आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स का एक 15 साल का खिलाड़ी इन दिनों चर्चा का केंद्र बना हुआ है। वैभव सूर्यवंशी ने अपनी बल्लेबाजी से क्रिकेट जगत में सनसनी फैला दी है। खिलौने से खेलने की उम्र में यह युवा बल्लेबाज आईपीएल की प्रतिष्ठित ऑरेंज कैप पहने शान से मैदान पर उतर रहा है।
दिग्गज गेंदबाजों के लिए बने काल वैभव का आत्मविश्वास ऐसा है कि जसप्रीत बुमराह और जोश हेजलवुड जैसे विश्व स्तरीय गेंदबाज भी उनके सामने बेबस नजर आ रहे हैं। इस सीजन में वैभव ने बुमराह की पहली ही गेंद पर छक्का जड़कर अपने इरादे साफ कर दिए थे। वहीं, हेजलवुड के एक ओवर में उन्होंने 18 रन लूट लिए।
धुआंधार स्ट्राइक रेट और रिकॉर्ड्स की झड़ी वैभव इस सीजन में 200 से अधिक की स्ट्राइक रेट के साथ रन बना रहे हैं। उन्होंने महज 15 गेंदों में अर्धशतक जड़ने का कारनामा दो बार कर दिखाया है। आरसीबी के खिलाफ तो उन्होंने महज 26 गेंदों में 78 रनों की ऐसी तूफानी पारी खेली, जिसे देखकर अनुभवी खिलाड़ी भी दंग रह गए।
बचपन से ही है रिकॉर्ड मशीन वैभव का क्रिकेट के प्रति जुनून नया नहीं है। सोशल मीडिया पर उनका एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वे 12 साल की उम्र में अपनी उपलब्धियों के बारे में बता रहे हैं। उस दौरान उन्होंने खुलासा किया था कि वे घरेलू क्रिकेट में 40 शतक और 2 दोहरे शतक जड़ चुके हैं। यह वीडियो साबित करता है कि उनकी यह सफलता महज इत्तेफाक नहीं, बल्कि वर्षों की मेहनत का परिणाम है।
14 की उम्र में आईपीएल डेब्यू, अब इतिहास रचने की बारी वैभव ने 14 साल की उम्र में आईपीएल में कदम रखा था। अब तक खेले गए मैचों में उन्होंने 229.44 की लाजवाब स्ट्राइक रेट से 452 रन बनाए हैं। वे आईपीएल में भारत की ओर से सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज भी हैं, जिसे उन्होंने महज 35 गेंदों में पूरा किया था।
बिहार से आने वाले इस युवा खिलाड़ी का खेल यह बताता है कि भारतीय क्रिकेट को अपना अगला बड़ा सुपरस्टार मिल चुका है। राजस्थान रॉयल्स की लगातार चार जीत में वैभव की भूमिका सबसे अहम रही है।
Orange cap now sits on the youngest ever to play IPL 💗 pic.twitter.com/TE7TjfPswA
— Rajasthan Royals (@rajasthanroyals) April 10, 2026
क्या जन नायगन की लीक के पीछे कोई साजिश? पीयूष गोयल के बयान से मचा हड़कंप
कटिहार में मौत का तांडव: तेज रफ्तार बस ने 10 को कुचला, NH-31 पर मचा कोहराम
सुरों की मल्लिका ने ली अंतिम विदाई, स्वर कोकिला आशा भोसले का 92 वर्ष की आयु में निधन
क्या IPL छोड़ने का पछतावा है? PSL में कुसल मेंडिस से पूछे गए तीखे सवाल पर छाई खामोशी
ऐसी बेटी सबको दे भगवान : पापा को थप्पड़ पड़ा तो कार से निकाली पिस्टल, पेट्रोल पंप पर मचा बवाल
अब्दुल कब तक दरी बिछाएगा? : ब्रजेश पाठक का सपा पर बड़ा हमला
रिश्तों को शर्मसार करती दरिंदगी: कानपुर में ससुर ने बहू को बेरहमी से पीटा, वीडियो वायरल
जगन्नाथ मंदिर का रत्न भंडार अपडेट: बाहरी खजाने की लिस्टिंग पूरी, अब भीतरी खजाने पर टिकीं निगाहें
अमेरिका-ईरान शांति वार्ता फेल: 21 घंटे की मैराथन बैठक के बाद भी क्यों नहीं बनी बात?
इस्लामाबाद वार्ता विफल: ईरान ने ठुकराईं अमेरिकी शर्तें, वाशिंगटन लौट रहा प्रतिनिधिमंडल