उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे और अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव का निधन हो गया है। बुधवार सुबह लखनऊ स्थित उनके आवास पर उनके बेहोश पाए जाने के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रतीक यादव राजनीति से दूर फिटनेस और रियल एस्टेट के कारोबार में सक्रिय थे।
लग्जरी गाड़ियों का था गहरा शौक प्रतीक यादव अपनी आलीशान जीवनशैली और महंगी कारों के कलेक्शन के लिए काफी मशहूर थे। सोशल मीडिया पर अक्सर उनकी लग्जरी गाड़ियां चर्चा का केंद्र रहती थीं। उनके कार कलेक्शन में सबसे चर्चित नाम लैम्बोर्गिनी हुराकेन का था।
नोटबंदी के दौर में विवादों में आई थी कार प्रतीक यादव ने यह चमचमाती लैम्बोर्गिनी साल 2016 में खरीदी थी, ठीक उसी समय जब केंद्र सरकार ने देश में नोटबंदी लागू की थी। उस दौरान आम जनता नकदी की किल्लत से जूझ रही थी, ऐसे में प्रतीक द्वारा 5 करोड़ रुपये की सुपरकार खरीदने पर राज्य में बड़ा राजनीतिक बवंडर खड़ा हो गया था।
विपक्ष ने घेरा तो प्रतीक ने दिया जवाब उस समय विपक्ष (भाजपा) ने समाजवादी पार्टी और तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर तीखे हमले किए थे। विवाद बढ़ता देख प्रतीक यादव ने सफाई देते हुए कहा था कि उन्होंने यह कार अपनी मेहनत की कमाई से खरीदी है और इसे लोन पर लिया गया है। उन्होंने बताया था कि लंदन में पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने इस कार को खरीदने का सपना देख लिया था।
क्या है लैम्बोर्गिनी हुराकेन की खासियत? लैम्बोर्गिनी हुराकेन अपनी बेमिसाल रफ्तार के लिए जानी जाती है। इसमें 5.2-लीटर का दमदार V10 पेट्रोल इंजन लगा है। यह सुपरकार महज 2.9 से 3.3 सेकंड के भीतर 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है। इसकी टॉप स्पीड 310 से 325 किमी/घंटा तक है।
भारत में हुराकेन के विभिन्न वेरिएंट्स की शुरुआती कीमत 4 करोड़ रुपये के आसपास है। हालांकि अब ऑटो बाजार में हाइब्रिड तकनीक वाली नई कारों का चलन है, फिर भी लैम्बोर्गिनी हुराकेन का क्रेज आज भी ऑटो प्रेमियों के बीच बरकरार है।
*श्री प्रतीक यादव जी का निधन, अत्यंत दुखद!
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) May 13, 2026
ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे।
विनम्र श्रद्धांजलि! pic.twitter.com/weadva9hi4
बंगाल में भगवा सत्ता से बौखलाया बांग्लादेश: शुभेंदु अधिकारी को मिल रही धमकियां, सीमा पर बाड़बंदी से मची खलबली
नदी में बच्चे की मस्ती और मां की सुरक्षा का जुगाड़ : वायरल वीडियो देख लोग बोले- यही है असली ममता
IPL 2026: SRH की करारी हार के जिम्मेदार ये 4 खिलाड़ी, गुजरात टाइटंस ने कैसे पलटी बाजी?
प्रतीक यादव का निधन: अखिलेश यादव ने जताया दुख, बिजनेस में तनाव की ओर किया इशारा
पीएम के काफिले में ‘कटौती’ का बड़ा असर: अब सालाना 1 करोड़ की होगी बचत
प्रतीक यादव की मौत के मामले में नया मोड़, क्या जहर देने का था मामला? सिविल अस्पताल के खुलासे से हड़कंप
नासिक प्रेस से सीकर के हॉस्टल तक: NEET पेपर लीक का गेम , कैसे 30 हजार से 28 लाख में बिका भविष्य?
मॉल में इंफ्लुएंसर और युवक के बीच भिड़ंत: क्या बिना अनुमति वीडियो बनाना महंगा पड़ा?
क्या हार्दिक पांड्या ने अकेले राह चुनने का कर लिया है फैसला? मुंबई इंडियंस में मची हलचल
सोना-चांदी खरीदना हुआ महंगा: मोदी सरकार का बड़ा फैसला, आयात शुल्क 6% से बढ़ाकर 15% किया