रमकंडा में देर रात बवाल झारखंड के गढ़वा जिले में रामनवमी के दौरान तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो गई। रमकंडा थाना क्षेत्र में महाअष्टमी पर निकाली जा रही झांकी के दौरान दो पक्षों में विवाद हो गया, जो देखते ही देखते हिंसक पत्थरबाजी में बदल गया। पूरे इलाके को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है।
बुधवार से ही सुलग रहा था विवाद सूत्रों के अनुसार, विवाद की जड़ जुलूस के मार्ग को लेकर थी। बुधवार रात से ही दो समुदायों के बीच गतिरोध बना हुआ था। भारी विरोध के बीच गुरुवार को प्रशासन की सुरक्षा में जुलूस निकाला गया। लेकिन जैसे ही शोभायात्रा कौआखोह शिव चबूतरा के पास पहुंची, उसे रोक दिया गया, जिससे विवाद बढ़ गया और दोनों तरफ से ईंट-पत्थर चलने लगे।
पुलिस का कड़ा एक्शन हालात बेकाबू होते देख पलामू रेंज के डीआईजी कौशल किशोर और एसपी अमन कुमार भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले दागने पड़े और हल्का लाठीचार्ज करना पड़ा। इस दौरान आधा दर्जन पुलिसकर्मी और कई स्थानीय नागरिक घायल हो गए हैं, जिनका इलाज जारी है।
थाना प्रभारी पर गिरी गाज प्रशासन ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तत्काल प्रभाव से रमकंडा के थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह कुंटिया को हटा दिया है। आरके पटेल को नया प्रभार सौंपा गया है। अब तक एक दर्जन से अधिक उपद्रवियों को हिरासत में लिया गया है और दर्जनों मोटरसाइकिलें जब्त की गई हैं।
दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई डीआईजी कौशल किशोर ने साफ शब्दों में चेतावनी दी है कि उपद्रवियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा, दोषी चाहे कोई भी हो, कानून अपना काम करेगा। फिलहाल इलाके में बड़ी संख्या में सुरक्षा बल तैनात हैं और स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है।
प्रशासन की अपील एसपी अमन कुमार ने बताया कि घटना से एक दिन पहले दोनों पक्षों में सहमति बनी थी, लेकिन ऐन वक्त पर विवाद खड़ा कर दिया गया। फिलहाल प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है। इलाके में भारी पुलिस बल के साथ पेट्रोलिंग तेज कर दी गई है।
*Garhwa, Jharkhand: Palamu Division DIG Kaushal Kishore says, During the Jhanki procession in Ramkanda, a misunderstanding arose between two groups. Due to this, a large number of police personnel have been deployed here. The situation is completely under control... pic.twitter.com/SWnn2DMcif
— IANS (@ians_india) March 27, 2026
जो वादा किया वो निभाया: हार्दिक पांड्या ने वानखेड़े के ग्राउंडस्टाफ को दिए 10-10 लाख के चेक, जीता करोड़ों का दिल
बिहार बोर्ड स्क्रूटिनी 2026: कम नंबरों से हैं परेशान? ऐसे बदलें अपना रिजल्ट
अयोध्या में प्रभु राम का सूर्य तिलक : विज्ञान और आस्था का अद्भुत संगम
ग्वालियर में खौफनाक सड़क हादसा: अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने ली एक ही परिवार के 5 लोगों की जान
क्लासरूम बना ड्रामा का अखाड़ा: प्रोफेसर ने छात्रा को किया प्रपोज, भड़के छात्रों ने जड़ दिए थप्पड़
केंद्र का राहत वार, हिमाचल में सेस की मार: पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर छिड़ा सियासी संग्राम
व्हाइट हाउस के रेड कार्पेट पर छाया Figure 03 : मेलानिया ट्रंप के साथ कदमताल करता दिखा भविष्य का रोबोट
आंखें बंद करिए, आपको कुछ देना है : 5 साल की बच्ची ने CM योगी को गिफ्ट किया बुलडोजर
चालान छुड़ाने के लिए थाने में माता का साया: पत्नी का अजीब ड्रामा देख हक्के-बक्के रह गए पुलिसकर्मी
क्या ईरान पर हमले की तैयारी में है अमेरिका? पेंटागन में पिज्जा मीटर ने बढ़ाई हलचल