असम विधानसभा चुनाव के बीच गुवाहाटी सेंट्रल सीट पर राजनीतिक पारा चढ़ गया है। असम जातीय परिषद (AJP) की सबसे युवा उम्मीदवार कुंकी चौधरी ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई है। उन्होंने भाजपा के आईटी सेल पर उनके खिलाफ एआई-जेनरेटेड (AI-generated) फर्जी वीडियो बनाने और उसे प्रसारित करने का आरोप लगाया है।
कुंकी चौधरी ने भाजपा के आईटी सेल पर निशाना साधते हुए कहा कि वे इस तरह के फर्जी वीडियो बनाने में अपना समय और पैसा क्यों बर्बाद कर रहे हैं। उन्होंने चुनौती देते हुए कहा, अगर उन्हें मेरा बयान चाहिए, तो मेरे पास आएं, मैं खुद बयान देने को तैयार हूं। राजनीति में नई होने के बावजूद मेरे खिलाफ इस तरह का घटिया रवैया अपनाना भाजपा की हताशा दिखाता है।
यह सारा विवाद तब शुरू हुआ जब असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कुंकी चौधरी की मां, शिक्षाविद सुजाता गुरुंग चौधरी पर निशाना साधा। मुख्यमंत्री का दावा है कि कुंकी की मां ने सोशल मीडिया पर बीफ खाने से संबंधित पोस्ट साझा की थीं और कथित तौर पर कुछ ऐसी टिप्पणियां की थीं जिससे सनातनी भावनाओं को ठेस पहुंची। भाजपा का आरोप है कि एजेपी ने एक ऐसे उम्मीदवार को मैदान में उतारा है जो हिंदू-विरोधी विचारधारा रखती है।
शुक्रवार रात गुवाहाटी में अपनी एक चुनावी रैली के दौरान कुंकी चौधरी को विरोध का सामना करना पड़ा। प्रदर्शनकारियों ने AJP वापस जाओ के नारे लगाए। एजेपी का आरोप है कि ये प्रदर्शनकारी भाजपा समर्थक थे, जो जानबूझकर माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे थे। वहीं, भाजपा मंत्री पीयूष हजारिका ने इस विरोध को हिंदू-विरोधी रवैये के खिलाफ लोगों का गुस्सा करार दिया है।
यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन से पढ़ाई कर चुकीं 27 वर्षीय कुंकी चौधरी का मुकाबला भाजपा के वरिष्ठ नेता विजय कुमार गुप्ता से है। कुंकी का मानना है कि भाजपा ने गुवाहाटी मध्य सीट पर अपनी हार स्वीकार कर ली है, इसीलिए वे उनके और उनके परिवार के खिलाफ निजी हमले कर रहे हैं और फर्जी तकनीक का सहारा ले रहे हैं।
फिलहाल, इस मामले ने असम की चुनावी राजनीति को बीफ और एआई तकनीक के इर्द-गिर्द लाकर खड़ा कर दिया है, जिससे राज्य में ध्रुवीकरण की स्थिति गहरा गई है।
আমি প্ৰকৃততে কৈছিলোঁ কি? আৰু এআইৰ সহায়ত ইয়াক কি ধৰণে সলনি কৰি পেলোৱা হ’ল৷
— Kunki Chowdhury Official (@KunkiCofficial) April 4, 2026
এই কাৰ্য সচাঁই নৈতিকতাৰ চূড়ান্ত স্খলনৰ নিদৰ্শন!#kunkichowdhury #aigenerated #CentralGuwahati #lurinjyotigogoi #HimantaBiswaSarma #itcell pic.twitter.com/cmqlibpfCy
दक्षिण 24 परगना में TMC नेता की स्टीमरोलर वाली धमकी, गिरफ्तारी के बाद मचा सियासी बवाल
महज़ 15 सेकेंड में कुत्ते का खूनी खेल, 4 लोगों को बनाया शिकार
सैफई के खेत में गिरा विशालकाय ड्रोन: अखिलेश यादव का सरकार से तीखा सवाल, आम लोगों की जान से खिलवाड़ क्यों?
होर्मुज जलडमरूमध्य में अजीबोगरीब जंग: ईरान का संदेश— विनम्रता से पेश आओ और गुजर जाओ
ईरान ने F-15 गिराकर बढ़ाई अमेरिका की मुश्किलें, ट्रंप प्रशासन की बढ़ी टेंशन!
चंडीगढ़ भाजपा दफ्तर पर हमला: बैटरी ब्लास्ट नहीं, ISI की थी खौफनाक साजिश; 5 गिरफ्तार
तलाक को बनाया आजादी का उत्सव: रिटायर्ड जज पिता ने ढोल-नगाड़ों के साथ घर में किया बेटी का स्वागत
वाघा बॉर्डर पर BSF जवान का स्वैग : पाकिस्तानी रेंजर की नकल उतारकर बटोरी सुर्खियां
IPL 2026: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी का जलवा, आज गुजरात के खिलाफ मचाएंगे धमाल!
2027 के महासंग्राम की बिसात: अखिलेश यादव ने PDA युवाओं को दिया जीत का मंत्र