पटना: आम आदमी पार्टी (AAP) के 7 राज्यसभा सांसदों के बीजेपी में शामिल होने की चर्चा के बीच अब बिहार कांग्रेस को लेकर सियासी गलियारों में हलचल तेज हो गई है। राज्य में इस बात को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं कि क्या बिहार कांग्रेस के 6 विधायक भी बीजेपी का दामन थामने की तैयारी में हैं?
मुलाकातों से गरमाई सियासत कांग्रेस में टूट की चर्चाओं को बल तब मिला, जब बीते शुक्रवार की शाम कांग्रेस विधायक अभिषेक रंजन ने बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात की। वहीं, अगले ही दिन शनिवार को कांग्रेस एमएलसी समीर कुमार सिंह भी मुख्यमंत्री आवास पहुंच गए और सम्राट चौधरी से लंबी चर्चा की। इन दो बड़ी मुलाकातों ने पार्टी के भीतर खलबली मचा दी है।
क्या बोले कांग्रेस के नेता? इन अटकलों पर सफाई देते हुए कांग्रेस एमएलसी समीर कुमार सिंह ने कहा, हमारी जानकारी में ऐसी कोई चर्चा नहीं है। हम इस तरह की बातें केवल मीडिया के माध्यम से सुन रहे हैं। फिलहाल ऐसी कोई बात नहीं है। हालाँकि, नेता भले ही इसे खारिज कर रहे हों, लेकिन अंदरूनी कलह और मुलाकातों का सिलसिला कई सवाल खड़े कर रहा है।
राज्यसभा चुनाव में भी मिला था झटका बिहार कांग्रेस में अस्थिरता कोई नई बात नहीं है। हाल ही में हुए राज्यसभा चुनाव के दौरान पार्टी को बड़ा झटका लगा था। तब कांग्रेस के तीन विधायक वोटिंग से गायब हो गए थे, जिसके चलते महागठबंधन के उम्मीदवार अमरेंद्र धारी सिंह चुनाव हार गए थे। उस समय भी पार्टी के भीतर बगावत के स्पष्ट संकेत मिले थे।
2025 चुनावों के बाद से कमजोर स्थिति बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में कांग्रेस का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा था और पार्टी के मात्र 6 विधायक ही जीत हासिल कर पाए थे। अब इन विधायकों का बीजेपी नेताओं से मिलना महागठबंधन की चिंता का सबब बन गया है। अब देखना यह होगा कि आने वाले दिनों में यह मुलाकातें केवल शिष्टाचार भेंट साबित होती हैं या वास्तव में कांग्रेस में कोई बड़ा खेला होने वाला है।
*Patna, Bihar: When asked about the possibility of six Bihar Congress MLAs switching sides—similar to AAP MPs, Congress MLC Sameer Singh says, As of now, no such matter has come to our notice. We keep hearing such things through you [the media], but at present, there is no truth… pic.twitter.com/DsTPjpg8wb
— IANS (@ians_india) April 26, 2026
स्मार्ट मीटर के खिलाफ सड़कों पर उतरीं महिलाएं: लखनऊ में घेराव, मेरठ में उखाड़े बिजली के बॉक्स
रिंकू सिंह का सुपर शो: बल्ले और फील्डिंग से मचाया कोहराम, लखनऊ में केकेआर की यादगार जीत
एलन मस्क के AI Grok ने पकड़ा मोदी का हाथ, भारत की राजनीति में छिड़ी नई बहस
वॉशिंग मशीन में बर्तन! सोशल मीडिया पर वायरल हुआ शख्स का अनोखा जुगाड़
पश्चिम बंगाल बन रहा है दूसरा बांग्लादेश , रवि किशन के बिगड़े बोल से गरमाई चुनावी सियासत
क्या वैभव सूर्यवंशी की उम्र का विवाद सुलझ गया? दोस्त के दावे ने बढ़ाई चर्चा
पप्पू यादव का बिगड़ा बोल: भाजपा विधायक ने घेरा, कहा- माफी से भी नहीं भरेगा जख्म
ट्रंप पर हमले से मचा सियासी बवाल: कांग्रेस नेता बोले- जैसी करनी वैसी भरनी
हाथ में जहरीला सांप लेकर खिलौने की तरह खेलती दिखी मासूम बच्ची, वीडियो देख थम गई लोगों की सांसें
अभिषेक शर्मा की दीवानगी: फैन ने हाथ पकड़कर खींचा, मैदान पर मचाया रनों का कोहराम