आईपीएल 2026 के 52वें मुकाबले में जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस आमने-सामने हैं। इस अहम मैच से पहले राजस्थान रॉयल्स के खेमे से बड़ी खबर सामने आई है। टीम के नियमित कप्तान रियान पराग चोट के कारण इस मैच से बाहर हो गए हैं।
यशस्वी जायसवाल संभालेंगे टीम की कमान टॉस के समय यशस्वी जायसवाल को राजस्थान की कप्तानी करते देख फैंस हैरान रह गए। यशस्वी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। उन्होंने बताया कि रियान पराग को पिछले मैच के दौरान हैमस्ट्रिंग में खिंचाव आया था, जिस वजह से उन्हें आराम दिया गया है। हालांकि, यशस्वी ने उम्मीद जताई कि पराग जल्द ही टीम में वापसी करेंगे।
राजस्थान और गुजरात में बड़े बदलाव राजस्थान रॉयल्स ने अपनी प्लेइंग इलेवन में दो अहम बदलाव किए हैं। टीम में शिमरन हेटमायर और यश राज पुंज की वापसी हुई है। वहीं, दूसरी ओर शुभमन गिल की कप्तानी वाली गुजरात टाइटंस ने भी अपनी टीम में एक बदलाव किया है। मानव सुथार की जगह तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया है।
प्लेऑफ की जंग: कौन मारेगा बाजी? अंक तालिका पर नजर डालें तो राजस्थान रॉयल्स 6 जीत के साथ चौथे और गुजरात टाइटंस इतनी ही जीत के साथ पांचवें नंबर पर है। दोनों टीमों के लिए यह मुकाबला प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए बेहद महत्वपूर्ण है।
दोनों टीमों की प्लेइंग-11:
राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जायसवाल (कप्तान), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), शिमरन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जडेजा, शुभम दुबे, दासुन शनाका, जोफ्रा आर्चर, तुषार देशपांडे, ब्रिजेश शर्मा, यश राज पुंजा।
गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), निशांत सिंधु, वाशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, अरशद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज।
*🚨Toss update from Jaipur🚨@rajasthanroyals won the toss and elected to bowl first against @gujarat_titans
— IndianPremierLeague (@IPL) May 9, 2026
Yashasvi Jaiswal to lead #RR in the absence of Riyan Parag who is injured
Updates ▶️ https://t.co/t7CEEL9Bzp#TATAIPL | #KhelBindaas | #RRvGT pic.twitter.com/XJokqR44ge
क्या 2026 में आने वाली है नई महामारी? हंता वायरस की वायरल भविष्यवाणियों ने बढ़ाई चिंता
तमिलनाडु की राजनीति में नया अध्याय: कल सीएम पद की शपथ लेंगे थलापति विजय, राज्यपाल से मिली हरी झंडी
टी20 कप्तानी का सस्पेंस: सूर्यकुमार यादव के बाद कौन संभालेगा टीम इंडिया की कमान?
मुझे 3 जगह जाने से रोका गया : हार के बाद ममता बनर्जी का बीजेपी पर तीखा हमला
व्हाइट हाउस में गूंजी वैदिक ऋचाएं, विश्व शांति के लिए हुआ विशेष शांति पाठ
पाकिस्तान के गेंदबाजों की धीमी रफ्तार पर उठा सवाल, पूर्व क्रिकेटर ने कहा- स्पिनर भी उनसे तेज थे
RCB से भी बदकिस्मत है ये टीम, 18 साल में 6 बार प्लेऑफ पहुंचकर भी हाथ खाली
बंगाल में राम राज्य का उदय: शुभेंदु अधिकारी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, ब्रिगेड ग्राउंड में ऐतिहासिक जमावड़ा
तमिलनाडु की कमान संभालेंगे विजय; 10 मई को शपथ, 13 तक साबित करना होगा बहुमत
पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन: शुभेंदु अधिकारी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, शुरू हुआ नया युग