तमिलनाडु विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने डीएमके का चुनावी घोषणापत्र जारी कर दिया है। इस घोषणापत्र में राज्य के हर वर्ग को लुभाने के लिए कई बड़े और लोकलुभावन वादों की झड़ी लगा दी गई है।
महिलाओं के लिए विशेष सौगात डीएमके ने महिलाओं को अपने चुनावी एजेंडे के केंद्र में रखा है। पार्टी ने वर्तमान में चल रही मासिक अनुदान राशि को 1,000 रुपये से बढ़ाकर 2,000 रुपये करने का वादा किया है। इसके अलावा, इल्लाथु अरसी योजना के तहत गैर-करदाता महिलाओं को वाशिंग मशीन, टीवी और ग्राइंडर जैसे घरेलू उपकरण खरीदने के लिए 8,000 रुपये की सहायता दी जाएगी। उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहीं छात्राओं की मासिक छात्रवृत्ति भी 1,000 से बढ़ाकर 1,500 रुपये की जाएगी।
शिक्षा और स्वास्थ्य पर जोर घोषणापत्र में ‘मुख्यमंत्री नाश्ता योजना’ का विस्तार करते हुए इसे कक्षा 8वीं तक लागू करने का वादा किया गया है। स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए, सरकारी स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत सालाना आय सीमा को 5 लाख रुपये और बीमा कवर राशि को बढ़ाकर 10 लाख रुपये किया जाएगा। साथ ही, सरकारी अस्पतालों में डायलिसिस की सुविधाओं को दोगुना करने का लक्ष्य रखा गया है।
किसानों और मछुआरों के लिए राहत किसानों के लिए मुफ्त बिजली योजना को और प्रभावी बनाने के लिए बिना मीटर वाले आधुनिक पंपसेट दिए जाएंगे। वहीं, मछली पकड़ने पर प्रतिबंध की अवधि में मिलने वाली सहायता राशि को 8,000 से बढ़ाकर 12,000 रुपये करने का वादा किया गया है। पार्टी ने अगले 5 वर्षों में 10 लाख नए घर बनाने का भी संकल्प लिया है।
सरकारी कर्मचारियों को भी साधने की कोशिश घोषणापत्र में सरकारी कर्मचारियों के लिए 8वें वेतन आयोग के लाभ लागू करने और पेंशन योजना पर विचार के लिए समिति बनाने की बात कही गई है। इसके अलावा, दूध उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए खरीद मूल्य में 5 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि की जाएगी।
31 मार्च से शुरू होगा चुनावी प्रचार सीएम एमके स्टालिन 31 मार्च को पूर्व मुख्यमंत्री एम. करुणानिधि के गृह नगर तिरुवरूर से अपने चुनावी अभियान का बिगुल फूँकेंगे। राज्य की 234 विधानसभा सीटों के लिए मतदान 23 अप्रैल को होना है, जिसके लिए डीएमके ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है।
#WATCH | Chennai | Tamil Nadu CM MK Stalin released the party s manifesto for the upcoming state assembly elections.
— ANI (@ANI) March 29, 2026
(Video Source: DMK) pic.twitter.com/N16CdY9LGd
MBS की तारीफ या अपमान? डोनाल्ड ट्रंप के बेबाक बोल से सन्न रह गए सऊदी अधिकारी
MI vs KKR: वानखेड़े में बरपाएंगे कहर, ये 5 खिलाड़ी छीन लेंगे कोलकाता से जीत
जब आसमान हुआ लहू-लुहान : ऑस्ट्रेलिया में खौफनाक लाल रोशनी देख कांप गए लोग
खाड़ी देशों में फंसे 1 करोड़ भारतीय? US-Iran तनाव के बीच वायरल दावे का सच क्या है?
दिल्ली 2.0 का सपना: CM रेखा गुप्ता ने युवाओं से मांगा भविष्य का ब्लूप्रिंट
2026 तमिलनाडु चुनाव: थलापति विजय का बड़ा धमाका, दो सीटों से भरेंगे हुंकार; DMK को दी सीधी चुनौती
किम जोंग उन का सुपर पावर दांव: अब अमेरिका का पूरा मुख्य भूभाग उत्तर कोरियाई मिसाइलों की जद में!
इंदौर को मिली नई उड़ान: नए टर्मिनल के साथ MP में जल्द होंगे 10 एयरपोर्ट, CM मोहन यादव ने दी सौगात
# ऑस्ट्रेलिया में खून सा लाल हुआ आसमान, क्या सच में करीब आ गई कयामत? देखें डरावना वीडियो
दिल्ली में ट्रैफिक चालान से मिलेगी राहत: 5 अप्रैल को लगेगी विशेष लोक अदालत, ऐसे करें स्लॉट बुक