बिहार के गया जिले से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। शुक्रवार शाम खिजरसराय इलाके में एक निजी कार्यक्रम को संबोधित कर रहे केंद्रीय मंत्री और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (HAM) के प्रमुख जीतनराम मांझी पर अचानक पत्थरबाजी की गई।
मंच पर मची अफरा-तफरी घटना उस समय हुई जब जीतनराम मांझी मंच से जनता को संबोधित कर रहे थे। अज्ञात उपद्रवियों ने उन्हें निशाना बनाकर पत्थर फेंके, जो उनके बेहद करीब जाकर गिरे। गनीमत रही कि केंद्रीय मंत्री बाल-बाल बच गए और उन्हें कोई चोट नहीं आई। इस हमले के बाद कार्यक्रम स्थल पर हड़कंप मच गया।
दो नाबालिग हिरासत में घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में खलबली मच गई। भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पत्थर फेंकने के आरोप में दो नाबालिगों को हिरासत में लिया है। नीमचक बथानी के डीएसपी सुरेंद्र कुमार सिंह और एसडीओ केशव आनंद मामले की गहन पूछताछ कर रहे हैं। हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि हमला किन कारणों से किया गया।
क्या बोले जीतनराम मांझी? हमले पर प्रतिक्रिया देते हुए केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी ने संयम बरतते हुए कहा, “क्या आया, क्या गया, हमने नहीं देखा। कुछ लोग समाज में अच्छा काम नहीं होने देना चाहते, वही लोग ऐसा कर रहे हैं।” मांझी का सहज अंदाज यह दर्शाता है कि वे इस घटना से विचलित नहीं हैं।
पहले भी मिल चुकी हैं धमकियां जीतनराम मांझी को हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो के जरिए जान से मारने की खुली धमकी मिली थी। उस मामले में गया साइबर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नालंदा से आरोपी राजेश राव को गिरफ्तार किया था।
इसके अलावा, हाल ही में गया के बाराचट्टी में उनकी बहू और ‘हम’ विधायक ज्योति देवी के साथ भी दुर्व्यवहार की घटना सामने आई थी। इन लगातार हो रही घटनाओं ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल पुलिस सभी बिंदुओं को जोड़कर जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या इन घटनाओं के पीछे कोई बड़ी साजिश है।
*Gaya, Bihar: On the arrest of a youth from Nalanda for allegedly threatening Union Minister Jitan Ram Manjhi, Cyber Police Station DSP Abdur Rahman Danish says, During social media monitoring by the Cyber Police Station in Gaya, a Facebook video came to our notice in which a… pic.twitter.com/VQ1nig4sG9
— IANS (@ians_india) May 22, 2026
CBSE पोर्टल का डिजिटल संकट : 8000 रुपये प्रति सब्जेक्ट मांग रही वेबसाइट, स्टूडेंट्स परेशान
ट्रंप कैबिनेट को बड़ा झटका: नेशनल इंटेलिजेंस डायरेक्टर तुलसी गबार्ड ने दिया इस्तीफा, बताई यह बड़ी वजह
ग्रेटर नोएडा: दहेज की आग में झुलसीं दो बहनें, सीएम योगी से लगाई न्याय की गुहार
केकेआर की प्लेऑफ राह में बड़ा कांटा: स्टार बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी टूर्नामेंट से बाहर
तपती सड़क, जलता शरीर और पापी पेट : भीषण गर्मी में मजदूरों का संघर्ष देख भर आएंगी आपकी आंखें
कॉकरोच जनता पार्टी पर गरमाई सियासत: BJP ने उठाए विदेशी फंडिंग और समर्थकों पर सवाल
IPL 2026: हैदराबाद का रनों का पहाड़, बेंगलुरु पस्त; SRH ने 55 रन से दर्ज की धमाकेदार जीत
एक फिल्म के लिए बदली 3 बार काया, राम चरण का पहलवान वाला ट्रांसफॉर्मेशन देख दंग रह गए फैंस
53 डिग्री की तपिश में कार बनी डेथ चैंबर : खेलते हुए फंसीं दो सगी बहनें, तड़प-तड़पकर गई जान
त्विषा शर्मा केस: CBI जांच पर CM मोहन यादव का जताया आभार, लेकिन परिवार के दिल में है एक गहरी टीस