यूरोप में एक ऐसी चोरी हुई है, जिसने पुलिस और कंपनी दोनों को हैरान कर दिया है। चोरों ने कीमती गहने या नकदी के बजाय नेस्ले के पूरे ट्रक को ही गायब कर दिया, जिसमें 12 टन यानी 4,13,793 किटकैट चॉकलेट बार्स लदी थीं।
कैसे हुआ यह चॉकलेट डकैती कांड? यह घटना इटली और पोलैंड के बीच हुई। ट्रक फैक्ट्री से निकलकर यूरोपीय बाजारों में सप्लाई के लिए जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही वह गायब हो गया। चोरों ने इतनी सफाई से काम किया कि आज भी पुलिस इस गुत्थी को सुलझाने में जुटी है।
नेस्ले ने जारी किया अलर्ट नेस्ले ने आधिकारिक पुष्टि करते हुए बताया है कि चोरी से सप्लाई पर कोई बड़ा असर नहीं पड़ेगा, लेकिन कंपनी ने ग्राहकों और खुदरा विक्रेताओं के लिए चेतावनी जारी की है।
चोरी हुए पैकेट्स पर एक यूनिक बैच कोड है। कंपनी ने सलाह दी है कि किसी भी संदिग्ध पैकेट को खरीदने से पहले उसके बैच कोड की जांच जरूर कर लें, ताकि चोरी का माल बाजार में न फैले।
सोशल मीडिया पर मीम्स की बौछार इस अजीबोगरीब चोरी ने इंटरनेट पर लोगों को लोटपोट कर दिया है। सोशल मीडिया पर यूजर्स लगातार पूछ रहे हैं, भाई, 12 टन चॉकलेट लेकर करोगे क्या?
किसी ने इसे हीस्ट कॉमेडी फिल्म का प्लॉट बताया, तो किसी ने मजे लेते हुए कहा कि शायद चोरों को बहुत लंबे ब्रेक की जरूरत थी। एक्स (ट्विटर) पर लोग मीम्स के जरिए इस घटना को वैश्विक तनाव के बीच एक मिठास भरा कांड बता रहे हैं।
मिस्ट्री बरकरार पुलिस अब इस चॉकलेट मर्डर मिस्ट्री की जांच कर रही है। हालांकि, नेस्ले का दावा है कि चोरी हुए माल को ट्रैक किया जा सकता है। अब देखना यह है कि क्या ये किटकैट्स बरामद होते हैं या चोरों को एक बहुत बड़ा ब्रेक मिल गया है।
Regarding recent press coverage pic.twitter.com/Huh4EnFV2J
— KITKAT (@KITKAT) March 29, 2026
गहलोत का पुत्र मोह पर पलटवार: बोले- बेटों को राजनीति से नहीं, सरकार से दूर रखो
शूटिंग सेट पर पसरा मातम: मशहूर अभिनेता की डूबने से मौत, आखिरी वीडियो देख कांप उठे फैंस
ईरान से मिले 20 तेल टैंकर, ट्रंप का दावा- तेहरान में हो चुका है तख्तापलट
एस्केलेटर पर महिलाओं का दंगल , बाल पकड़कर एक-दूसरे को जड़ दिए थप्पड़
एयरपोर्ट पर 10 रुपये की चाय! राघव चड्ढा का वीडियो वायरल, जानिए क्या है उड़ान यात्री कैफे
रायबरेली: दलित नाबालिग से बर्बरता, तिलक मिटाकर थूक चटवाने और पेशाब पिलाने की कोशिश
चलती कार से गुब्बारे फेंकने का खतरनाक खेल: वायरल वीडियो पर दिल्ली पुलिस का कड़ा प्रहार
आसमान में काल बनकर टकराए दो विमान: 67 मौतों का खौफनाक वीडियो आया सामने
आईपीएल कमेंट्री से हरभजन, सहवाग और आकाश चोपड़ा की छुट्टी? वायरल दावे का खुला सच
PSL में बड़ा विवाद: फखर ज़मान पर बॉल-टैम्परिंग का आरोप, कैमरे में कैद हुई शर्मनाक हरकत