टूटे फोन डिस्प्ले के साथ सेल्फी ले रहा था फैन, संजू सैमसन के एक जेस्चर ने जीता सबका दिल
News Image

पलक्कड़: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी संजू सैमसन इन दिनों मैदान पर अपने बल्ले के खराब फॉर्म को लेकर चर्चा में हैं, लेकिन मैदान के बाहर उन्होंने एक ऐसा काम किया है जिसने हर किसी का दिल जीत लिया है। केरल में वोट डालने पहुंचे संजू ने अपने एक फैन को ऐसा तोहफा दिया जिसकी उसने कल्पना भी नहीं की थी।

मुलाकात का दिलचस्प किस्सा संजू सैमसन अपनी कार से यात्रा कर रहे थे। तभी पलक्कड़ के मुंडूर-थूथा रोड पर उन्होंने फोन पर बात करने के लिए गाड़ी रोकी। उसी समय पास के मैदान में क्रिकेट खेलने जा रहे दो दोस्त, शबरीश और मणिकंदन ने उन्हें पहचान लिया। उत्सुकतावश वे संजू के पास पहुंचे और उनसे बातचीत की।

फोन की हालत देख चौंक गए संजू शबरीश ने संजू के साथ सेल्फी लेने की कोशिश की। इस दौरान संजू ने गौर किया कि शबरीश के फोन का डिस्प्ले बुरी तरह टूटा हुआ था। संजू ने शबरीश से उस फोन के बारे में पूछा, जिसके बाद फैन ने उन्हें बताया कि फोन की हालत खराब होने के बावजूद वह इसी का इस्तेमाल कर रहा है।

30 हजार का शानदार तोहफा फैन की सादगी और फोन की हालत देखकर संजू का दिल पसीज गया। उन्होंने तुरंत अपनी कार की डिक्की खोली और अपने पास से एक नया स्मार्टफोन निकाला। संजू ने शबरीश को करीब 30,000 रुपये की कीमत वाला वह नया फोन तोहफे में दे दिया। इस अप्रत्याशित मदद से शबरीश और उसका दोस्त हैरान रह गए।

सोशल मीडिया पर छाई दरियादिली संजू सैमसन का यह वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। लोग संजू की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। एक ऐसे समय में जब संजू अपनी बल्लेबाजी को लेकर आलोचनाओं का सामना कर रहे हैं, उनके इस मानवीय व्यवहार ने साबित कर दिया है कि वे मैदान के बाहर एक जेन्युइन इंसान हैं।

आईपीएल फॉर्म पर संकट गौरतलब है कि टी20 वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन के बाद से संजू सैमसन का बल्ला आईपीएल में खामोश है। चेन्नई सुपर किंग्स के साथ जुड़ने के बाद उन्होंने अब तक तीन मुकाबले खेले हैं, लेकिन किसी में भी वह बड़ी पारी नहीं खेल पाए हैं। फैंस को अब उम्मीद है कि उनकी दरियादिली की तरह उनका बल्ला भी जल्द ही मैदान पर दहाड़ेगा।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

IPL: गुजरात-दिल्ली मैच में फिक्सिंग का साया? आखिरी 2 गेंदों ने खड़े किए बड़े सवाल

Story 1

विराट कोहली का नाम सुनते ही भड़के बाबर आजम, प्रेस कॉन्फ्रेंस में पत्रकार को सुनाई खरी-खोटी

Story 1

20 साल बिहार की सेवा की, अब दिल्ली संभालेंगे नीतीश ; राज्यसभा शपथ से पहले सियासी हलचल तेज

Story 1

स्कॉर्पियो नहीं मिली तो मंडप छोड़कर भागा दूल्हा, खेतों में दौड़ते रहे बराती

Story 1

पुडुचेरी चुनाव में नीला का जलवा: AI रोबोट ने मतदाताओं का किया अनोखा स्वागत

Story 1

शूटिंग के दौरान घायल हुए अक्षय कुमार, वायरल वीडियो में दिखा खिलाड़ी का दर्द

Story 1

अररिया में रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात: मामूली विवाद में पिकअप चालक का सिर काटकर धड़ से किया अलग

Story 1

1 रन की हार ने तोड़ा दिल: ड्रेसिंग रूम में फूट-फूटकर रो पड़े डेविड मिलर, वीडियो वायरल

Story 1

9 साल का इंतज़ार खत्म: 69 मैचों के बाद वॉशिंगटन सुंदर ने जड़ा IPL करियर का पहला अर्धशतक

Story 1

भारतीय क्रिकेट के सुनहरे युग का अंत: पहली ऐतिहासिक टेस्ट जीत के नायक सीडी गोपीनाथ का निधन