्निपरीक्षा वर्ल्ड कप से पहले भारतीय टीम खुद को परिस्थितियों के अनुकूल ढालने के लिए मेजबान इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की टी-20 सीरीज खेलेगी। यह सीरीज 28 मई से शुरू होगी, जो मेगा टूर्नामेंट के लिए टीम की तैयारियों का लिटमस टेस्ट साबित होगी।
ग्रुप ऑफ डेथ में भारत की चुनौती इस बार टूर्नामेंट में 12 टीमें हिस्सा ले रही हैं। भारत को ग्रुप-1 में रखा गया है, जिसे ग्रुप ऑफ डेथ कहा जा रहा है। इसमें भारत, ऑस्ट्रेलिया, पाकिस्तान, दक्षिण अफ्रीका, बांग्लादेश और नीदरलैंड शामिल हैं। दोनों ग्रुप से शीर्ष दो टीमें सेमीफाइनल में जगह बनाएंगी।
भारत का टी-20 वर्ल्ड कप शेड्यूल:
इतिहास रचने का मौका अब तक विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप केवल तीन देशों (ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और वेस्टइंडीज) ने ही जीता है। ऑस्ट्रेलिया 6 बार की चैंपियन है। भारतीय टीम इस बार अपना नाम विजेताओं की सूची में दर्ज करने के प्रबल इरादे के साथ मैदान में उतरेगी।
टी-20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय स्क्वॉड: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), भारती फुलमाली, श्री चरणी, यस्तिका भाटिया, नंदनी शर्मा, अरुंधति रेड्डी, क्रांति गौड़, रेणुका सिंह ठाकुर, श्रेयांका पाटिल और राधा यादव।
BCCI Honorary Secretary Mr Devajit Saikia announces #TeamIndia’s squad for the ICC Women’s T20 World Cup 2026, the three-match T20I series against England, and the upcoming Test against England 🇮🇳
— BCCI Women (@BCCIWomen) May 2, 2026
Details ▶️ https://t.co/cZnGDxMPtb #WomenInBlue | #T20WorldCup pic.twitter.com/4bTVZlo7js
विराट कोहली और ट्रेविस हेड का कोल्ड वॉर : क्या स्लेजिंग ने बदल दी दोस्ती?
कान्स फिल्म फेस्टिवल में खौफनाक मंजर: होटल के कमरे में मॉडल पर कैंची से हमला, चेहरा लहूलुहान
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा: श्रद्धालुओं से भरी बस पलटी, 6 की हालत नाजुक
मेजर अभिलाषा बराक को मिला प्रतिष्ठित UN मिलिट्री जेंडर एडवोकेट ऑफ द ईयर 2025 पुरस्कार
खुशखबरी: राजस्थान में मिला गैस का नया खजाना, ऊर्जा सुरक्षा की दिशा में भारत को बड़ी कामयाबी
चीन की कोयला खदान में दहला मौत का मंजर, विस्फोट से 90 की मौत: जिनपिंग ने दिए जांच के आदेश
बांद्रा पूर्व का रण: घुसपैठिए बनाम बेसहारा , महायुति के दो नेताओं की अलग-अलग राह
श्रेयस का पहला शतक और पंजाब की धमाकेदार वापसी, प्लेऑफ की उम्मीदें बरकरार
मौनी रॉय बनीं वरुण धवन की मां ! अजीब कास्टिंग देख सोशल मीडिया पर मचा बवाल
‘एक सवाल भी लीक हुआ तो वो पेपर लीक है’: NTA के दावे पर बिफरे प्रशांत किशोर