अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जा रहे IPL 2026 के 46वें मुकाबले में पंजाब किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात टाइटंस के सामने 164 रनों का स्कोर खड़ा किया है। टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने उतरी गुजरात टाइटंस के गेंदबाजों ने शुरुआत में पंजाब की कमर तोड़ दी थी, लेकिन युवा बल्लेबाज सूर्यांश शेडगे ने मैच का रुख बदल दिया।
पंजाब किंग्स की शुरुआत बेहद निराशाजनक रही। मोहम्मद सिराज ने अपने पहले ही ओवर की दूसरी और तीसरी गेंद पर प्रियांश आर्य (2 रन) और कूपर कोनोली (0) को आउट कर पंजाब को शुरूआती जोरदार झटके दिए। इसके बाद नियमित अंतराल पर विकेट गिरते रहे और 47 रन के भीतर ही पंजाब की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी थी।
जब पंजाब किंग्स महज 47 रन पर 5 विकेट गंवाकर संकट में थी, तब सूर्यांश शेडगे और मार्कस स्टोइनिस ने मोर्चा संभाला। इन दोनों बल्लेबाजों के बीच छठे विकेट के लिए 79 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी हुई। सूर्यांश शेडगे ने केवल 29 गेंदों में 3 चौकों और 5 छक्कों की मदद से 57 रनों की तूफानी पारी खेली। वहीं, मार्कस स्टोइनिस ने 31 गेंदों में 40 रनों का योगदान दिया। निचले क्रम में मार्को यानसेन ने भी 20 रन बनाकर टीम को 163 के सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया।
गुजरात टाइटंस के लिए जेसन होल्डर सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने घातक गेंदबाजी करते हुए 4 महत्वपूर्ण विकेट चटकाए। मोहम्मद सिराज और कगिसो रबाडा ने 2-2 विकेट अपने नाम किए, जबकि स्पिन के जादूगर राशिद खान को 1 सफलता मिली।
गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर, वाशिंगटन सुंदर, निशांत सिंधु, जेसन होल्डर, राशिद खान, अरशद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, मानव सुथार।
पंजाब किंग्स: प्रभसिमरन सिंह, प्रियांश आर्य, कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), मार्कस स्टोइनिस, सूर्यांश शेडगे, नेहल वढेरा, मार्को जानसन, जेवियर बार्टलेट, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल।
अब देखना यह होगा कि क्या गुजरात टाइटंस के बल्लेबाज इस चुनौतीपूर्ण पिच पर 164 रनों के लक्ष्य को हासिल कर पाते हैं या पंजाब के गेंदबाज उन्हें रोकने में कामयाब होते हैं।
PBKS in recovery mode? 😲
— IndianPremierLeague (@IPL) May 3, 2026
🎥 The youngster Suryansh Shedge with three SIXES out of nowhere 👏👏
He also notches up his maiden #TATAIPL fifty, off only 24 balls 👌
Updates ▶️ https://t.co/9vBsQTIV2x#KhelBindaas | #GTvPBKS | @PunjabKingsIPL pic.twitter.com/o5a4YvhEdv
पैट कमिंस के करियर की सबसे बुरी शाम: 15 साल के इतिहास में पहली बार हुई ऐसी धुनाई
अब जीना मुश्किल है : दिल्ली के युवा जज अमन शर्मा की आत्महत्या, पत्नी और आईएएस साली पर प्रताड़ना का आरोप
उसे बच्चा ही रहने दो - वैभव सूर्यवंशी पर आरसीबी के स्टार का बड़ा भावुक बयान
जबलपुर क्रूज हादसा: सोनू सूद का तीखा सवाल, आखिर कब तक लापरवाही से जाती रहेंगी जानें?
असम चुनाव 2026: 722 उम्मीदवारों का भाग्य आज होगा कैद, थ्री-लेयर सिक्योरिटी में होगी वोटों की गिनती
विवेक विहार अग्निकांड: एक ही झटके में उजड़ गए दो हंसते-खेलते परिवार, 9 जिंदगियां राख
पुणे दुष्कर्म मामला: जब तक न्याय नहीं, तब तक कोई नेता न आए , पीड़िता के पिता की दो टूक
बंगाल में नतीजों से पहले खूनी खेल: भाजपा नेता के घर पर आधी रात को ताबड़तोड़ फायरिंग
UGC NET जून 2026: आवेदन प्रक्रिया शुरू, इस बार जुड़ा एक नया विषय—जानें पूरी डिटेल
बंगाल में चुनावी जंग: बिधाननगर स्ट्रॉन्ग रूम के बाहर BJP और TMC कार्यकर्ताओं में भिड़ंत