IPL 2026 की शुरुआत 28 मार्च से होने जा रही है। टूर्नामेंट के 19वें सीजन का आगाज होने से पहले ही दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने इम्पैक्ट प्लेयर नियम पर अपनी तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इस नियम को ऑलराउंडर्स के भविष्य के लिए नुकसानदेह बताया है।
ऑलराउंडर्स को नहीं मिल रही अहमियत प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अक्षर पटेल ने खुलकर कहा, सच कहूं तो मुझे यह नियम बिल्कुल पसंद नहीं है। एक ऑलराउंडर होने के नाते मैं महसूस करता हूं कि पहले टीमों में ऑलराउंडर्स को काफी तवज्जो दी जाती थी, जो बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में योगदान देते थे।
अक्षर ने आगे कहा, अब इस नियम के कारण टीम मैनेजमेंट किसी खास बल्लेबाज या गेंदबाज को चुनना बेहतर समझता है। उन्हें लगता है कि जब अलग से इम्पैक्ट प्लेयर मिल रहा है, तो उन्हें ऑलराउंडर की जरूरत ही नहीं है। हालांकि नियम तो नियम है और हमें इसका पालन करना ही होगा।
IPL 2025 में क्यों नहीं चला अक्षर का जादू? बता दें कि दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल का पिछला सीजन गेंदबाजी के लिहाज से बेहद साधारण रहा था। उन्होंने पूरे सीजन में सिर्फ 5 विकेट लिए थे। इस पर सफाई देते हुए उन्होंने कहा कि चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के दौरान उनकी अंगुली में चोट लग गई थी। आईपीएल के दौरान वह चोट गंभीर हो गई थी, जिसकी वजह से वह अपनी गेंदबाजी का पूरा दमखम नहीं दिखा पाए।
फ्रेंचाइजी और टीम इंडिया की संस्कृति में अंतर भारतीय टीम और फ्रेंचाइजी क्रिकेट के बीच के अंतर पर बात करते हुए अक्षर ने कहा, यह एक बिल्कुल अलग संस्कृति है। आईपीएल में पूरी दुनिया से आए खिलाड़ी एक साथ खेलते हैं, जबकि भारतीय टीम में हर कोई एक-दूसरे की भूमिका से वाकिफ होता है। टीम इंडिया की सबसे बड़ी ताकत उसकी लचीली मानसिकता है, जो हर स्थिति में ढलने में सक्षम है।
दिल्ली के लिए बड़ी चुनौती अक्षर पटेल की कप्तानी में दिल्ली कैपिटल्स पिछले सीजन में प्लेऑफ में जगह नहीं बना पाई थी। इस बार टीम की नजरें अपने प्रदर्शन में सुधार करने पर होंगी। चोट से उबरने के बाद अक्षर खुद भी कप्तानी और अपने व्यक्तिगत खेल में नया बदलाव लाने के लिए तैयार हैं। अब देखना यह होगा कि क्या यह इम्पैक्ट प्लेयर नियम इस सीजन में भी उलटफेर का कारण बनता है या नहीं।
🚨 AXAR PATEL ON IMPACT PLAYER RULE 🚨
— Sam (@Cricsam01) March 23, 2026
I don’t like this rule. Earlier teams valued all-rounders, now they just pick a batter or bowler. Being an all-rounder, I don’t like it… but rules are rules 🤯
- Impact rule helping teams… hurting all-rounders 🧐 pic.twitter.com/KwwHYs43AQ
18 साल का लंबा इंतजार और वो आखिरी गेंद: आरसीबी की खिताबी जीत पर भावुक हुए विराट कोहली
बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 आज: ऐसे डाउनलोड करें अपना स्कोरकार्ड, जानें पूरा तरीका
हिमाचल का खौफनाक वीडियो: जंगल में पेड़ की जड़ों की तरह लिपटे मिले 15-15 फुट के दो विशाल अजगर
बेंगलुरु की सड़क पर मौत का स्टंट : चलती बाइक पर बीयर पीते दिखे युवक, वीडियो वायरल
धुरंधर 2 का अधूरा सीन हुआ पूरा: AI के जरिए मां से गले मिले रणवीर, फैंस बोले- दे दी दिल को तसल्ली
IPL 2026: टिकट की नो टेंशन, 15 शहरों में लगेगा फैन पार्क , मिलेगी स्टेडियम जैसी गूंज
12 साल, 137 करोड़ की कमाई: हार्दिक पांड्या का IPL सफर और बेमिसाल दौलत
मिसाइल पर स्पेन के PM की फोटो: ईरान के शुक्रिया संदेश से मचा बवाल
ब्लैक ड्रेस गनमैन के साथ दिखे खान सर, वायरल वीडियो ने सोशल मीडिया पर मचाया धमाल
भारत का AI मार्केट: 2032 तक 131 बिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर