विवाद की जड़: सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग आईपीएल 2026 की शुरुआत के साथ ही विराट कोहली एक बार फिर चर्चा में हैं। फॉर्म के लिहाज से तो वह शानदार लय में हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर उनकी निजी जिंदगी को लेकर बहस छिड़ गई है। कोहली के लंबे समय तक लंदन में रहने को लेकर फैंस उन्हें लगातार ट्रोल कर रहे हैं।
मिस्टर नैग्स के शो पर खुली बात आरसीबी के मशहूर शो आरसीबी इनसाइडर में जब होस्ट डेनिश सैत (मिस्टर नैग्स) ने तंज कसते हुए कहा कि लोग कह रहे हैं कि आरसीबी पांच विदेशी खिलाड़ी खिला रही है, तो विराट कोहली ने बेहद मजाकिया और सीधा जवाब दिया।
कोहली ने हल्की मुस्कान के साथ पलटवार करते हुए कहा, मुझे क्यों पूछ रहे हो? विदेशी खिलाड़ियों से जाकर पूछो। क्या मैं विदेशी खिलाड़ी दिखता हूं? क्या आपको मैं विदेशी खिलाड़ी लगता हूं?
ट्रॉफी जीतने के बाद का सुकून इंटरव्यू के दौरान कोहली ने पिछले सीजन की ऐतिहासिक जीत पर भी खुलकर बात की। 18 साल के लंबे इंतजार के बाद जब आरसीबी ने आईपीएल ट्रॉफी अपने नाम की, तो कोहली ने राहत की सांस ली।
उन्होंने कहा, मैंने अक्सर सुना था कि बंदर पीठ से उतर गया , लेकिन उस रात मुझे सच में इसका मतलब समझ आया। ट्रॉफी जीतने के बाद सब कुछ बहुत हल्का और सुकून देने वाला महसूस हो रहा था।
मेहनत और समर्पण का फल अपनी सफलता का श्रेय टीम की कड़ी मेहनत को देते हुए कोहली ने कहा, जीत अचानक नहीं मिलती। यह उन सभी त्यागों और खेल के प्रति समर्पण का परिणाम है जो आपने वर्षों तक किए हैं। यह एहसास दिलाता है कि आपका समय बर्बाद नहीं हुआ।
कोहली ने आगे कहा कि हार से कई लोग सीखते हैं, तो कई निराश हो जाते हैं। लेकिन जब आप कड़ी मेहनत के बाद जीतते हैं, तो आपको अपने काम के प्रति न्याय का अनुभव होता है, जो आगे भी बेहतर करने की प्रेरणा देता है।
Will AI finally take Mr. Nags’s job? 𝗟𝗮𝘀𝘁 𝗡𝗮𝗴𝘀 𝘅 𝗩𝗶𝗿𝗮𝘁 𝗩𝗶𝗱𝗲𝗼?? 🤯🤯🤯
— Royal Challengers Bengaluru (@RCBTweets) April 4, 2026
In this episode of 𝗥𝗖𝗕 𝗜𝗻𝘀𝗶𝗱𝗲𝗿 𝘄𝗶𝘁𝗵 𝗠𝗿. 𝗡𝗮𝗴𝘀 𝗳𝘁. 𝗩𝗶𝗿𝗮𝘁 𝗞𝗼𝗵𝗹𝗶 the OG legends of ‘uru talk about haircuts, speculations on Social Media, and Virat’s debut in… pic.twitter.com/vvUcaSo3cu
मणिपुर में हिंसा का तांडव: दो मासूमों की मौत के बाद भड़की भीड़, चार जिलों में अनिश्चितकालीन कर्फ्यू
ऋषिकेश: गंगा किनारे जाम छलकाना पड़ा भारी, पुलिस से भिड़ी महिला तो मचा बवाल
कंप्यूटर के फॉन्ट भी फेल! आंटी जी की शानदार हैंडराइटिंग देखकर दंग रह गए लोग
अनुपम खेर और समय रैना की मुलाकात: जब कॉमेडियन के तंज पर हंसते रह गए दिग्गज अभिनेता
यशस्वी जायसवाल का जलवा: तूफानी पारी खेलकर छीनी ऑरेंज कैप, समीर रिजवी को छोड़ा पीछे
बुमराह की पहली ही गेंद पर छक्का: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने मचाया कोहराम
राजस्थान रॉयल्स की आंधी में उड़ी मुंबई इंडियंस, हार के बाद कप्तान हार्दिक पांड्या ने दिया बड़ा बयान
बुमराह की गेंदों पर 15 साल के बच्चे का राज , वैभव सूर्यवंशी की तूफानी पारी ने बदला IPL का इतिहास
15 साल के वैभव ने जसप्रीत बुमराह को दिखाया आईना, आईपीएल में मचाई सनसनी
IPL 2026: हार के बाद हार्दिक पांड्या का फूटा गुस्सा, गेंदबाजों पर साधा निशाना