लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेल के रोमांच के बीच अचानक माहौल तनावपूर्ण हो गया। लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच खेले गए मैच के दौरान स्टैंड्स में बैठे फैंस के बीच जबरदस्त मारपीट देखने को मिली।
इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दो युवक एक-दूसरे पर हाथापाई करते नजर आ रहे हैं।
फिल्मी नहीं, रियल ढिशूम-ढिशूम वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स दूसरे पर लगातार घूंसे बरसा रहा है। हमला इतना आक्रामक था कि सामने वाला व्यक्ति जमीन पर गिर गया। मारपीट इतनी बढ़ गई थी कि आसपास के लोग सहमे हुए नजर आए।
स्थिति को बिगड़ता देख मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने बीच-बचाव किया और आरोपी को वहां से हटाया। स्टेडियम में मौजूद दर्शकों के लिए यह दृश्य किसी बॉलीवुड फिल्म के फाइट सीन जैसा था, लेकिन यह पूरी तरह से हकीकत थी।
मैदान पर नहीं चला LSG का बल्ला अगर मैच की बात करें, तो यह IPL 2026 के अब तक के सबसे लो-स्कोरिंग मुकाबलों में से एक रहा। लखनऊ सुपर जायंट्स अपने घरेलू मैदान पर दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाजों के सामने टिक नहीं पाई।
पूरी टीम मात्र 18.4 ओवर में 141 रन पर सिमट गई। टॉस जीतकर दिल्ली ने पहले गेंदबाजी का जो फैसला लिया था, वह पूरी तरह सही साबित हुआ।
समीर रिज्वी और स्टब्स ने दिलाई जीत 142 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत बेहद खराब रही, महज 26 रन पर उनके 4 बल्लेबाज पवेलियन लौट गए। ऐसा लग रहा था कि लखनऊ मैच जीत जाएगी, लेकिन तभी समीर रिज्वी और ट्रिस्टन स्टब्स दीवार बनकर खड़े हो गए।
इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में आए समीर रिज्वी ने 47 गेंदों में नाबाद 70 रन और ट्रिस्टन स्टब्स ने 32 गेंदों में 39 रनों की पारी खेलकर दिल्ली को 6 विकेट से जीत दिला दी। एक तरफ जहां मैदान पर दिल्ली ने बाजी मारी, वहीं स्टेडियम में हुई हिंसा ने खेल की गरिमा पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
*Huge fight between LSG and DC fans during the LSG vs DC match at Ekana Stadium, Lucknow.😱 pic.twitter.com/DeGlMaiZZT
— Sonu (@Cricket_live247) April 2, 2026
नारियल तोड़ने का उबर मॉडल: आनंद महिंद्रा ने शेयर किया केरल का अनोखा वीडियो
50 साल बाद चांद की ओर: आर्टेमिस II मिशन के साथ अंतरिक्ष के नए युग का आगाज़
LSG vs DC: अक्षर पटेल के जाल में फंसे मार्कराम, 9 पारियों में चौथी बार किया शिकार
50 साल बाद चांद पर मानव वापसी: नासा का आर्टेमिस-2 मिशन लॉन्च
इसे ही कहते हैं जिम्मेदारी का बोझ, वायरल हो रही एक मजदूर की मार्मिक तस्वीर
PSL 2026: मुल्तान सुल्तांस की आतिशी बल्लेबाजी, हैदराबाद किंग्समैन को 6 विकेट से रौंदा
IPL 2026: हार के बाद गोयनका और पंत की गुफ्तगू वायरल, क्या फिर दोहराया गया केएल राहुल वाला वाकया?
IPL 2026: समीर रिजवी और ट्रिस्टन स्टब्स का करिश्मा, यूसुफ पठान-शाकिब अल हसन के एलीट क्लब में हुए शामिल
क्या संजीव गोयनका ने दोहराया केएल राहुल वाला कांड ? ऋषभ पंत के साथ मैदान पर हुई बातचीत ने मचाया बवाल
पाकिस्तान क्रिकेट में तानाशाही: खिलाड़ियों के सोशल मीडिया पर लगा अघोषित कर्फ्यू , बोर्ड की बिना इजाजत पोस्ट करना पड़ेगा महंगा