प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी पांच देशों की यूरोप यात्रा के अंतिम और महत्वपूर्ण पड़ाव के तहत इटली पहुंच गए हैं। रोम पहुंचते ही पीएम मोदी और इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी की एक नई सेल्फी ने सोशल मीडिया पर खलबली मचा दी है।
मेरे दोस्त का स्वागत है इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पीएम मोदी के साथ एक सेल्फी साझा की। इस तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा, रोम में स्वागत है, मेरे दोस्त! मेलोनी का यह अंदाज भारत और इटली के बीच मजबूत होते व्यक्तिगत और कूटनीतिक रिश्तों को दर्शाता है।
सेल्फी का पुराना कनेक्शन यह पहली बार नहीं है जब मोदी-मेलोनी की सेल्फी वायरल हुई है। इससे पहले 2023 और 2024 में भी दोनों के बीच की जुगलबंदी और उनकी सेल्फी वैश्विक मंच पर चर्चा का विषय रही है। दोनों नेताओं के बीच की यह सहज केमिस्ट्री अक्सर कूटनीतिक गलियारों में सुर्खियां बटोरती है।
रणनीतिक चर्चाओं का एजेंडा रोम पहुंचने पर इटली के उप-प्रधानमंत्री एंटोनियो ताजानी ने पीएम मोदी का स्वागत किया। अपनी यात्रा के दौरान पीएम मोदी इटली के राष्ट्रपति सर्जियो मट्टरेल्ला और पीएम मेलोनी के साथ विस्तृत द्विपक्षीय वार्ता करेंगे।
बातचीत का मुख्य केंद्र भारत-पश्चिम एशिया-यूरोप आर्थिक गलियारा (IMEC) और संयुक्त रणनीतिक कार्य योजना 2025-2029 की समीक्षा करना होगा। इसके अलावा, पीएम मोदी खाद्य एवं कृषि संगठन (FAO) के मुख्यालय का दौरा कर वैश्विक खाद्य सुरक्षा के प्रति भारत के संकल्प को दोहराएंगे।
साझेदारी को मिलेगी नई रफ्तार विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने इस दौरे को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि यह भारत-इटली रणनीतिक साझेदारी में एक नया अध्याय लिखेगा। जून 2024 में जी-7 शिखर सम्मेलन के बाद पीएम मोदी की यह दूसरी इटली यात्रा है, जो दोनों देशों के बीच दीर्घकालिक और बहुआयामी सहयोग को और अधिक गति प्रदान करेगी।
Welcome to Rome, my friend! 🇮🇹🇮🇳 pic.twitter.com/mUjFL4HIqY
— Giorgia Meloni (@GiorgiaMeloni) May 19, 2026
आईपीएल 2026: चेन्नई में भिड़े सैमसन और क्लासेन, अंपायर को करना पड़ा बीच-बचाव
IPL 2026: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी के मुरीद हुए संजीव गोयनका, मैदान पर झुककर जीता सबका दिल
आसमान से काल बनकर बरसेगी भारत की नई मिसाइल: ULPGM-V3 का सफल परीक्षण, दुश्मन का खेल खत्म!
जेल से रिहाई पर रेप आरोपी का भव्य स्वागत: कंधों पर बैठाकर निकला जुलूस, मचा सियासी बवाल
राजस्थान की जीत के बाद रियान पराग का बड़ा धमाका: कमेंटेटरों को दी नसीहत
रोम में ‘मेलोनी-मोदी’ केमिस्ट्री: ऐतिहासिक कोलोसियम से लेकर रणनीतिक साझेदारी तक की नई कहानी
रोम में ऐतिहासिक मुलाकात: पीएम मोदी और मेलोनी ने साथ घूमा दुनिया का अजूबा कोलोसियम
या तो मुझे गिरफ्तार करो या उन्हें छोड़ो : सहारनपुर थाने में सांसद इकरा हसन का जोरदार धरना
रोम में भारत-इटली की नई दोस्ती: डिनर, कोलोसियम और एक ही कार में चर्चा
Google I/O 2026: गूगल का एजेंटिक धमाका, सामने आए 10 क्रांतिकारी AI बदलाव