महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (MSBSHSE) के लाखों छात्रों का बहुप्रतीक्षित इंतजार आज खत्म हो रहा है। बोर्ड द्वारा फरवरी-मार्च 2026 में आयोजित कक्षा 12वीं (HSC) की बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम आज, शनिवार 2 मई को दोपहर 1 बजे घोषित किए जाएंगे।
परिणाम देखने की प्रक्रिया बोर्ड ने आधिकारिक वेबसाइट्स mahahsscboard.in और mahresult.nic.in पर नतीजे देखने की व्यवस्था की है। छात्र अपने रोल नंबर और अन्य आवश्यक लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करके अपना स्कोर कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। इससे पहले, सुबह 11:00 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की जा रही है, जिसमें पास प्रतिशत और टॉपर्स की सूची साझा की जाएगी।
छात्रों के लिए विशेष हेल्पलाइन सेवा रिजल्ट के दौरान होने वाले मानसिक तनाव और करियर को लेकर दुविधा को देखते हुए, बोर्ड ने एक सराहनीय पहल की है। बोर्ड ने 10 अनुभवी काउंसलर्स की नियुक्ति की है, जो छात्रों और अभिभावकों को मुफ्त परामर्श देंगे। यह सेवा रिजल्ट जारी होने के दिन से अगले 8 दिनों तक उपलब्ध रहेगी।
इन नंबरों पर करें संपर्क छात्र और अभिभावक सुबह 8:00 बजे से रात 8:00 बजे के बीच निम्नलिखित नंबरों पर कॉल कर सकते हैं:
अभिभावकों के लिए खास सलाह बोर्ड ने सभी अभिभावकों से अपील की है कि वे इस संवेदनशील समय में अपने बच्चों का पूरा सहयोग करें। बोर्ड का स्पष्ट संदेश है कि यदि परिणाम उम्मीद के मुताबिक न भी हो, तो घबराने या निराश होने की आवश्यकता नहीं है। यह हेल्पलाइन सेवा छात्रों का आत्मविश्वास बढ़ाने और उन्हें भविष्य की सही राह दिखाने के लिए पूरी तरह समर्पित है।
फेब्रुवारी-मार्च २०२६ च्या उच्च माध्यमिक प्रमाणपत्र (इ.१२ वी) परीक्षेच्या निकालानंतर राज्य मंडळ स्तरावर नियुक्त केलेल्या समुपदेशकांच्या समुपदेशन सेवांबाबत... pic.twitter.com/WJ9tLe6Kdz
— MSBSHSE (@msbshse) May 2, 2026
महंगाई का ट्रेलर और बंगाल में लोकतंत्र की हत्या : नागपुर में गरजे विजय वडेट्टीवार
टेक्सास में बड़ा विमान हादसा: सेसना 421C हुआ क्रैश, 5 लोगों की दर्दनाक मौत
स्पीड ब्रेकर बना जहाज का रनवे , स्कूटी सवार लड़की के साथ हुआ खतरनाक हादसा!
IPL 2026: दिल्ली कैपिटल्स ने रचा इतिहास, राजस्थान का बड़ा स्कोर हुआ बौना
15 साल के वैभव सूर्यवंशी से खौफ खा गए काइल जैमिसन, बोले- कभी नहीं सोचा था कि...
रांची के 7 साल के ईशांक ने रचा इतिहास: 29 किमी लंबी पाक स्ट्रेट तैरकर बने दुनिया के सबसे कम उम्र के तैराक
आखिरी ओवर में 6 यॉर्कर, 5 रनों का बचाव: कौन हैं वो युवा गेंदबाज जिसने रातोंरात मचाया तहलका?
जबलपुर बोट हादसा: डूबने से पहले मां ने 4 साल के बेटे को सीने से लगाया, आखिरी लम्हे कैमरे में कैद
प्रधानमंत्री बनते ही गर्मी में बंद होंगे स्कूल: सोशल मीडिया पर छा गया यह नन्हा लीडर
गुड नाइट भाई, चलो बिस्तर पर... : डोनाल्ड ट्रंप ने इल्हान उमर का उड़ाया मजाक, मंच पर की नकल