हैदराबाद: साउथ सिनेमा के सुपरस्टार प्रभास और मशहूर निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा इन दिनों अपनी आगामी फिल्म स्पिरिट को लेकर चर्चा में हैं। अपने व्यस्त शेड्यूल से समय निकालकर दोनों ने हाल ही में रणवीर सिंह की सुपरहिट फिल्म धुरंधर: द रिवेंज (धुरंधर 2) का लुत्फ उठाया।
अल्लू सिनेमास में दिखा खास अंदाज प्रभास और संदीप रेड्डी वांगा ने हैदराबाद के कोकापेट स्थित अल्लू सिनेमास में फिल्म देखी। सिनेमाघर के अंदर से दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। कुछ तस्वीरों में वे खड़े होकर फिल्म का आनंद लेते दिखे, तो कहीं वे थिएटर की आखिरी सीट पर बैठकर फिल्म देखते नजर आए। उनके चेहरे के हाव-भाव देखकर साफ है कि उन्हें फिल्म काफी पसंद आई है।
बॉक्स ऑफिस पर धुरंधर 2 का धमाका आदित्य धर द्वारा निर्देशित धुरंधर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रखा है। रणवीर सिंह, संजय दत्त, आर माधवन और सारा अर्जुन जैसे सितारों से सजी यह स्पाई थ्रिलर फिल्म कमाई के नए रिकॉर्ड बना रही है। फिल्म ने महज 21 दिनों में दुनियाभर में 1650 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है, जबकि भारतीय बॉक्स ऑफिस पर यह 1041 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है।
स्पिरिट को लेकर बढ़ा उत्साह प्रभास और संदीप रेड्डी वांगा की बहुप्रतीक्षित फिल्म स्पिरिट पर काम तेजी से चल रहा है। इस कॉप एक्शन ड्रामा में अब तृप्ति डिमरी की एंट्री हो चुकी है, जो इस फिल्म से साउथ में अपना डेब्यू करेंगी। वहीं, बॉलीवुड अभिनेता विवेक ओबेरॉय फिल्म में विलेन के दमदार रोल में नजर आएंगे।
विवादों और ब्लॉकबस्टर फिल्मों के लिए मशहूर संदीप रेड्डी वांगा स्पिरिट के जरिए एक बार फिर बॉक्स ऑफिस धमाका करने को तैयार हैं। यह फिल्म 5 मार्च 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। दर्शकों को प्रभास के सफेद वर्दी वाले इस अवतार का बेसब्री से इंतजार है।
#Prabhas and @imvangasandeep watched #DhurandharTheRevenge at @AlluCinemas ,kokapet . pic.twitter.com/zfofK6n5SN
— Prabhas Trends (@TrendsPrabhas) April 9, 2026
बंगाल बनेगा ब्लू इकोनॉमी का हब , पीएम मोदी का TMC पर बड़ा हमला
दिल्ली में शुभमन गिल का तूफानी कमबैक: 20 पारियों का सूखा खत्म कर जड़ा शानदार अर्धशतक
18 साल का इंतज़ार और 800 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट: राका के साथ अल्लू अर्जुन-एटली का धमाका
IPL: गुजरात-दिल्ली मैच में फिक्सिंग का साया? आखिरी 2 गेंदों ने खड़े किए बड़े सवाल
पागलपन है यह : डेविड मिलर के फैसले पर भड़के आर अश्विन, दिल्ली की हार पर जताई नाराजगी
नोएडा: सेक्टर-94 के मौत के गड्ढे में डूबा छात्र, प्राधिकरण की घोर लापरवाही आई सामने
शराबबंदी पर मांझी का बड़ा बयान: गरीबों को तंग करना बंद करे पुलिस, बड़े माफियाओं को मिल रहा बाईपास
30 तरह के घातक ड्रोन से बदलेगी जंग की तस्वीर, भारतीय सेना का मास्टरप्लान तैयार
हल्दिया में गरजे पीएम मोदी: टीएमसी के राज में बंगाल में मछली की कमी, घुसपैठियों की फैक्ट्री का बोलबाला
गोवा में सियासी भूचाल: बॉम्बे हाई कोर्ट ने रद्द किया पोंडा उपचुनाव, मतदान से ठीक पहले लगा बड़ा झटका