पाकिस्तान की ट्रांसजेंडर एक्टिविस्ट हिना बलोच का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में उन्होंने पाकिस्तान के सामाजिक ताने-बाने को लेकर एक बेहद चौंकाने वाला दावा किया है। हिना के अनुसार, पाकिस्तान की 80 प्रतिशत आबादी गे है, जबकि शेष 20 प्रतिशत लोग बाईसेक्सुअल हैं।
हिना का मानना है कि वहां की पूरी आबादी प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से LGBTQ समुदाय का हिस्सा है। हालांकि, कड़े सामाजिक दबाव, धार्मिक कट्टरता और परिवार की इज्जत के डर से लोग अपनी वास्तविक पहचान को दुनिया से छिपाकर रखते हैं।
क्वीर ग्लोबल यूट्यूब चैनल को दिए इंटरव्यू में हिना ने इसे पाकिस्तान का एक ओपन सीक्रेट बताया है। उनका तर्क है कि वहां हर कोई सच जानता है, लेकिन कोई भी इसे स्वीकार करने की हिम्मत नहीं जुटा पाता।
हिना ने कहा कि जब भी इस मुद्दे पर बात की जाती है, लोग तुरंत धर्म और संस्कृति का हवाला देकर अपनी वास्तविकता से इनकार करने लगते हैं। उनके अनुसार, पाकिस्तान में कोई भी व्यक्ति पूरी तरह से स्ट्रेट नहीं है, बल्कि भय के कारण लोग अपनी पहचान को दबाए हुए हैं।
अपने व्यक्तिगत अनुभवों को साझा करते हुए हिना ने बताया कि बचपन में उन्हें अपनी पसंद के कपड़े पहनने या लिपस्टिक लगाने तक की आजादी नहीं थी। उन्हें हमेशा इस बात का डर सताता था कि यदि उन्होंने महिलाओं की तरह गहने पहने या श्रृंगार किया, तो उन्हें अपने ही परिवार से बुरी तरह प्रताड़ित होना पड़ेगा।
हिना ने पाकिस्तान के ख्वाजा सिरा (ट्रांसजेंडर) समुदाय की दयनीय स्थिति पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि इस समुदाय के लोगों के पास आजीविका के संसाधन न के बराबर हैं।
अक्सर इन लोगों को मजबूरी में भीख मांगने, नाचने या सेक्स वर्क जैसे शोषणकारी कामों में धकेल दिया जाता है। हिना का मानना है कि जब तक समाज का नजरिया नहीं बदलेगा, तब तक यह समुदाय मुख्यधारा से पूरी तरह कटा रहेगा।
हिना बलोच ने पाकिस्तान में सिंध मूरत मार्च की सह-स्थापना की और औरत मार्च में सक्रिय भूमिका निभाई। हालांकि, अपनी आवाज उठाने की उन्हें भारी कीमत चुकानी पड़ी।
एक विरोध प्रदर्शन के दौरान प्राइड फ्लैग लहराने के कारण उन्हें हिंसक विरोध और कानून प्रवर्तन एजेंसियों द्वारा कथित दुर्व्यवहार का सामना करना पड़ा। जान के खतरे के चलते हिना को अंततः पाकिस्तान छोड़ना पड़ा। वर्तमान में वे लंदन की एसओएएस यूनिवर्सिटी से पढ़ाई कर रही हैं और ब्रिटेन में शरणार्थी के रूप में रह रही हैं।
Everyone knows it exists, nobody wants their name attached to it.
— Wellu (@Wellutwt) April 3, 2026
Pakistani activist Hina Baloch claims 80% of Pakistan is gay and the rest bisexual.. pic.twitter.com/OF6nL55ona
सोशल मीडिया पर छाया रहमान डकैत का हमशक्ल, वीडियो देख लोग बोले- ये मीशो वाला वर्जन है
15 साल का तूफान और जोफ्रा ऑर्चर की रफ्तार: नेट्स पर हुआ वो, जिसने सबको चौंका दिया
हम उसकी वजह से जीते : PM मोदी ने टी20 वर्ल्ड कप जीत का असली नायक किसे बताया?
भूकंप के तेज झटकों से दहला उत्तर भारत, अफगानिस्तान में तबाही; 8 की मौत
आसमान में दहला अमेरिका का वार्थोग : ईरान का दावा- मिसाइल से मार गिराया घातक फाइटर जेट
IPL 2026: आयुष म्हात्रे का धमाका, पृथ्वी शॉ की बराबरी कर लिस्ट में जमाया अपना जलवा
शादी सबसे बड़ा स्कैम है? पति की ऑफिस लाइफ से परेशान महिला का वीडियो वायरल
आधार धारकों के लिए खुशखबरी! अब चुटकियों में मिलेगा नजदीकी आधार सेंटर, UIDAI का बड़ा अपडेट
दिल्ली-NCR में मौसम का यू-टर्न: तेज आंधी और बारिश से गर्मी को ब्रेक , किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें
2500 साल पुराना सुनहरा खजाना बरामद: नीदरलैंड से लौटा रोमानिया का गौरव