ट्रंप की चेतावनी और ईरान का कड़ा रुख अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को अल्टीमेटम दिया है कि वह या तो समझौता करे या स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को तुरंत खोले। ट्रंप ने सोशल मीडिया पर चेतावनी दी है कि ईरान के पास अब केवल 48 घंटे का समय बचा है, जिसके बाद उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
ईरान का पलटवार: ‘अमेरिका और इजरायल के लिए दलदल होगा यह क्षेत्र’ इस धमकी के जवाब में ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने सख्त तेवर अपनाए हैं। खातम अल-अनबिया सेंट्रल हेडक्वार्टर के प्रवक्ता इब्राहिम जोल्फाघारी ने कहा कि अगर तनाव बढ़ता है, तो यह पूरा क्षेत्र अमेरिका और इजरायल के लिए ‘नरक’ बन जाएगा। उन्होंने जोर देकर कहा कि ईरान को हराने का ख्वाब देखने वाले खुद एक गहरे दलदल में फंस जाएंगे।
मिसाइल और ड्रोन हमलों का दावा ईरानी प्रवक्ता ने दावा किया है कि उनके ड्रोन और मिसाइलें पहले ही अमेरिका और इजरायल के कई अहम ठिकानों को निशाना बना चुकी हैं। उन्होंने ऐलान किया कि ईरान अपना नया एयर डिफेंस सिस्टम युद्ध के मैदान में उतारेगा। उन्होंने कहा, हम अपने आसमान पर पूरा नियंत्रण कर लेंगे और दुश्मन की बेइज़्ज़ती दुनिया को पहले से कहीं ज्यादा दिखाएंगे।
होर्मुज की नाकेबंदी से दुनिया में हाहाकार 28 फरवरी को शुरू हुए इस युद्ध को एक महीने से ज्यादा का समय हो चुका है, लेकिन स्ट्रेट ऑफ होर्मुज अभी भी पूरी तरह नहीं खुला है। दुनिया के कुल तेल और गैस कारोबार का 20 फीसदी हिस्सा इसी समुद्री मार्ग से गुजरता है। होर्मुज के बंद होने से ब्रेंट क्रूड की कीमतें 73 डॉलर प्रति बैरल से उछलकर 100 डॉलर के पार पहुंच गई हैं, जिससे वैश्विक अर्थव्यवस्था पर संकट गहरा गया है।
जहाजों की आवाजाही पर संकट हालांकि ईरान ने भारत सहित कुछ देशों के जहाजों को होर्मुज से गुजरने की अनुमति दी है, लेकिन लगातार हो रहे ड्रोन और मिसाइल हमलों के कारण क्षेत्र में व्यापारिक जहाजों की सामान्य आवाजाही अभी भी बाधित है। ट्रंप के बदलते रुख और ईरान की आक्रामकता के बीच यह संघर्ष कब थमेगा, इस पर पूरी दुनिया की नजरें टिकी हैं।
“नए एयर डिफेंस सिस्टम को युद्ध के मैदान में दिखाया जाएगा”
— Umashankar Singh उमाशंकर सिंह (@umashankarsingh) April 4, 2026
खतम अल-अनबिया सेंट्रल हेडक्वार्टर के प्रवक्ता का ऐलान :
“हम निश्चित रूप से अपने देश के आसमान पर पूरा नियंत्रण कर लेंगे और दुश्मन की बेइज़्ज़ती दुनिया को पहले से कहीं ज़्यादा दिखाएंगे” pic.twitter.com/GrEpqSGQ3p
रील के चक्कर में भारी पड़ी डीजल वाली धुलाई , स्कॉर्पियो जब्त और युवक गिरफ्तार
क्रिस मार्टिन से ब्रेकअप के बाद डकोटा जॉन्सन को मिला नया प्यार, बीच सड़क पर ब्वॉयफ्रेंड संग किया लिप-लॉक
IPL 2026: समीर रिजवी का धमाका और CSK पर भड़के फैंस, हीरा गंवाने पर हो रही किरकिरी
शेरों को देखते ही एक्टिव हुई गजराज फैमिली, बच्चों को बचाने के लिए बनाया अभेद्य सुरक्षा कवच
मेरे कपड़े फाड़ लो, पर विवाद खत्म करो : कोटा में ट्रैफिक पुलिस की गांधीगिरी क्यों बनी चर्चा?
रश्मिका मंदाना का दमदार अवतार: जन्मदिन पर मायसा का खूंखार लुक हुआ वायरल
गजब! मारवाड़ी परिवार ने शादी के लिए बुक किया पूरा ट्रेन कोच, अंदर का नजारा देख चकरा जाएंगे आप
गैस नहीं मिल रहा सर! क्या पीएम मोदी के सामने युवक ने लगाई गुहार? जानें वायरल वीडियो का पूरा सच
IPL 2026: स्टैंड्स में बैठी मिस्ट्री गर्ल ने लूटी महफिल, नेहल वढेरा से जुड़ा नाम!
असम चुनाव: CM हिमंत विश्व सरमा की पत्नी के पासपोर्ट पर बवाल, कांग्रेस ने लगाए गंभीर आरोप