दिल्ली की सड़कों पर अब रात का अंधेरा बीते दिनों की बात होगी। सरकार ने शहर की स्ट्रीट लाइट्स को आधुनिक बनाने के लिए एक बड़े बदलाव की तैयारी कर ली है। राजधानी की सड़कों को सुरक्षित और रोशन बनाने के लिए स्मार्ट एलईडी सिस्टम को मंजूरी दे दी गई है।
473 करोड़ का बड़ा प्रोजेक्ट मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में हुई हालिया बैठक में 473.24 करोड़ रुपये के बजट को हरी झंडी दी गई है। इस योजना के तहत पीडब्ल्यूडी (PWD) के अधिकार क्षेत्र में आने वाली सड़कों पर मौजूद करीब 96,000 पुरानी पीली सोडियम लाइटों को हटाकर उनकी जगह अत्याधुनिक स्मार्ट एलईडी लाइट्स लगाई जाएंगी।
अंधेरे कोनों (डार्क स्पॉट्स) का खात्मा इस प्रोजेक्ट का मुख्य उद्देश्य दिल्ली की सड़कों से डार्क स्पॉट्स को पूरी तरह खत्म करना है। वर्तमान में स्ट्रीट लाइटें खराब होने पर शिकायत का इंतजार करना पड़ता है, जिससे कई इलाकों में लंबे समय तक अंधेरा बना रहता है। नई स्मार्ट लाइट्स न केवल सड़कों की सुरक्षा बढ़ाएंगी, बल्कि बिजली की खपत को भी काफी कम करेंगी।
कैसे काम करेंगी सेंसर वाली एलईडी लाइट्स? इन स्मार्ट लाइटों की सबसे बड़ी खासियत इनका कंट्रोल एंड कमांड सेंटर से जुड़ा होना है। ये लाइट्स सेंसर युक्त होंगी। यदि किसी भी जगह कोई लाइट खराब होती है, तो उसका तत्काल सिग्नल सीधे कंट्रोल रूम को मिल जाएगा।
इसका मतलब यह है कि लाइट ठीक करने के लिए अब नागरिकों को शिकायत करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। सिस्टम से खराबी का पता चलते ही संबंधित विभाग उसे दुरुस्त करने के लिए सक्रिय हो जाएगा।
चरणबद्ध तरीके से होगा बदलाव इस योजना का ऐलान दिल्ली सरकार के 2026-27 के बजट में किया गया था। वर्तमान में दिल्ली की सड़कों पर 45,000 पुरानी सोडियम लाइटें और 51,000 पुरानी एलईडी लगी हुई हैं। इस पूरे इंफ्रास्ट्रक्चर को अपग्रेड कर आधुनिक तकनीक से जोड़ा जाएगा, जिससे दिल्ली की ट्रैफिक व्यवस्था और महिला सुरक्षा को नई मजबूती मिलेगी।
डार्क स्पॉट्स
— Rekha Gupta (@gupta_rekha) May 21, 2026
हर सड़क पर लाइटें लगी होने के बावजूद भी, बहुत सारे ऐसे कोने होते हैं जो कि अंधेरे में होते हैं, वहां की लाइट खराब होती है। वो तब पता चलती है जब कोई उसकी शिकायत करता है।
इसलिए दिल्ली सरकार अपनी इन सभी लाइटों को सेंसर्ड एलईडी लाइटों में कन्वर्ट कर रही है। यानी कि… pic.twitter.com/ZlRyI2BlXw
राम चरण का मिशन क्लीन रूम : कैसे राजामौली की एक सलाह ने बदल दी स्टार की पूरी जिंदगी
CBSE पोर्टल का डिजिटल संकट : 8000 रुपये प्रति सब्जेक्ट मांग रही वेबसाइट, स्टूडेंट्स परेशान
स्टार्टअप इंडिया से रिसर्च इंडिया तक: डीपटेक क्रांति से दुनिया को लुभा रहा भारत
हाइवे पर दबंगई दिखा रहे बाइकर्स का खेल पलटा जेसीबी ने, वीडियो हुआ वायरल
700 किलो वजनी डोनाल्ड ट्रंप भैंसा: बालों का स्टाइल और दुर्लभता देख दुनिया हैरान
बांग्लादेश के बाजार में डोनाल्ड ट्रंप और नेतन्याहू की धूम, कुर्बानी के लिए मची होड़
क्या IPL में गूंजेगा बिहार का नाम? अनिल अग्रवाल ने जगाई नई उम्मीद
अर्शदीप सिंह का भद्दा मजाक : टीममेट का बनाया निशाना, वीडियो वायरल होने पर घिरे तेज गेंदबाज
रोनाल्डो की आंखों में आंसू: अल-नासर के साथ खिताबी जीत के बाद भावुक हुए दिग्गज, जॉर्जिना भी हुईं इमोशनल
बंगाल में रहना है तो कानून मानना होगा : अग्निमित्रा पॉल का हुमायूं कबीर को दो-टूक जवाब