सहारनपुर में समाजवादी पार्टी की कैराना सांसद इकरा हसन और पुलिस के बीच हुई तकरार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मामला तब बढ़ा जब एक पीड़ित महिला को न्याय दिलाने पहुंची सांसद को पुलिस ने हिरासत में लेने की कोशिश की।
क्या है वायरल वीडियो का सच? वीडियो में इकरा हसन बेहद नाराज दिखाई दे रही हैं, जब एक महिला पुलिस इंस्पेक्टर ने उन्हें थाने चलने के लिए हाथ से छूने की कोशिश की। इस पर सांसद इकरा ने सख्त लहजे में कहा, हाथ मत लगाइये, अभी आपने हाथ लगाया, मुझे हाथ लगाने की कोशिश मत करना।
डीआईजी से मुलाकात के बाद शुरू हुआ विवाद सांसद इकरा हसन जसाला गांव की एक बुजुर्ग महिला के साथ डीआईजी अभिषेक सिंह से मिलने गई थीं। महिला अपने बेटे की हत्या के मामले में निष्पक्ष जांच की मांग कर रही थी। इकरा का आरोप है कि डीआईजी ने पीड़िता की बात सुनने के बजाय अभद्रता की और वहां से उठकर चले गए। इसके बाद सांसद ने विरोध जताना शुरू किया।
सड़क जाम का आरोप और हिरासत सांसद का आरोप है कि डीआईजी के इशारे पर पुलिस ने उन्हें मौके से जबरन उठाया। पुलिस ने उन पर सड़क जाम करने का आरोप लगाया और उन्हें महिला थाने ले गई। इकरा हसन ने बताया कि उन्हें वहां करीब 10 मिनट तक बैठाए रखा गया और इस दौरान उन्हें पानी तक ऑफर किया गया, जिसे उन्होंने स्वीकार करने से मना कर दिया।
समर्थकों की गिरफ्तारी और पुलिस की कार्रवाई सांसद के हिरासत की खबर मिलते ही उनके समर्थक थाने पहुंच गए। इकरा हसन को तो बाद में छोड़ दिया गया, लेकिन पुलिस ने पूर्व राज्यमंत्री और सपा नेता मांगेराम कश्यप समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर मेडिकल जांच के लिए सदर बाजार थाने भेज दिया।
न्याय के लिए लड़ना गुनाह नहीं इकरा हसन ने इस पूरी कार्रवाई को उन पर दबाव बनाने की कोशिश बताया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि कहीं भी यातायात बाधित नहीं हुआ था और वह केवल एक पीड़ित मां के लिए न्याय की मांग कर रही थीं। उन्होंने साफ कहा कि प्रशासन को पीड़ितों की समस्याओं को गंभीरता से लेने की जरूरत है, न कि उन्हें परेशान करने की।
*हाथ मत लगाइये, अभी आपने हाथ लगाया
— Narendra Pratap (@hindipatrakar) May 19, 2026
उत्तरप्रदेश- सहारनपुर में सपा सांसद इकरा हसन को गिरफ्तार किया गया. इकरा यहां एक मां को DIG से मुलाकात कराने लायी थी. इस महिला के बेटे की मौत हुई है. इकरा का आरोप है कि DIG ने अभद्रता से बात की और रोती हुई मां को मेरे साथ बाहर जाने को कह दिया… pic.twitter.com/bKGx7h2Nca
मां का कटा हाथ लेकर दर-दर भटकता रहा ITBP जवान, न्याय की गुहार सुन दहल गया कानपुर
जब पीएम मोदी ने नहीं दिया नॉर्वे की पत्रकार के सवाल का जवाब: क्या है ज्वाइंट प्रेस ब्रीफिंग का प्रोटोकॉल?
लाइव इंटरव्यू में ऋषभ पंत ने खोया आपा, गाली देने पर अब बीसीसीआई ले सकता है बड़ा एक्शन
राजस्थान रॉयल्स के गेंदबाजों की शामत , जॉश इंग्लिस की धमाकेदार पारी से टूटा रिकॉर्ड्स का अंबार
IPL 2026: वैभव सूर्यवंशी का तूफान और ध्रुव जुरेल की फिनिशिंग, राजस्थान ने लखनऊ को हराकर प्लेऑफ की उम्मीदें रखी जिंदा
भीमताल में शर्मनाक हरकत: पर्यटकों ने दूध के क्रेट से चुराया पनीर, CCTV में कैद हुई करतूत
वैभव सूर्यवंशी का सिक्सर धमाका : तोड़ा अभिषेक शर्मा का रिकॉर्ड, आईपीएल में रच दिया इतिहास
दुर्लभ गैलेक्सी का ब्लैक होल बना विलेन, नए तारों का बनना रोका! 10 करोड़ प्रकाश वर्ष दूर हबल ने देखा रोमांचक नजारा
नंगे पैर खेल रही बच्ची को देख रुक गई एसडीएम की गाड़ी, झुककर पहनाई चप्पल; वीडियो जीत रहा दिल
11 साल बाद जेल से रिहा हुए संत रामपाल का शाही अंदाज वायरल, चलते कदमों के साथ चलते रहे कूलर!