मैदान पर अपने बेबाक शॉट्स और मैदान के बाहर अपनी हाजिरजवाबी के लिए मशहूर ऋषभ पंत का एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है। इस बार पंत ने फिल्म धुरंधर को लेकर कुछ ऐसा कह दिया कि डायरेक्टर आदित्य धर भी अपना सिर पकड़ लेंगे।
पंत का सेवेज जवाब हुआ वायरल लखनऊ सुपर जायंट्स द्वारा साझा किए गए एक वीडियो में पंत से मजेदार सवाल पूछे जा रहे थे। जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्होंने आदित्य धर की सुपरहिट फिल्म धुरंधर देखी है, तो पंत का जवाब बेहद दिलचस्प था।
पंत ने तपाक से कहा, यहां दो दिन से फोन नहीं देखा है, और तुम कह रहे हो कि फिल्म देखी? उनका यह जवाब सुनकर हर कोई हैरान है, क्योंकि जहां पूरी दुनिया इस फिल्म की दीवानी हो रखी है, वहीं पंत का पूरा फोकस फिलहाल अपने खेल पर है।
बॉक्स ऑफिस पर धुरंधर का राज आदित्य धर की फिल्म धुरंधर ने कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड 1500 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन किया है, जिसमें से अकेले भारत में इसने 1100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।
फिल्म की सफलता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि एमएस धोनी जैसे दिग्गज खिलाड़ी ने भी इसे देख लिया है। ऐसे में पंत का इसे न देख पाना उनके व्यस्त शेड्यूल और खेल के प्रति उनकी गंभीरता को दर्शाता है।
कप्तान के तौर पर पंत पर दबाव पंत का यह जवाब उनके वर्तमान मानसिक तनाव को भी दर्शाता है। लखनऊ टीम के कप्तान के रूप में उनका यह सीजन अब तक संघर्षपूर्ण रहा है। टीम को अपने पहले मुकाबले में दिल्ली के खिलाफ हार का मुंह देखना पड़ा, जिसमें खुद पंत भी दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से रन आउट होकर सिर्फ 7 रन बना सके थे।
अब सबकी निगाहें रविवार को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ होने वाले मुकाबले पर टिकी हैं। क्या पंत अपनी कप्तानी और बल्लेबाजी से टीम को जीत दिला पाएंगे? यह तो वक्त ही बताएगा, लेकिन फिलहाल उनका धुरंधर वाला जवाब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।
*🚨SAVAGE REPLY BY RISHABH PANT🚨
— Sam (@Cricsam01) April 4, 2026
Staff🎙️ : Dhurandhar movie dekhi ?
Rishabh Pant 🎙️: Yahan phone nhi dekha 2 din se aap keh rahe ho movie nhi dekhi 😭
pic.twitter.com/BNAczInVMv
पश्चिम बंगाल चुनाव 2026: भाजपा ने जारी की 5वीं सूची, 292 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान
मौत को छूकर गुजरी ट्रेन: रेलवे ट्रैक पर युवक की जान बचाने का रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो
यूपी बोर्ड रिजल्ट 2026: रिजल्ट से पहले छात्रों के लिए जारी हुई चेतावनी , ठगों से रहें सावधान
खाड़ी देशों में भारतीयों की सुरक्षा से खेल रही कांग्रेस, पीएम मोदी का जोरदार हमला
तमिलनाडु की बेटी का अमेरिका में धमाका: वॉशिंगटन DC की मेयर बनने की रेस में रिनी संपत!
# खौफनाक: करनाल में चेकिंग से बचने के लिए नाबालिग ने पुलिसकर्मी को बोनट पर घसीटा
बिहार में मौसम का डबल अटैक: 7 और 8 अप्रैल को भारी बारिश और ओलावृष्टि का हाई अलर्ट
यूपी के शिक्षामित्रों और अनुदेशकों की बल्ले-बल्ले! मानदेय में बढ़ोत्तरी और कैशलेस इलाज का तोहफा
खूंखार कुत्ते का डेयरी में तांडव: 30 सेकंड में मचाई दहशत, कई लोग बुरी तरह जख्मी
वाघा बॉर्डर पर BSF जवान का स्वैग : पाकिस्तानी रेंजर की नकल उतारकर बटोरी सुर्खियां