पश्चिम बंगाल के चुनावी दौरे पर निकले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक अलग और सहज अंदाज देखने को मिला। झाड़ग्राम में जनसभा के बाद उनका काफिला अचानक सड़क किनारे एक छोटी सी दुकान पर रुक गया, जिससे वहां मौजूद लोग हैरान रह गए।
काफिला रोककर चखा बंगाली स्वाद पीएम मोदी रविवार, 19 अप्रैल 2026 को पश्चिम बंगाल के चार जिलों में लगातार रैलियां कर रहे थे। झाड़ग्राम में विजय संकल्प सभा को संबोधित करने के बाद जब वे हेलीपैड की ओर जा रहे थे, तभी उनकी नजर सड़क किनारे बनी झालमुड़ी की एक दुकान पर पड़ी। उन्होंने गाड़ी रुकवाई और बाहर निकलकर स्थानीय स्ट्रीट फूड का स्वाद लिया।
दुकानदार से कहा- बढ़िया झालमुड़ी बनाओ दुकानदार विक्रम साह, जो मूल रूप से बिहार के गया के रहने वाले हैं, पीएम को अपने सामने देखकर दंग रह गए। पीएम ने मुस्कुराते हुए उनसे कहा, भाई, बढ़िया झालमुड़ी बनाओ। चटपटे मसालों और अचार के साथ तैयार झालमुड़ी को चखने के बाद पीएम ने दुकानदार की पीठ थपथपाई और इसकी जमकर तारीफ की।
प्याज खाता हूं, दिमाग नहीं इस दौरान एक मजेदार वाकया भी हुआ। जब दुकानदार ने पीएम से पूछा कि क्या वे प्याज खाते हैं, तो पीएम मोदी ने हाजिरजवाब देते हुए कहा, हां, प्याज खाता हूं... बस दिमाग नहीं! इस मजाकिया टिप्पणी ने वहां मौजूद सभी लोगों को हंसा दिया।
लोगों के साथ साझा की झालमुड़ी पीएम मोदी ने न केवल झालमुड़ी का आनंद लिया, बल्कि वहां खड़े स्थानीय लोगों, महिलाओं और बच्चों से भी आत्मीयता के साथ बातचीत की। पीएम ने खुद झालमुड़ी का पैकेट पकड़ा और वहां मौजूद महिलाओं को भी इसे बांटा। इस दौरान जय श्री राम और नरेंद्र मोदी जिंदाबाद के नारों से पूरा इलाका गूंज उठा।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ पल इस पूरे अनुभव को पीएम मोदी ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट X पर भी साझा किया है। उन्होंने लिखा, बंगाल में चार रैलियों के बीच, आज झारग्राम में कुछ स्वादिष्ट झालमुड़ी खाई। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग पीएम के इस सादगी भरे अंदाज की सराहना कर रहे हैं।
ঝাড়গ্রামে ঝালমুড়ি খাবার বিরতি! pic.twitter.com/t0TcDeONxt
— Narendra Modi (@narendramodi) April 19, 2026
फतेहपुर की चाय पर गरमाई यूपी की सियासत: अखिलेश यादव ने चायवाले को दी पीतल की ताकत
पाकिस्तान में होगी अमेरिका-ईरान वार्ता, ट्रंप ने दी बुनियादी ढांचा तबाह करने की धमकी
2027 का महासंग्राम: अखिलेश यादव का बड़ा ऐलान, यूपी में कांग्रेस के साथ मिलकर लड़ेंगे चुनाव
भितिहरवा आश्रम में मनोज वाजपेयी: गांधी की कर्मभूमि पर अभिनेता ने देखी शिक्षा और सादगी की नई मिसाल
सुतली बम पर पैर रखकर किया स्टंट , धमाका होते ही हवा में उछला शख्स
हाइवे पर मौत का स्टंट : ट्रोले में घुसी बाइक, तीन सगे भाइयों की दर्दनाक मौत
परिवारवादी आरक्षण बनाम वास्तविक अधिकार: महिला आरक्षण पर बिजेंद्र यादव का तेजस्वी पर जोरदार हमला
क्रिकेट पिच पर चला सत्ता का रौब : नेताजी ने ट्रैक्टर से रौंदा खेल का मैदान, VIDEO वायरल
राजस्थान रॉयल्स की हार के बाद मैदान पर फूट-फूटकर रोए 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी, भावुक वीडियो वायरल
पटना में दिनदहाड़े बड़ी वारदात: ज्वैलरी शॉप में घुसे हथियारबंद बदमाश, 20 लाख के जेवर लूटे