प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से ईंधन बचाने की अपील की है। इसी का पालन करते हुए बुधवार को पीएम मोदी का काफिला बदला हुआ नजर आया। जहां पहले उनके काफिले में 12 से 13 गाड़ियां शामिल होती थीं, वहीं अब इसे घटाकर महज दो गाड़ियां कर दिया गया है।
सुरक्षा को लेकर शिवसेना (UBT) की चिंता पीएम के इस कदम पर शिवसेना (यूबीटी) के प्रवक्ता आनंद दुबे ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री देश के होते हैं, न कि सिर्फ बीजेपी के। आपकी सुरक्षा हमारे लिए सर्वोपरि है। दो गाड़ियों में आपकी सुरक्षा संभव नहीं है; एसपीजी की गाइडलाइंस और ब्लू बुक के नियमों का पालन होना चाहिए।
फोटो सेशन से ऊपर उठें आनंद दुबे ने पीएम पर निशाना साधते हुए कहा कि सिर्फ एक दिन के लिए फोटो सेशन करने के उद्देश्य से सुरक्षा के साथ समझौता नहीं करना चाहिए। उन्होंने कहा कि विपक्ष और देश की जनता ईंधन बचाने के लिए हर तरह का त्याग करने को तैयार है, लेकिन पीएम को सुरक्षा के मानकों से खिलवाड़ नहीं करना चाहिए।
जनता पर बोझ, सरकार निष्क्रिय शिवसेना प्रवक्ता ने केंद्र सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि सरकार खुद कुछ करने में विफल है। उन्होंने कहा, लोग आपकी अपील सुनकर ईंधन बचाने के लिए साइकिल चलाने, उपवास रखने और कटौती करने को तैयार हैं। हम सब मुसीबतें झेल लेंगे, लेकिन प्रधानमंत्री को जनता की चिंता करने की जरूरत नहीं है। आप सुरक्षा में कोई कमी न लाएं।
महाराष्ट्र में दिखा असर पीएम मोदी की इस अपील का असर जमीनी स्तर पर भी दिखने लगा है। महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस भी इस दौरान बुलेट मोटरसाइकिल पर चलते हुए दिखाई दिए, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई हैं। अब देखना यह है कि यह बदलाव केवल सांकेतिक है या इसे लंबे समय तक जारी रखा जाएगा।
Mumbai, Maharashtra: On PM Narendra Modi reducing the size of convoy after a fuel conservation appeal, Shiv Sena (UBT) spokesperson Anand Dubey says, First of all, we would request the Prime Minister not to reduce his security. You are the Prime Minister of the country, not just… pic.twitter.com/m6xrrgdg9q
— IANS (@ians_india) May 14, 2026
बरेली में सुपरमैन बने शख्स का वीडियो वायरल: आंधी में टीन शेड के साथ हवा में उड़ गया युवक
ईंधन बचाओ, देश बढ़ाओ: लग्जरी गाड़ियां छोड़ साइकिल और ई-रिक्शा पर सवार हुए दिग्गज नेता
सुरक्षा घेरा टूटा, फैंस की दीवानगी सिर चढ़ी: विराट कोहली के पैरों में गिर पड़ा जुनूनी प्रशंसक
राजनीति में आने के लिए दिलजीत दोसांझ पर दबाव? भगवंत मान के खुलासे से मची हलचल
किंग के सेट से अभिषेक बच्चन का खूंखार विलेन लुक लीक, हाथ में शॉटगन देख फैंस हैरान!
इंग्लैंड के दिग्गज ऑलराउंडर का अचानक संन्यास, 10 हजार से ज्यादा रन और 380 विकेट के सफर पर लगी विराम
दस दिन का सस्पेंस खत्म: कल होगा केरल के नए मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान
बीजिंग में आमने-सामने ट्रंप और जिनपिंग: ताइवान पर कड़ी चेतावनी, दोस्ती पर सॉफ्ट रुख
नीट पेपर लीक: आरोपी दिनेश बिंवाल पर आर-पार की जंग, फोटो से लेकर भाई तक के सबूतों ने घेरी भाजपा
IPL 2026: मनीष पांडे के सुपरमैन कैच ने जीता सबका दिल, विराट कोहली भी रह गए सन्न