पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में अमेरिका और ईरान के बीच चल रही उच्च स्तरीय शांति वार्ता बिना किसी नतीजे के समाप्त हो गई है। अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर वार्ता की विफलता की आधिकारिक पुष्टि की है।
ईरान के लिए यह ज्यादा बुरी खबर है उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने संवाददाताओं से कहा, बुरी खबर यह है कि हम किसी समझौते पर नहीं पहुंच पाए हैं। हालांकि, मुझे लगता है कि यह अमेरिका की तुलना में ईरान के लिए ज्यादा बुरी खबर है। वेंस ने स्पष्ट किया कि वे राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को मौजूदा स्थिति से अवगत कराने के लिए तुरंत अमेरिका रवाना हो रहे हैं।
21 घंटे की मैराथन वार्ता और पाकिस्तान की भूमिका वेंस ने बताया कि वार्ता पिछले 21 घंटों से चल रही थी, लेकिन ईरान अमेरिकी शर्तों को मानने के लिए सहमत नहीं हुआ। उन्होंने इस वार्ता के विफल होने के लिए पाकिस्तान की मध्यस्थता को जिम्मेदार नहीं ठहराया। वेंस ने कहा, पाकिस्तान ने मतभेदों को सुलझाने के लिए हर संभव प्रयास किया। उन्होंने बहुत ही सराहनीय काम किया और दोनों पक्षों के बीच की खाई को पाटने की कोशिश की।
परमाणु हथियार पर अड़ा अमेरिका वार्ता के विफल होने के मुख्य कारण पर बात करते हुए वेंस ने कहा कि अमेरिका का मुख्य लक्ष्य ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर पूर्ण विराम लगाना है। उन्होंने स्पष्ट किया, हम केवल यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि ईरान परमाणु हथियार न बनाए। राष्ट्रपति का स्पष्ट निर्देश था कि हमें ठोस और पक्की गारंटी चाहिए, जो न सिर्फ अभी, बल्कि भविष्य के लिए भी लागू रहे।
क्या ईरान मान पाएगा शर्तें? उपराष्ट्रपति ने कहा कि अमेरिका ने अपनी ओर से नेक नीयत से प्रयास किए, लेकिन ईरान परमाणु कार्यक्रम को लेकर ठोस इच्छाशक्ति दिखाने में विफल रहा। वेंस ने कहा कि अभी तक ईरान की तरफ से ऐसा कोई संकेत नहीं मिला है, लेकिन भविष्य में उम्मीद बनी रहेगी। फिलहाल, यह वार्ता पूरी तरह से विफल रही है और दोनों देशों के बीच तनाव बने रहने की संभावना है।
#WATCH | US-Iran peace talks | Islamabad, Pakistan: US Vice President JD Vance says, ...The bad news is that we have not reached an agreement. I think that is bad news for Iran much more than it s bad news for the USA. So, we go back to the US having not come to an… pic.twitter.com/jWHpJYemYz
— ANI (@ANI) April 12, 2026
चीन का मैजिकल गोल्ड एटीएम: सोना डालिए और 30 मिनट में पाइए बैंक में कैश
संसद परिसर में हुई राहुल-मोदी की खास मुलाकात: क्या हुई दोनों के बीच गुप्त चर्चा?
40 लाख की नौकरी गई, 95 हजार की EMI के लिए रैपिडो चलाने को मजबूर टेक प्रोफेशनल
नासिक IT कंपनी में कॉर्पोरेट जिहाद : 42 दिनों के अंडरकवर ऑपरेशन से खुला यौन शोषण और धर्मांतरण का काला सच
बांग्लादेश क्रिकेट में बड़ा बदलाव: तमीम इकबाल की नियुक्ति पर मोहम्मद नबी ने जाहिर की खुशी
टैंकर भर लो, हमारे पास सबसे मीठा तेल है - ईरान से तनाव के बीच डोनाल्ड ट्रंप का दुनिया को खुला न्योता
हैरतअंगेज! मार्को यान्सन ने हवा में उड़कर पकड़ा नामुमकिन कैच, ईशान किशन भी रह गए दंग
दिग्गज गायिका आशा भोसले अस्पताल में भर्ती, सीने में संक्रमण और कमजोरी बनी मुसीबत
ऐसी बेटी सबको देना : पेट्रोल पंप पर पिता को पड़ा थप्पड़, तो बेटी ने निकाली पिस्टल और फिर...
बैसाखी मनाने पाकिस्तान पहुंचे 2,238 सिख तीर्थयात्री: ऑपरेशन सिंदूर के बाद सबसे बड़ा जत्था