आईपीएल 2026 के रोमांच के बीच राजस्थान रॉयल्स की रिकॉर्ड बिक्री ने क्रिकेट और बिजनेस जगत में हलचल मचा दी है। हाल ही में काल सोमानी के नेतृत्व वाले एक अमेरिकी ग्रुप ने इस फ्रेंचाइजी को 1.63 अरब डॉलर (करीब 15,290 करोड़ रुपये) में खरीद लिया है। इस सौदे के साथ ही ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज शेन वॉर्न द्वारा 18 साल पहले ली गई एक स्मार्ट शर्त का फायदा अब उनके परिवार को मिलने जा रहा है।
साल 2008 में जब आईपीएल का पहला सीजन शुरू हुआ, तब शेन वॉर्न राजस्थान रॉयल्स के कप्तान और कोच बने थे। उस समय उन्होंने फ्रेंचाइजी के सामने एक ऐसी शर्त रखी थी, जिसका असर आज लगभग दो दशक बाद नजर आ रहा है। वॉर्न ने केवल सैलरी पर ध्यान न देकर फ्रेंचाइजी में हिस्सेदारी (इक्विटी) की मांग की थी।
वॉर्न ने टीम के साथ अपने हर सीजन के बदले 0.75% मालिकाना हक की शर्त रखी थी। उन्होंने कुल चार सीजन राजस्थान रॉयल्स के लिए खेले और टीम को पहले ही सीजन में चैंपियन बनाया। इस तरह, चार सीजन के दौरान उनके पास फ्रेंचाइजी की कुल 3% इक्विटी जमा हो गई।
उस दौर में वॉर्न की सालाना सैलरी लगभग 2.34 करोड़ रुपये थी, लेकिन उन्होंने भविष्य की बड़ी तस्वीर देखी थी।
आज जब राजस्थान रॉयल्स का मूल्यांकन 15,290 करोड़ रुपये (1.63 अरब डॉलर) आंका गया है, तो वॉर्न की उस 3% हिस्सेदारी की कीमत 450 से 460 करोड़ रुपये के बीच बैठती है। यह रकम सीधे तौर पर शेन वॉर्न के परिवार को मिलेगी, जो उनकी क्रिकेट समझ और दूरदर्शिता का बेहतरीन उदाहरण है।
वॉर्न ने एक पुराने इंटरव्यू में बताया था कि 2008 में उन्हें केवल कप्तान नहीं, बल्कि टीम को अपने तरीके से संचालित करने की पूरी जिम्मेदारी दी गई थी। उसी सौदे के तहत उन्हें यह इक्विटी मिली थी। वॉर्न की यह दूरदर्शिता आज साबित करती है कि वे न केवल मैदान पर एक चतुर रणनीतिकार थे, बल्कि बिजनेस की गहरी समझ भी रखते थे।
यह सौदा न केवल आईपीएल के बढ़ते कद को दर्शाता है, बल्कि एक खिलाड़ी के रूप में वॉर्न की उस विरासत को भी अमर बनाता है, जो उन्होंने अपने पीछे छोड़ी है।
> Shane Warne s salary while playing for Rajasthan Royals was approx ₹2.34 crore per season
— Save Invest Repeat 📈 (@InvestRepeat) March 25, 2026
> With that, he wanted 0.75% equity annually.
> Warne played 4 seasons, making him ₹9.36 Crore + 3% RR shares
> Yesterday RR got sold for $1.63 Billion. Warne s 3% made his family… pic.twitter.com/Hb907mSdKP
क्या धुरंधर 3 का सपना सच होगा? कास्टिंग डायरेक्टर ने रूमर्स पर तोड़ी चुप्पी
धुरंधर विवाद: बागी MLA पूजा पाल का बड़ा दावा, कहा- अतीक अहमद था सपा का सबसे बड़ा फाइनेंसर
‘PCB को भारतीय जासूस कंट्रोल कर रहे हैं...’, वकार यूनिस का अजीबोगरीब बयान वायरल
मथुरा रेलवे स्टेशन पर सांप लेकर घुसा शख्स, यात्रियों में मची अफरा-तफरी
रोमांस पड़ा भारी: रेलिंग पर प्यार जताना कपल को पड़ा महंगा, सीधे खाई में गिरे!
रिंकू सिंह की चमकी किस्मत: IPL 2026 से पहले यूपी सरकार ने दी सरकारी नौकरी
क्या टलने वाली है अमेरिका-ईरान जंग? पर्दे के पीछे शुरू हुई डिप्लोमैटिक हलचल
सूरज डूबने के बाद भी नहीं बुझेगी रोशनी: चीन का सोलर चक्रव्यूह रात में भी पैदा कर रहा है बिजली!
टेक्सास की रिफाइनरी में जोरदार धमाका: अमेरिका में आपातकाल जैसे हालात, इलाके में रेड अलर्ट
विराट कोहली का 18 नंबर से नाता टूटा? IPL ओपनिंग मैच में पहनेंगे 11 नंबर की जर्सी, वजह कर देगी भावुक